Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 200 रुपये के रिचार्ज में 30GB डेटा, 15+ OTT के साथ मिलेगा ये नया बेनिफिट
न्यूज तक डेस्क
• 12:29 PM • 03 Sep 2026
रिलायंस जियो ने अपने 200 रुपये वाले OTT Add-On Pack में KUKU TV का फ्री सब्सक्रिप्शन जोड़ा है. प्लान में 28 दिनों के लिए 30GB हाई-स्पीड डेटा और 15 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म मिलते हैं. डेटा खत्म होने पर 64 Kbps स्पीड जारी रहती है. YouTube Premium, Amazon Prime और JioHotstar भी शामिल हैं.
ADVERTISEMENT


1/5
|
टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज महंगे होने के बीच रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को राहत देने वाली पहल की है. कंपनी ने 200 रुपये वाले अपने OTT Add-On Pack में एक नया फायदा जोड़ा है. अब इस पैक के साथ KUKU TV का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. यानी यूजर्स को एक ही पैक में डेटा के साथ पहले से ज्यादा मनोरंजन का फायदा मिलेगा. जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करना चाहते. कंपनी पहले ही इस पैक के साथ कई OTT सेवाओं का एक्सेस दे रही है. KUKU TV के जुड़ने से इसकी वैल्यू और बढ़ गई है.


2/5
|
30GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा
Jio के 200 रुपये वाले OTT Pass Add-On Pack में यूजर्स को कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इस डेटा का इस्तेमाल मोबाइल इंटरनेट के लिए किया जा सकता है. 30GB डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा. इसके बाद 64 Kbps की स्पीड से डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा. यह पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसलिए जिन यूजर्स को ज्यादा डेटा के साथ OTT कंटेंट देखना पसंद है, उनके लिए यह एक उपयोगी ऐड-ऑन साबित हो सकता है.
ADVERTISEMENT


3/5
|
15 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म शामिल
इस पैक की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली OTT सेवाएं हैं. जियो के इस बंडल में 15 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इनमें YouTube Premium, Amazon Prime Video Mobile Edition, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT समेत कई अन्य प्लेटफॉर्म शामिल हैं. अब कंपनी ने इस लिस्ट में KUKU TV को भी जोड़ दिया है. इससे यूजर्स को मनोरंजन के लिए एक और प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिल गया है.


4/5
|
ऐसे क्लेम करें OTT बेनिफिट्स
जियो के इस प्लान के फायदे लेने के लिए अलग-अलग सेवाओं के लिए संबंधित ऐप या MyJio का इस्तेमाल करना होगा. YouTube Premium और Amazon Prime Video Mobile Edition का बेनिफिट MyJio ऐप के जरिए क्लेम किया जा सकता है. वहीं, JioTV मोबाइल ऐप पर यूजर्स 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं. JioHotstar का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स अपने Jio नंबर से ऐप में लॉग इन कर सकते हैं. KUKU TV के लिए MyJio में उपलब्ध कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा. यह कोड KUKU TV ऐप में रिडीम करने के बाद सब्सक्रिप्शन का फायदा लिया जा सकेगा.
ADVERTISEMENT


5/5
|
एक ही पैक में डेटा और OTT का कॉम्बिनेशन
जियो का 200 रुपये वाला OTT Add-On Pack ऐसे यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें मोबाइल डेटा के साथ मनोरंजन की सुविधाएं भी चाहिए. 28 दिनों की वैलिडिटी, 30GB हाई-स्पीड डेटा और कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस इसे सामान्य डेटा ऐड-ऑन से अलग बनाता है. KUKU TV को शामिल किए जाने के बाद इस पैक में मिलने वाले मनोरंजन विकल्प और बढ़ गए हैं. ऐसे में जो ग्राहक अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन पर खर्च कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह पैक एक किफायती विकल्प बन सकता है.










