TRE-4 Vacancy: शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, "किसी भी समय आ सकती है वैकेंसी"

आशीष अभिनव

• 02:29 PM • 18 Aug 2026

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 वैकेंसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

Mithilesh Tiwari
Mithilesh Tiwari
Google CTA

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 वैकेंसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने साफ कहा कि शिक्षक भर्ती की वैकेंसी किसी भी समय जारी हो सकती है और इसकी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है.

Read more!

TRE-4 वैकेंसी को लेकर बड़ा अपडेट

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 वैकेंसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने साफ कहा कि शिक्षक भर्ती की वैकेंसी किसी भी समय जारी हो सकती है और इसकी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है.

राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे शिक्षा मंत्री

दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे थे. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात में बिहार की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सुधार और इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. राज्यपाल से मुलाकात के बाद जब पत्रकारों ने शिक्षा मंत्री से TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वैकेंसी आने वाली है और यह किसी भी समय जारी हो सकती है. शिक्षा मंत्री ने बताया कि भर्ती को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

आंदोलन कर रहे छात्रों से की अपील

TRE-4 वैकेंसी को लेकर गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे छात्रों से भी शिक्षा मंत्री ने आंदोलन खत्म कर पढ़ाई पर लौटने की अपील की. उन्होंने कहा कि छात्रों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शिक्षक भर्ती की वैकेंसी आने वाली है. मिथिलेश तिवारी ने छात्रों से कहा कि वे आंदोलन से दूरी बनाकर अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफल होकर छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ सकते हैं.

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर तंज

वहीं तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर शिक्षा मंत्री ने उन पर निशाना साधा. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव को जिन मुद्दों को विधानसभा के अंदर उठाना चाहिए, उसके लिए वे सड़क का रास्ता चुन रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चलने के दौरान तेजस्वी यादव "पर्यटन" पर रहते हैं और शायद कई दिनों से अखबार में उनकी तस्वीर नहीं आई होगी, इसलिए वे फोटो सेशन के लिए सड़क पर उतर रहे हैं.

अभ्यर्थियों की उम्मीदें बढ़ीं

फिलहाल, शिक्षा मंत्री के "TRE-4 की वैकेंसी किसी भी समय आ सकती है और सारी तैयारी पूरी हो चुकी है" वाले बयान के बाद शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं.