8th Pay Commission Update: वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर का कौन सा फॉर्मूला लीक? डिमांड चार्ट पर महामंथन शुरू

क्या सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 से बढ़कर 54,000 होने वाली है? वेतन आयोग के गठन के बीच कर्मचारी संगठनों ने 'न्यू फैमिली फॉर्मूला' के साथ रखी बड़ी मांगें. जानें, दिल्ली के गलियारों में चल रहे इस 'महामंथन' और लेटरल एंट्री के विवाद का पूरा सच.

NewsTak

रूपक प्रियदर्शी

follow google news

क्या 1 करोड़ कर्मचारियों की तकदीर बदलने वाली है? क्या 18,000 की न्यूनतम सैलरी सीधे 54,000 होने जा रही है? दिल्ली के गलियारों में 'महामंथन' शुरू है.  कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने वो 'डिमांड चार्ट' रख दिया है, जिसने वित्त मंत्रालय और वेतन आयोग की नींदें उड़ा दी है. अगर मांगें मानी तो खजाने पर भारी बोझ पड़ेगा. अगर नहीं मानी तो कर्मचारी नाराज होंगे. जिसका काम से लेकर चुनाव तक पड़ेगा. क्या सरकार के पास एक 'सीक्रेट ब्लूप्रिंट' है? क्या वाकई वेतन आयोग के नाम पर कर्मचारियों के साथ 'बड़ा खेल' होने वाला है? आज हम उन मांगों का पर्दाफाश करेंगे जो अब तक हेडलाइंस से गायब थीं!"

Read more!

अब तक फिटमेंट फैक्टर की बात होती थी, लेकिन इस बार एंगल अलग है. कर्मचारी संगठनों ने 'फैमिली यूनिट को ही 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग की है. तर्क साफ है-  महंगाई के दौर में 18,000 में गुजारा मुमकिन नहीं. अगर सरकार ने 'न्यू फैमिली फॉर्मूला' माना, तो बेसिक सैलरी में 66% का सीधा उछाल आ सकता है. 

लेटरी एंट्री से कहानी में नया मोड़

कहानी में नया मोड़ लेटरल एंट्री ने ला दिया है. वेतन आयोग ने विशेषज्ञों की भर्ती पर राय मांगी, तो कर्मचारी संगठनों ने इसे 'नौकरी की सुरक्षा' पर हमला करार दिया है. संगठनों का कहना है कि यह न केवल पेंशन बल्कि करियर ग्रोथ के लिए भी बड़ा खतरा है. 

जंग बुढ़ापे के लिए भी

सिर्फ सैलरी नहीं, जंग बुढ़ापे की लाठी के लिए भी है. मांग है कि NPS और UPS को कचरे के डिब्बे में डालकर पुरानी पेंशन (OPS) बहाल की जाए. साथ ही, मांग की गई है कि 30 साल के करियर में कम से कम 5 प्रमोशन सुनिश्चित हों, ताकि कोई कर्मचारी एक ही पोस्ट पर रिटायर न हो. "8वें वेतन आयोग (8CPC) को लेकर 13 अप्रैल 2026 की होने वाली NC-JCM की निर्णायक बैठक से पहले कर्मचारी संगठनों ने कुछ और "विस्फोटक" मांगें रखी हैं. 

 कर्मचारी संगठनों ने अब 3.25 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. यदि यह लागू होता है, तो न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर सीधे 50 हजार तक पहुंच सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे सरकारी खजाने पर भारी बोझ पड़ेगा, लेकिन कर्मचारी इसे 'महंगाई का उचित जवाब' कह रहे हैं.  

सरकारी जॉब में 3 फीसदी इनक्रीमेंट, प्राइवेट में नो लिमिट

अभी की व्यवस्था के मुताबिक जब वेतन आयोग नहीं भी हो तब हर साल इंक्रीमेंट होता है, लेकिन 3 परसेंट ही होता है. प्राइवेट जॉब में तो इंक्रीमेंट की लिमिट ही नहीं होती. सरकारी कर्मचारियों को सालाना इंक्रीमेंट 3% मिलता है, लेकिन नई मांग इसे सीधे 6% या उससे भी अधिक करने की है. हर साल डबल इंक्रीमेंट से सैलरी हाइक नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल चेंज होगी.

