राजनीतिक मंचों पर अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाले तेज प्रताप यादव अब मनोरंजन की दुनिया में भी तहलका मचा रहे हैं. भोजपुरी बवाल नाम के शो में उनका मजाकिया और बेफिक्र अंदाज दर्शकों को खूब रास आ रहा है. शो के दौरान वे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोलते दिख रहे हैं. हाल ही में जब उनसे उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.
ADVERTISEMENT
डिवोर्स खत्म होगा तो आ जाएंगी
बातचीत के दौरान जब शो में तेज प्रताप से चुटकी लेते हुए पूछा गया कि इतने बड़े बंगले में वे अकेले कैसे रहते हैं? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे अकेले नहीं हैं यहां काफी लोग हैं. इसके बाद जब दूसरी शादी का जिक्र छिड़ा तो तेज प्रताप ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि अभी उनका तलाक का मामला चल रहा है. जैसे ही यह प्रोसेस पूरा हो जाएगा वैसे ही नई पार्टनर आ जाएंगी इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.
कौन बनेगी लाइफ पार्टनर?
तेज प्रताप के इस जवाब के बाद सस्पेंस और बढ़ गया. जब उनसे उनकी होने वाली लाइफ पार्टनर का नाम जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात संभालते हुए कहा कि यह उनकी पर्सनल लाइफ है और वे नेशनल चैनल पर इसका खुलासा नहीं कर सकते. हालांकि, बातों-बातों में उन्होंने यह इशारा जरूर कर दिया कि उनकी जिंदगी में किसी खास की एंट्री हो चुकी है. अब फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर 'तेजू भैया' की दुल्हनिया कौन बनने वाली है.
पुराने विवादों से दूर
बता दें कि तेज प्रताप यादव ने साल 2018 में ऐश्वर्या राय के साथ बेहद धूमधाम से शादी की थी. हालांकि, यह रिश्ता लंबा नहीं चल सका और कुछ ही महीनों में बात तलाक तक पहुंच गई. फिलहाल कोर्ट में तलाक का केस जारी है. बीच में अनुष्का यादव के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. इन सभी विवादों से दूर अब तेज प्रताप अपने अलग अंदाज में जिंदगी जी रहे हैं और फैंस उनके इस नए रूप को काफी पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: रियलिटी शो के मंच पर उतरे तेज प्रताप यादव: क्या सियासत छोड़ अब एंटरटेनमेंट में बनाएंगे करियर? जानिए
ADVERTISEMENT


