'अनुष्का के घर से आप निकलते थे...अब ड्रामा मत कीजिए', जयचंद कहे जाने पर मुकेश रोशन ने तेज प्रताप पर साधा निशाना

Mukesh Roshan Jaichand Controversy: आरजेडी नेता मुकेश रोशन और तेज प्रताप यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. जयचंद टिप्पणी को लेकर मुकेश रोशन ने तेज प्रताप पर पलटवार करते हुए अनुष्का यादव विवाद और पार्टी अनुशासन जैसे मुद्दों पर भी निशाना साधा. जानिए इस राजनीतिक बयानबाजी से जुड़ी पूरी खबर और आरजेडी के अंदर बढ़ते मतभेदों की कहानी.

Mukesh Roshan on Tej Pratap Yadav
जयचंद कहे जाने पर मुकेश रोशन ने तेज प्रताप पर साधा निशाना

अनिकेत कुमार

follow google news

बिहार की राजनीति में लालू परिवार के बड़े लाल तेज प्रताप यादव और आरजेडी नेता मुकेश रोशन के बीच जुबानी जंग अब और भी तेज हो गई है. बीते दिनों तेज प्रताप ने पांच जयचंदों की लिस्ट में मुकेश रोशन का नाम लिए जाने के बाद महुआ के पूर्व विधायक ने कड़ा ऐतराज जताया है. मुकेश रोशन ने साफ कहा कि अगर भाषा की मर्यादा पार की गई, तो उसी भाषा में करारा जवाब मिलेगा. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

Read more!

'खुद को आईने में देखें तेज प्रताप'

मुकेश रोशन ने तेज प्रताप पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दूसरों पर आरोप लगाते हैं, उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. उन्होंने कहा, 'लगता है वह खुद ही जयचंद हैं, इसीलिए दूसरों को जयचंद बुला रहे हैं. उन्होंने 2025 के चुनाव में खुले मंच से मुझे गाली देने का काम किया.' रोशन ने आगे कहा कि वह लालू यादव और तेजस्वी यादव के सिपाही हैं, लेकिन तेज प्रताप ने हमेशा पार्टी को कमजोर करने का काम किया है.

अनुष्का यादव और 'बेबी' वाले विवाद पर क्या बोले?

अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप के रिश्तों और हाल ही में सामने आई चर्चाओं पर मुकेश रोशन ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'तेज प्रताप खुद ही अनुष्का के साथ तस्वीरें डालते थे और उनके घर से निकलते हुए वीडियो दिखाए गए थे. अब वह कहते हैं कि उन्हें कोई जानता ही नहीं.' रोशन ने तेज प्रताप द्वारा अनुष्का से अपने संबंध को 'मामा-भांजी' बताने पर तंज कसते हुए कहा कि यह सब 'ड्रामा' अब नहीं चलेगा.

'तेज प्रताप जाएंगे PM के पास, तो मैं जाऊंगा ट्रंप के पास'

तेज प्रताप यादव द्वारा शिकायत करने की धमकी पर मुकेश रोशन ने मजाकिया और तंजिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'वह कह रहे थे कि पीएम (PM) के पास जाकर शिकायत करेंगे, तो मैं भी डोनाल्ड ट्रंप से मिलने का टाइम ले रहा हूं. जो मोदी जी से भी बड़ा होगा, मैं उसी के पास जाऊंगा.' उन्होंने तेज प्रताप के व्यवहार को एक 'मजाक' करार दिया.

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अपमान का मुद्दा

मुकेश रोशन ने याद दिलाया कि तेज प्रताप ने पहले भी जगदानंद सिंह, रघुवंश बाबू और संजय यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप केवल लालू जी के बेटे हैं, इसीलिए उनका सम्मान होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे किसी के साथ भी दुर्व्यवहार करें.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: क्या वाकई पिता बन गए हैं तेज प्रताप यादव? अनुष्का यादव के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने किया हुआ बड़ा खुलासा, Bihar की सियासत में हड़कंप

    follow google news