पुराना कैलकुलेशन आउटडेटेड हो गया है

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि पुराना कैलकुलेशन आउटडेटेड है. जमाना बदल गया है, सरकारी फॉर्मूला भी बदलना चाहिए.  रिटायरमेंट पर मिलने वाली लीव एनकैशमेंट की सीमा को 300 से बढ़ाकर 450 दिन करने की मांग रखी गई है. इसका मतलब है रिटायरमेंट पर मिलने वाले फंड में लाखों रुपयों का अतिरिक्त फायदा.  नॉन-CGHS इलाकों में रहने वाले कर्मचारियों के लिए मेडिकल अलाउंस को ₹1,000 से सीधे ₹20,000 प्रति माह करने का प्रस्ताव है. ऐसी और भी मांगें हैं लेकिन सवाल ये है कि क्या सरकार अपने कर्मचारियों पर इतना बड़ा निवेश करेगी. 

सैलरी बढ़ेगी तो अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा डोमिनो इफेक्ट

जब 8वें वेतन आयोग के जरिए सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ती है, तो इसका 'डोमिनो इफेक्ट' पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. जब सरकारी नौकरियों में न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹54,000 के करीब पहुंचेगा, तो प्राइवेट कंपनियों को अपना टैलेंट बचाने के लिए सैलरी बढ़ानी ही होगी. अब प्राइवेट सेक्टर में कर्मचारियों की हालत ऐसी नहीं होती कि सरकारी नौकरी की पे स्लिप दिखाकर अपना इंक्रीमेंट करा लें. जो जॉब स्विच कर सकते हैं वो तो ग्रोथ लेकर ऐसे कर लेते हैं लेकिन जिनके पास जॉब ऑफर नहीं वो कहां सरकारी नौकरी में आठवें वेतन आयोग से मिलने वाले जंप को दिखाकर अपने अधिकार की मांग कर सकें. 

सरकारी भत्ते (HRA, मेडिकल) प्राइवेट सेक्टर के लिए नया 'बेंचमार्क' बन जाते हैं। प्राइवेट सेक्टर और गवर्नमेंट सेक्टर में भले सैलरी मैच नहीं हो सकती है लेकिन प्राइवेट सेक्टर में भी गवर्नमेंट टाइप अलाउंसेस होते हैं. एचआरए कितना परसेंट होना चाहिए. पीएफ कितना कटेगा. अब तक न्यू लेबर कोड भी लागू हो चुका है. 

सैलरी बढ़ेगी तो बाजार में भी आएगा बूम?

वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की जेब भरे, घर भरे, तिजोरी भरे तो फायदा सरकार और बाजार का भी है. 10 साल बाद जब एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों, पेंशनर्स के हाथों में मोटा पैसा आएगा तो इन्वेस्टमेंट बाजार में ही होगा. कोई फोन खरीदेगा, कोई फ्रिज, कोई कार तो कोई मकान. 1 करोड़ से ज्यादा लोगों के हाथ में जब अचानक ज्यादा पैसा आएगा, तो बाज़ार में डिमांड बढ़ेगी. इससे घर, गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों और डिमांड में पॉजिटिव फर्क पड़ना तय है. ये ट्रेंड रहा है कि सरकारी कर्मचारियों का HRA यानी House Rent Allowance बढ़ते ही शहरों में मकान मालिक किराया बढ़ा देते हैं, जिसका सीधा नुकसान उस आम आदमी को होता है जो सरकारी नौकरी में नहीं है.

वेतन आयोग के एरियर का बड़ा हिस्सा आमतौर पर प्रॉपर्टी और गोल्ड में जाता है. इससे रियल एस्टेट सेक्टर में रुकी हुई जान वापस आ सकती है. अचानक बढ़ी हुई परचेजिंग पावर से ऑटोमोबाइल सेक्टर, खासकर SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल में रिकॉर्ड उछाल देखा जा सकता है. 8वें वेतन आयोग का कार्यकाल 3 नवंबर 2025 से शुरू होकर 18 महीने तक चलने वाला है, जिससे इसकी अंतिम रिपोर्ट 2027 के मध्य तक आ सकती है. 

वेतन आयोग से पहले सैलरी में होगा धमाका? DA को वेतन आयोग में मर्ज किया गया तो सैलरी में देखने को मिलेगा बड़ा जंप
 

    follow google news