8वें वेतन आयोग में बड़ा अपडेट, डेटा जमा करने की तारीख 31 जुलाई तक बढ़ी

तनीषा त्यागी

05 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 5 2026 12:29 PM)

8वें वेतन आयोग से जुड़े तीन बड़े अपडेट सामने आए हैं. डेटा जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तक बढ़ी है. भुवनेश्वर और कोलकाता की बैठकों के साथ फिटमेंट फैक्टर पर बहस जारी है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

8वें वेतन आयोग पर 3 बड़े ताजा अपडेट

point

कई मंत्रालय तय समय में जरूरी जानकारी पोर्टल पर नहीं भेज पाए

point

डेटा जमा करने की समय-सीमा 31 जुलाई तक बढ़ाई गई।

point

भुवनेश्वर में क्षेत्रीय परामर्श के बाद कोलकाता में भी बैठकें तय हैं

point

फिटमेंट फैक्टर पर विभिन्न संगठनों की मांगें जारी

8th Pay Commission: इस समय केंद्रीय कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा हो रही है। यह चर्चा 8वें वेतन आयोग के बीच जारी है। क्योंकि महंगाई भत्ता 7वें वेतन आयोग के तहत ही बढ़ेगा। पे कमीशन तेजी के साथ अपना काम कर रहा है। आयोग (8th Pay Commission) ने एक महत्वपूर्ण तारीख भी बढ़ा दी है। साथ ही साथ मंगलवार से एक मीटिंग शुरू होगी। अगर आप भी एक केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। क्योंकि इस खबर में हम 8वें वेतन आयोग को लेकर 3 ताजा अपडेट बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर 8वें वेतन आयोग को लेकर तीन ताजा अपडेट क्या है?

Read more!

8वें वेतन आयोग को लेकर क्या हैं तीन ताजा अपडेट

8वें वेतन आयोग ने केंद्रीय मंत्रालयों एवं केंद्रीय विभागों से आवश्यक डेटा भेजने की तारीख बढ़ाई

  • आयोग की अगली बैठक भुवनेश्वर में 7 जुलाई से शुरू होगी।
  • फिटमेंट फैक्टर पर अलग-अलग तर्क
  • आयोग ने बढ़ाई ये तारीख

8th Pay Commission की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, डेटा कलेक्शन पोर्टल के जरिए जरूरी डेटा जमा करने की समय-सीमा 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। यह समय-सीमा तब बढ़ाई गई जब कई मंत्रालयों, विभागों और केंद्र-शासित प्रदेशों ने आयोग को बताया कि वे पहले तय समय के भीतर डेटा जमा करने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों के नोडल अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में, आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि जरूरी जानकारी संशोधित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी जाए।

मंगलवार से दो दिन के लिए शुरू होगी मीटिंग

8वां केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) अपनी अगली क्षेत्रीय हितधारक और यूनियन परामर्श बैठकें 6-7 जुलाई, 2026 को भुवनेश्वर, ओडिशा में और 9-10 जुलाई, 2026 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित कर रहा है। यानी आयोग (8th CPC) 6 और 7 जुलाई को ओडिशा के भुवनेश्वर (8th Pay Commission meeting in Bhubaneswar) का दौरा करेगा। यह दौरा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन, पेंशन और सेवा से जुड़े सुधारों पर हितधारकों के साथ देशव्यापी बातचीत का हिस्सा है।

आयोग ने केंद्र सरकार के उन संगठनों, संस्थानों, संघों और यूनियनों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए आमंत्रित किया जो भुवनेश्वर दौरे के दौरान पैनल से बातचीत करना चाहते हैं।

फिटमेंट फैक्टर पर जारी है बहस

केंद्रीय कर्मचारियों और संगठनों के बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा जारी है। अलग-अलग संगठनों ने अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। अनुमान और यूनियन की मांगें 1.82 गुना से 3.83 गुना के बीच हैं। आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग में 2.57 रखा गया था। और 6वें वेतन आयोग में यह 1.86 था।