Rise and Fall Season 2: तेजप्रताप का एरिना संग डांस वायरल, मनीष कश्यप से भी हुई नोंकझोंक

अनिकेत कुमार

02 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 2 2026 1:50 PM)

तेज प्रताप यादव का एरिना संग डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Rise and Fall के मंच पर तेज प्रताप का अंदाज चर्चा में है, वहीं मनीष कश्यप से उनकी नोंकझोंक ने भी सुर्खियां बटोरीं. इन सबके बीच शो में तेज प्रताप का जलवा बरकरार है.

tejpratap yadav arena dance
tejpratap yadav arena dance
Google CTA

राइज ऑन फॉल सीजन 2 में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे का जलवा जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है. जहां बिहार के दो और कंटेस्टेंट काजल राघवानी और मनीष कश्यप बेसमेंट में चले गए हैं, वहीं तेज प्रताप यादव अल्टीमेट रुलर पहले ही सप्ताह में बन गए है. इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव पेंटहाउस में राजा के तरह खेल रहे हैं और सभी रुलर उनकी जय जय कर रहे हैं. रोलर को जब एक दूसरे को अल्टीमेट और की रेस से बाहर करना था उसे रेस में एक के बाद एक सभी बाहर होते चले गए और फाइनल तीन नाम में तेज प्रताप यादव, प्रियंका और एरीना का नाम शामिल हुआ. 

Read more!

आखिर क्या हुआ शो में? 

हुआ यूं कि शो में Ruler बनने के लिए टास्क हुआ. तेज प्रताप यादव ने अपने लिए टास्क करने के लिए चुना काजल राघवानी को. काजल ने भी निराश नहीं किया. उन्होंने पूरी जी जान लगा दी और टास्क जीत लिया. काजल के टास्क जीतते ही तेज प्रताप यादव सीधे Ruler से Ultimate Ruler बन गए. पूरे Penthouse में तेज प्रताप का नाम गूंज गया. 

तेजप्रताप ने एरिना के साथ जमकर किया डांस

जैसे ही तेज प्रताप Ultimate Ruler बने, उनका अंदाज ही बदल गया. Workers की डिमांड पर उन्होंने एरिना के साथ जमकर डांस भी किया. उनका वो डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि पॉलिटिक्स के बाद अब एंटरटेनमेंट में भी तेज प्रताप छा गए हैं.

तेज प्रताप और मनीष कश्यप मे तीखी नोक झोंक

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब शो में दो बिहारियों की टक्कर हो गई. हम बात कर रहे हैं तेज प्रताप यादव और मनीष कश्यप की. दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि पूरा घर दो गुटों में बंट गया. मनीष कश्यप ने तेज प्रताप की Ruler वाली पॉवर पर सवाल उठा दिया, जिसके बाद तेज प्रताप भी भड़क गए. दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. अब देखना ये है कि Ultimate Ruler बनने के बाद तेज प्रताप क्या फैसला लेते हैं और क्या काजल राघवानी को इसका इनाम मिलता है या नहीं.