Vaibhav Suryavanshi Father Interview: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार एक साथ तीन बड़े टूर्नामेंट्स के लिए भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने आगामी आयरलैंड दौरे, इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए मजबूत स्क्वॉड की घोषणा की है. इन तीनों ही बड़े मंचों पर टीम इंडिया की कमान अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि युवा सनसनी तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. लेकिन इन सब बड़े नामों के बीच जिस एक खिलाड़ी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस युवा बल्लेबाज को एक साथ तीनों ही दौरों के लिए सीनियर भारतीय टीम में शामिल कर सिलेक्टर्स ने सबको हैरान कर दिया है. इस बीच वैभव के पति ने इंडिया टुडे ग्रुप से बात की है. इस दौरान बेटे की इस कामयाबी पिता गौरवान्वित महसूस कर रहे है.
ADVERTISEMENT
बेटे के चयन पर पिता ने क्या कहा?
15 साल की छोटी सी उम्र में सीनियर भारतीय टीम का टिकट मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी के घर पर जश्न का माहौल है. इस ऐतिहासिक सफलता के बाद वैभव के पिता मीडिया के सामने आए और उन्होंने अपने बेटे के इस कड़े सफर को लेकर कई बड़े खुलासे किए. पिता ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वैभव ने बचपन से ही कड़ा रुख अपनाया था. अपनी पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा वक्त मैदान पर पसीना बहाने में बिताया. सिलेक्टर्स द्वारा तीनों फॉर्मेट और सीरीज में भरोसा जताए जाने के बाद पिता ने भावुक होते हुए कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और उनके बेटे का असली लक्ष्य भारत के लिए लंबे समय तक खेलना और देश को मैच जिताना है.
इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज में वैभव मचाएंगे तहलका
भारतीय सिलेक्टर्स ने साफ कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी को केवल भविष्य के विकल्प के रूप में नहीं बल्कि मौजूदा समय के मैच विनर के रूप में देखा जा रहा है. यही वजह है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली बेहद महत्वपूर्ण टी20 सीरीज के भारतीय स्क्वॉड में वैभव सूर्यवंशी को जगह दी गई है. इसके साथ ही आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी जो भारतीय टीम चुनी गई है, उसमें भी वैभव का नाम प्रमुखता से शामिल है. क्रिकेट पंडितों का मानना है कि विदेशी पिचों पर वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी शैली भारतीय मध्यक्रम को एक नई मजबूती प्रदान करेगी.
एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जिताने की जिम्मेदारी
टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित की गई भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम में भी वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने जा रही इस टीम का एकमात्र लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है. इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी. 15 साल के इस लड़के के पास दिग्गज अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का यह सबसे सुनहरा और बड़ा मौका होने वाला है.
ADVERTISEMENT


