TET पेपर लीक मास्टरमाइंड...... की पत्नी सुमन गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति का पता चला

महाराष्ट्र पुलिस ने टीईटी (TET) पेपर लीक के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है जो करोड़ों की डीलिंग और काली कमाई की राजदार थी.

TET पेपर लीक मास्टरमाइंड
TET पेपर लीक मास्टरमाइंड

अरविंद ओझा

follow google news

टीईटी (TET) पेपर लीक मामले में आज तक और इंडिया टुडे के खुलासे का एक बहुत बड़ा असर देखने को मिला है. जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन को धर दबोचा है. महाराष्ट्र पुलिस ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत सुमन को बिहार से गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुमन केवल बिजेंद्र की पत्नी ही नहीं थी, बल्कि उसे पेपर लीक से जुड़े हर काले धंधे की पूरी जानकारी थी. बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड बिजेंद्र ने कई बार सुमन के सामने ही पैसों का लेन-देन किया था, जिससे वह इस पूरे सिंडिकेट में बराबर की हिस्सेदार नजर आ रही है.

Read more!

बिना नौकरी-बिजनेस के कैसे खड़ी की करोड़ों की सल्तनत?

पुलिस और जांच एजेंसियों के होश तब उड़ गए जब इस तथाकथित 'पेपर माफिया' की संपत्ति का ब्योरा सामने आया. बिजेंद्र गुप्ता के नाम पर देश की राजधानी दिल्ली में एक कीमती फ्लैट है. इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में भी उसका एक बड़ा मकान है. 

जांच का सबसे बड़ा एंगल 

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि बिजेंद्र गुप्ता का कमाई का कोई वैध जरिया यानी सोर्स ऑफ इनकम है ही नहीं. वह कोई नौकरी या बिजनेस नहीं करता. ऐसे में पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो शख्स कोई काम नहीं करता, उसने दिल्ली और पटना जैसे शहरों में करोड़ों की प्रॉपर्टी कैसे खड़ी कर ली?

सिंडिकेट से जुड़े हैं तार

शुरुआती जांच और सबूतों की कड़ियों को जोड़ा जाए तो पुलिस को पूरा यकीन है कि ये सारी धन-दौलत और जायदाद युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करके, यानी पेपर लीक सिंडिकेट के जरिए अवैध तरीके से कमाई गई है. फिलहाल पुलिस ने पत्नी सुमन को शिकंजे में ले लिया है जिससे इस रैकेट के कई और राज खुलने की उम्मीद है. हालांकि, इस पूरे खेल का असली सूत्रधार और मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'आज जेल, कल बेल, फिर वही खेल', कौन है महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, जिसने स्टिंग ऑपरेशन में खुद कही थी ये बात?

    follow google news