UPSC 2025 Result Mistake: यूपीएससी रिजल्ट में बड़ा फॉल्ट, एक ही रोल नंबर पर दो आकांक्षा सिंह के दावे, जानें क्या है सच्चाई?

UPSC 2025-26 के रिजल्ट में 301वीं रैंक को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा! बिहार की आकांक्षा सिंह और यूपी की आकांक्षा के बीच छिड़ी जंग. जानें कैसे एडमिट कार्ड के बारकोड ने पोल खोल दी और क्या है रोल नंबर 0856794 की पूरी हकीकत.

NewsTak
एक ही रोलनंबर पर दो अभ्यर्थियों ने किए दावे.

रोहित कुमार सिंह

follow google news

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 2025-26 के फाइनल रिजल्ट में एक बड़ी गलती पकड़ में आई है. एक ही रोल नंबर पर दो महिला अभ्यर्थियों ने अपना दावा ठोंक दिया है. दोनों का कहना है कि ये रोल नंबर उनका है और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 301वां रैंक हासिल किया है. ये गफलत तब बढ़ गई जब दूसरी अभ्यर्थी का फोन दिल्ली से रिपोर्टर के पास आया. खास बात ये है कि दोनों ही अभ्यर्थिर्यों का नाम भी एक ही है. 

Read more!

अब ये बवाल काफी सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर भी यूपीएससी का ये मिस्टेक चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों ही अभ्यर्थी 301वां रैंक हासिल करने का जश्न मना रही हैं पर जाहिर सी बात है कि इसमें से किसी एक को झटका लगने वाला है. वो झटका ये होगा कि ये रिजल्ट उनका नहीं है. आइए इस मामले को पूरे विस्तार से बताते हैं. 

रोल नंबर 0856794 को यूपीएससी 2025 के फाइनल रिजल्ट में 301वां रैंक हासिल हुआ है. अभ्यर्थी का नाम है आकांक्षा सिंह. इधर रिजल्ट घोषित होते ही बिहार में रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह के घर पर जश्न का माहौल हो गया. खबर सोशल मीडिया और मीडिया दोनों में तेजी से फैली.

आकांक्षा सिंह ने इंटरव्यूज दिए और अपनी सक्सेज स्टोरीज भी साझा की. इधर मामला तब उलझ गया जब 301वें रैंक पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने भी दावा कर दिया. आकांक्षा दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी करती हैं. उनका फोन बिहार तक के रिपोर्टर रोहित कुमार सिंह के पास आया. उन्होंने अपने दस्तावेज भेजे और बताया कि ये रिजल्ट बिहार की आकांक्षा सिंह का नहीं बल्कि उनका है. उन्होंने 301वां रैंक हासिल किया है. 

दोनों अभ्यर्थियों का एडमिड कार्ड देख घूम गया सिर 

जब दोनों अभ्यर्थियों का एडमिड कार्ड देखा गया तो रोल नंबर वही था जो रिजल्ट में है. यानी दोनों का रोल नंबर 0856794 ही है. जब गहराई से दोनों एडमिड कार्ड को देखा गया तो दिल्ली वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर जो रोल नंबर लिखा है और बारकोड पर जो रोल नंबर है दोनों एक ही है यानी... 0856794. वहीं जब बिहार वाली आकांक्षा सिंह का एडमिट कार्ड गहराई से देखा गया तो बार कोड पर दिया गया रोन नंबर अलग है. यानी एडमिट कार्ड और बार कोड दोनों रोल नंबर में फर्क है. 301वां रैंक किसका है इसका दावा अभी नहीं किया जा सकता जब तक की यूपीएससी की तरफ से कोई जवाब न आ जाए. अभी मामले में यूपीएससी से कॉन्टैक्ट की कोशिश की जा रही है.

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने UPSC 2025 किया टॉप, जानिए इनकी पूरी डिटेल

    follow google news