Tejashwi Yadav Speech: बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक नए युग की शुरुआत कर दी है. लालू प्रसाद यादव के उत्तराधिकारी के रूप में तेजस्वी यादव को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पदभार संभालते ही तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और विरोधियों को भी कड़ा संदेश दिया है.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा "समय उनका है, हम लोग कमजोर नहीं हैं बल्कि हमारा समय कमजोर है. समय आएगा हमारा भी आज एनडीए का समय है लेकिन हमारा दौर जरूर आएगा". तेजस्वी के इस बयान ने पार्टी के सिपाहियों में नई जान फूंक दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गीदड़ भभकियों से न डरने और एकजुट होने की अपील की.
ADVERTISEMENT
संगठन विस्तार और राष्ट्रीय पार्टी का सपना
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य आरजेडी को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्थापित करना है. उन्होंने ऐलान किया कि होली के बाद वे पूरे बिहार और देश भर का दौरा करेंगे ताकि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा सके. उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि आपस में न भिड़ें और पार्टी के सिपाही बनकर जनता के सुख दुख में शामिल हों.
सामाजिक न्याय का बड़ा संदेश
तेजस्वी ने सामाजिक न्याय की बात करते हुए वीपी सिंह और चंद्रशेखर जैसे नेताओं का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि आरजेडी उन सभी की पार्टी है जो सामाजिक न्याय में विश्वास रखते हैं. तेजस्वी ने कृष्ण और सुदामा का उदाहरण देते हुए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब, वंचित, शोषित और पिछड़ों को जोड़ने की बात कही.
लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई-तेजस्वी
एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. विपक्ष को दबाने की कोशिश हो रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. उन्होंने साफ किया कि उनकी लड़ाई लंबी है और वे लालू प्रसाद के सपनों को पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे.
यह भी पढ़ें: चुनाव हारने के 3 महीने बाद खेसारी लाल यादव पहुंचे छपरा, दे दिया बड़ा बयान, Video Viral
ADVERTISEMENT

