Gold-Silver Rate: आज खरीदें या रुकें? सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानिए ताजा भाव
न्यूज तक डेस्क
• 08:19 AM • 16 Aug 2026
सोना और चांदी के दाम में लगातार पांच कारोबारी दिनों में तेजी आई है. MCX पर चांदी ₹2,36,272 प्रति किलो और सोना ₹1,54,590 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. चांदी रिकॉर्ड हाई से ₹1,83,776 नीचे है. घरेलू बाजार में भी दोनों धातुओं के भाव बढ़े हैं और सोना ₹1,52,363 प्रति 10 ग्राम है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बीता कारोबारी सप्ताह अहम रहा. लगातार पांच कारोबारी दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़े हैं. MCX से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली. हालांकि, चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे कारोबार कर रही है.


2/7
|
MCX पर 4 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव सप्ताह की शुरुआत में ₹2,31,466 प्रति किलो था. शुक्रवार तक यह बढ़कर ₹2,36,272 प्रति किलो पहुंच गया. यानी पांच कारोबारी दिनों में चांदी ₹4,806 प्रति किलो महंगी हुई.
ADVERTISEMENT


3/7
|
रिकॉर्ड हाई से अभी भी ₹1.83 लाख नीचे चांदी
हालिया तेजी के बावजूद चांदी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है. इस साल जनवरी में चांदी पहली बार ₹4 लाख प्रति किलो के पार गई थी. इसके बाद इसने ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर बनाया. मौजूदा ₹2,36,272 प्रति किलो के भाव से तुलना करें तो चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से ₹1,83,776 प्रति किलो सस्ती है.


4/7
|
सोने के भाव में भी ₹2,770 की बढ़ोतरी
सोने की बात करें तो MCX पर 5 अक्टूबर एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को ₹1,54,590 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इसका भाव ₹1,51,820 प्रति 10 ग्राम था. इस तरह एक सप्ताह में MCX Gold Rate में ₹2,770 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया.
ADVERTISEMENT


5/7
|
घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी महंगे
घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव सप्ताह की शुरुआत में ₹1,49,621 प्रति 10 ग्राम था. शुक्रवार को यह बढ़कर ₹1,52,363 प्रति 10 ग्राम हो गया. इसी तरह घरेलू बाजार में चांदी ₹2,31,381 प्रति किलो से बढ़कर ₹2,33,842 प्रति किलो पर पहुंच गई.


6/7
|
18 से 22 कैरेट सोने का क्या है भाव?
घरेलू बाजार में अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमत भी अलग है. 22 कैरेट सोना ₹1,48,710 प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट ₹1,35,600, 18 कैरेट ₹1,23,410 और 14 कैरेट सोना ₹98,270 प्रति 10 ग्राम के भाव पर है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
ध्यान रखें कि ये कीमतें सोने की बेस कीमत हैं. ज्वैलरी खरीदते समय GST और मेकिंग चार्ज भी जुड़ता है. इसलिए दुकान पर मिलने वाला अंतिम रेट इससे ज्यादा हो सकता है.
(नोट: सोना या चांदी खरीदने अथवा निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति और विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.)










