लोकभवन मार्च से पहले गुस्से में तेजस्वी, सीएम सम्राट से पूछा ये सवाल, अब करेंगे आर-पार?

आशीष अभिनव

• 09:28 AM • 19 Aug 2026

तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च करने जा रहे हैं. छात्र-छात्राओं के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी, भर्ती में धांधली और पुलिस द्वारा AK-47 जैसी वारदात में गोलीबारी के खिलाफ यह मार्च है.

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
Google CTA

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. छात्रों के विभिन्न मुद्दों और हालिया विवादों को लेकर उन्होंने 'लोकभवन मार्च' का ऐलान किया है. यह मार्च जेपी गोलंबर (गांधी मैदान) से शुरू होकर राजभवन तक जाएगा. प्रशासन से अनुमति न मिलने के बावजूद तेजस्वी ने विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प जताया है.

Read more!

युवाओं का भविष्य खतरे में- तेजस्वी 

तेजस्वी ने बिहार को 'पेपर लीक और बेरोजगारी का केंद्र' करार दिया है. उनका कहना है कि युवाओं का भविष्य खतरे में है और सरकार संवाद करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है. तेजस्वी का मार्च ऐसे समय में हो रहा है जब पटना के गर्दनीबाग में छात्र धरने पर बैठे हैं. दूसरी तरफ सरकार ने TRE-4 को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. हालांकि छात्रों कहना है कि वे इससे खुश नहीं हैं. तेजस्वी यादव ने गर्दनीबाग में जाकर छात्रों से मुलाकात भी की थी. 


सीवान गोलीबारी कांड पर तेजस्वी ने उठाए सवाल

सीवान में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर तेजस्वी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने डीएम और एसपी के केवल तबादले को नाकाफी बताते हुए उन्हें निलंबित करने और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में नियमों (SOP) का उल्लंघन हुआ है और वे यह जानना चाहते हैं कि किसके आदेश पर AK-47 जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है.