बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों काफी तेज हो गई है. एक ओर NDA जहां पांचों सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर महागठबंधन को क्लीन स्वीप करना चाहती है, वहीं राजद एक सीट के लिए एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रही है. इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है और इस मुलाकात को पॉजिटिव बताया है. इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में गठबंधन के नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है. आइए विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
मुलाकात को बताया पॉजिटिव
तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद बाहर निकले अख्तरुल ईमान के सुर बदले-बदले नजर आए. जब उनसे पूछा गया कि क्या AIMIM महागठबंधन का समर्थन करेगी, तो उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय कहा कि 'हमारी बातचीत बहुत ही पॉजिटिव रही है.' उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि इस बातचीत का नतीजा भी पॉजिटिव होना चाहिए और महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत के संदर्भ में संकेत दिए.
'दोनों को चोट लगी है, दोनों को संभलना होगा'
अख्तरुल ईमान ने गठबंधन के सवाल पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 'चोट लगने के बाद लोग संभलकर चलते हैं, चोट दोनों को लगी है तो दोनों को संभलना चाहिए.' उनका यह इशारा पिछले चुनावों में हुए मतभेदों और उसके बाद हुए राजनीतिक नुकसान की ओर था. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह इस बातचीत का पूरा ब्यौरा पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को देंगे, जिसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.
तेजस्वी को दिया दावत का न्योता
मुलाकात के दौरान अख्तरुल ईमान ने तेजस्वी यादव को एक विशेष कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया है. उन्होंने बताया कि 15 तारीख को ओवैसी साहब बिहार आ रहे हैं और उन्होंने तेजस्वी यादव को दावत दी है, जिसे तेजस्वी ने स्वीकार भी कर लिया है.
क्या बिहार में साथ आएंगे ओवैसी और तेजस्वी?
कल तक एक-दूसरे के खिलाफ तीखे बयान देने वाली दोनों पार्टियों के नेताओं की इस बैठक ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. अख्तरुल ईमान ने कहा कि अब चुनाव की नौबत आई है, तो एक्सरसाइज की जा रही है कि बिहार की जनता के हित में क्या निर्णय लेना चाहिए.
यहां देखें वीडियो
बिहार में मची सियासी हलचल! नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले RJD विधायक ने दिया बड़ा 'ऑफर'
ADVERTISEMENT

