निर्मला सीतारमण के बगल में बैठीं अनुराधा ठाकुर कौन हैं? बिहार से क्या है इनका कनेक्शन

न्यूज तक डेस्क

06 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 7 2026 5:36 PM)

बजट 2026 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बगल में बैठीं आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर (IAS Anuradha Thakur) चर्चा में हैं. जानें उनकी शिक्षा, करियर और बिहार से उनके गहरे जुड़ाव के बारे में.

NewsTak
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठीं IAS अनुराधा ठाकुर कौन हैं?
Google CTA

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब 1 फरवरी को आम बजट पेश किया, तो उसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक चेहरा सबकी चर्चाओं में रहा. वित्त मंत्री के ठीक बगल में बैठीं महिला अधिकारी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा तेज हो गई. ये अधिकारी कोई और नहीं, बल्कि बिहार की बेटी अनुराधा ठाकुर (IAS Anuradha Thakur) हैं.  

Read more!

कौन हैं अनुराधा ठाकुर?

अनुराधा ठाकुर 1994 बैच की हिमाचल प्रदेश कैडर की एक बेहद प्रभावशाली आईएएस अधिकारी हैं. वर्तमान में वे भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (DEA) में सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं. इसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के कारण वे बजट के दिन वित्त मंत्री के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं. 

शिक्षा और करियर का शानदार सफर

अनुराधा ठाकुर की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी काफी प्रभावशाली है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान (Psychology) में एमए किया है. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है.वे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की केंद्रीय बोर्ड में निदेशक और सेबी (SEBI) बोर्ड की सदस्य भी हैं. 

बजट 2026 की 'ब्यूरोक्रेटिक आर्किटेक्ट' अनुराधा ठाकुर को साल 2026-27 के केंद्रीय बजट को तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाला माना जाता है. उन्हें इस बजट का 'मुख्य ब्यूरोक्रेटिक आर्किटेक्ट' भी कहा जा रहा है. इससे पहले वे कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के रूप में भी 3 साल तक काम कर चुकी हैं. 

बिहार से क्या है कनेक्शन?

प्रशासनिक हलकों में अनुराधा ठाकुर की पहचान बिहार की उस बेटी के रूप में होती है, जिसने अपनी काबिलियत के दम पर देश की आर्थिक नीतियों के केंद्र में सर्वोच्च स्थान बनाया है. मूल रूप से बिहार की रहने वाली अनुराधा आज पूरे देश में बिहार का नाम रोशन कर रही हैं. 

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने स्टेज पर ही लड़की को दिया शादी का ऑफर, बोले- टिकाऊ हूं...,वीडियो वायरल