बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी अपने चरम पर है. चुनाव के लिए एक ओर बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी ओर प्रशांत किशोर पिछले कुछ महीनों से लगातार जनसंपर्क कर रहे है. इसी बीच तेजस्वी यादव की भी चुनाव में एंट्री हो गई है और बीते कल यानी 27 जुलाई को उन्होंने बांकीपुर में भव्य रोड शो निकालते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
ADVERTISEMENT
इसी राजनीतिक माहौल के बीच वोट वाइब के ओपिनियन पोल के ताजा आंकड़ों ने हालिया तस्वीर पेश करने की कोशिश की है. वोट वाइब ने 30 जुलाई को होने वाले वोटिंग से पहले 28 जुलाई को एक ओपिनियन पोल जारी किया है, जिसमें बीजेपी, जन सुराज, राजद और अन्य पार्टियों को लेकर सर्वे किया है. आइए विस्तार से जानते हैं बांकीपुर उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले कौन कितना मजबूत है?
'अगर आज हुए चुनाव, तो जनता किसके साथ जाएगी?'
वोट वाइब ने अपने सर्वे में लोगों से सवाल पूछा है कि, 'अगर आज बांकीपुर उपचुनाव होते है, तो आप किसे वोट देंगे?' जनता ने इस सवाल का चौंकाने वाला जवाब दिया है. ओपिनियन पोल के मुताबिक 44.9% लोगों ने बीजेपी को वोट देने की बात कही है, वहीं 33.8% लोगों ने जन सुराज को समर्थन देने की बात कही है. जबकि 17.8% जनता राजद के साथ खड़ी है और 3.5% लोग अन्य के पक्ष में है.
वर्ष 2025 के मुकाबले कौन कहां ?
वोट वाइब ने ओपिनियन पोल में आंकड़े भी दिखाए है. इसके मुताबिक 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट पर बीजेपी को कुला वोट का 63.25% वोट मिला लेकिन अभी हो रहे उपचुनाव में यह 18.4% घटकर 44.9% रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं जन सुराज को कुल वोट का 4.97% मत मिला था जो कि अब 28.8% बढ़कर 33.8% रहने का अनुमान है. इसके अलावा राजद के वोट प्रतिशत में भी 12% की कमी देखी जा रही है और यह 29.83% से घटकर 17.8% वोट का अनुमान जताया गया है.
कुल मिलाकर देखा जाएं तो इस ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी अभी भी सबसे आगे है और इस चुनाव में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर 3 अगस्त को जब उपचुनाव के नतीजे आएंगे तो इस बार कौन-सी पार्टी बाजी मारती है.
ADVERTISEMENT


