शूटर ऋतिक ने हमले से पहले क्यों बदल लिया था हुलिया? मां ने सिर मुंडवाने के पीछे का सच किया उजागर

सौरभ कुमार

• 12:57 PM • 22 Oct 2026

Ritik Kumar Begusarai News: टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन के सिर मुंडवाने को लेकर उसकी मां ने सफाई दी है. मां का दावा है कि ऋतिक ने सावन में मन्नत के चलते मुंडन कराया था और उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने बेटे को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह लिफ्ट लेने की वजह से मामले में फंस गया. जानिए पूरा मामला.

Hrithik Kumar Mother Statement
Hrithik Kumar Mother Statement
Google CTA

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. इस मामले में बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ऋतिक कुमार उर्फ रोशन का नाम सामने आने के बाद से ही उसके बदले हुए हुलिए (लुक) को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे. चर्चा थी कि ऋतिक ने वारदात को अंजाम देने से करीब दो महीने पहले अपने सिर के बाल पूरी तरह मुंडवा लिए थे, जिसे पुलिस और एजेंसियां एक सोची-समझी साजिश या हुलिया बदलने की कोशिश मान रही थीं. लेकिन अब उसकी मां ने सफाई देते हुए अलग ही कहानी बता दी है. विस्तार से जानिए पूरी बात.

Read more!

मां ने बताई सिर मुंडवाने की असल वजह

ऋतिक के इस बदले हुए लुक और मुंडन को लेकर जब 'बिहार तक' की टीम ने उसकी मां से बातचीत की, तो उन्होंने इन सभी कयासों को खारिज कर दिया. मां ने सफाई देते हुए बताया कि सावन के महीने में मन्नत या कबूला हुआ मुंडन होने के कारण उसने अपने बाल कटवाए थे. मां के मुताबिक, यह कोई साजिश नहीं बल्कि धार्मिक या पारिवारिक परंपरा के तहत कराया गया मुंडन था, और इसका इस बड़ी आपराधिक घटना से कोई लेना-देना नहीं है.

'मेरा बेटा पूरी तरह बेकसूर है, बस लिफ्ट मांगने में फंस गया'

ऋतिक की मां ने दावा किया कि उनका बेटा पूरी तरह बेकसूर है और उसे किसी ने साजिश के तहत फंसाया है. उन्होंने कहा कि ऋतिक पहले मुंबई और दिल्ली में रहकर कुकिंग (खाना बनाने) का काम करता था. मां के अनुसार, वह किसी गाड़ी में महज लिफ्ट लेने की वजह से इस गंभीर मामले में फंस गया और उसे जबरन घसीटा जा रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अन्य आरोपियों से कनेक्शन की जांच

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों- ऋतिक कुमार उर्फ रोशन, फूल सिंह और रेहान को गिरफ्तार किया गया है. जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी रिहान का कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के साथ संपर्क था, और फायरिंग को लेकर उसकी बातचीत भी हुई थी. फिलहाल, पुलिस इन तीनों आरोपियों की आपसी संलिप्तता, उनके संपर्कों और इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Tiger Shroff Firing Case: लग्जरी लाइफस्टाइल, इंस्टाग्राम पर 7 हजार+ फॉलोअर्स! बेगूसराय के शूटर ऋतिक कुमार को लेकर हुए कई खुलासे