'बैलेट से हुआ चुनाव तो बीजेपी कहीं नहीं टिकेगी...', भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Tejashwi Yadav on Bhojpur Buxar MLC Election: भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में सोनू राय की जीत के बाद तेजस्वी यादव ने भाजपा और ईवीएम पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर चुनाव बैलेट पेपर से हो, तो बीजेपी कहीं नहीं टिकेगी. जानिए सोनू राय की जीत, तेजस्वी के बयान और बिहार की सियासत में बढ़ी हलचल की पूरी कहानी.

Tejashwi Yadav Statement
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में राजद उम्मीदवार के जीतने के बाद तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना!

आशीष अभिनव

follow google news

बिहार की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट पैदा हो गई है. हाल ही में संपन्न हुए भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सोनू राय ने बड़ी जीत हासिल की है. इस चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार ने एनडीए के प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को करारी शिकस्त दी है. सोनू राय की इस जीत के बाद आरजेडी खेमे में जश्न का माहौल है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताया है. अब इस जीत के बाद तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है जिसमें वो भाजपा और ईवीएम पर निशाना साध रहे है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया और ईवीएम पर सवाल

सोनू राय की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस जीत को बैलेट पेपर की जीत बताते हुए भारतीय जनता पार्टी और एनडीए पर तीखा हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि भोजपुर-बक्सर का यह चुनाव बैलेट पेपर के जरिए हुआ था और इसका परिणाम सबके सामने है. उन्होंने दावा किया कि यदि चुनाव बैलेट पेपर से हों, तो भाजपा और एनडीए कहीं टिकने वाले नहीं हैं. तेजस्वी यादव ने अपने बयान में चुनाव आयोग और ईवीएम प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए.

अतीत का जिक्र और 'तंत्र-षड्यंत्र' का आरोप

तेजस्वी यादव ने पिछले बिहार विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि पोस्टर बैलेट की गिनती में महागठबंधन और आरजेडी के प्रत्याशी 150 से अधिक सीटों पर जीत रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों ने तंत्र, धन तंत्र, छल और कपट का सहारा लेकर उन्हें हराने का काम किया था. उनका कहना है कि जब मशीनों से गिनती होती है, तो उसमें भी पूरा दिन लग जाता है और परिणाम आने में देर रात हो जाती है. ऐसे में तेजस्वी ने मांग उठाई कि जब समय उतना ही लग रहा है, तो वोटिंग बैलेट पेपर से ही क्यों नहीं करवाई जाती.

कौन हैं सोनू राय?

नवनिर्वाचित एमएलसी सोनू राय क्षेत्र की राजनीति में एक लंबा अनुभव रखते हैं और वह तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं. सोनू राय का राजनीतिक पारिवारिक बैकग्राउंड भी काफी मजबूत है. उनके पिता लालदास राय पूर्व एमएलसी रह चुके हैं. इसके अलावा, उनके ससुर विजेंद्र यादव संदेश विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं. सोनू राय की युवाओं के बीच भी काफी लोकप्रियता है, जिसका फायदा उन्हें इस उपचुनाव में मिला. यह जीत तेजस्वी यादव के लिए एक बड़ी राहत और मनोबल बढ़ाने वाली मानी जा रही है.

मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार

जीत की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने भोजपुर और बक्सर के मतदाताओं, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और गठबंधन के नेताओं का दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह जीत उन सभी लोगों की मेहनत का परिणाम है जिन्होंने भाजपा और एनडीए के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चुना. तेजस्वी ने सोनू राय को उनकी इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दीं.

यहां देखें वीडियो

आरा-बक्सर MLC उपचुनाव: महागठबंधन की बड़ी जीत, राजद के सोनू राय ने लहराया परचम!

    follow google news