Adani Enterprises Q1 Results: ₹1,160 करोड़ के घाटे में कंपनी, EBITDA ने बनाया रिकॉर्ड

संदीप शर्मा

• 05:24 PM • 29 Jul 2026

अडानी एंटरप्राइजेज की तिमाही में आय और संचालन कमाई मजबूत रही, लेकिन ओएफएसी खर्च और बढ़े डीप्रिसिएशन से कंपनी 1160 करोड़ रुपये घाटे में रही.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कुल आय 50% बढ़कर ₹33,546 करोड़

OFAC सेटलमेंट के एकमुश्त खर्च के चलते कंपनी को ₹1,160 करोड़ का घाटा

एयरपोर्ट कारोबार का EBITDA 49% बढ़कर ₹1,633 करोड़

Adani Group की प्रमुख कंपनी Adani Enterprises ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने इस दौरान अपना अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही EBITDA दर्ज किया है. एयरपोर्ट, कॉपर, डेटा सेंटर और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबारों में मजबूत प्रदर्शन की बदौलत कंपनी की आय और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में शानदार बढ़त देखने को मिली. 

Read more!

कैसे रहे नतीजे?

कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 50% बढ़कर 33,546 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 22,437 करोड़ रुपये थी. वहीं EBITDA 49% बढ़कर 5,642 करोड़ रुपये रहा, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा तिमाही EBITDA है. हालांकि, कंपनी को इस तिमाही में 1,160 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज करना पड़ा. इसकी बड़ी वजह अमेरिका के OFAC सेटलमेंट से जुड़ा 2,644 करोड़ रुपये का एकमुश्त खर्च रहा. इस खर्च को छोड़ दें तो कंपनी का Profit Before Tax (PBT) 1,295 करोड़ रुपये रहा. 

एयरपोर्ट और कॉपर कारोबार ने बढ़ाया दम

Adani Enterprises के एयरपोर्ट कारोबार ने शानदार प्रदर्शन किया. इस सेगमेंट का EBITDA 49% बढ़कर 1,633 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं कॉपर बिजनेस ने पहली तिमाही में 749 करोड़ रुपये का EBITDA जोड़कर कंपनी की कमाई में अहम योगदान दिया. 

नए कारोबारों में लगातार विस्तार

कंपनी ने बताया कि उसने अपनी सोलर मॉड्यूल निर्माण क्षमता बढ़ाकर 5.7 GW कर दी है. वहीं डेटा सेंटर कारोबार में 400 मेगावाट का नया हाइपरस्केल ऑर्डर मिला है, जिससे कुल बुक की गई क्षमता 960 मेगावाट से ज्यादा हो गई है. इसके अलावा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 जुलाई 2026 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन भी शुरू हो चुका है. 

Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर और नए कारोबार अब मजबूत आधार तैयार कर चुके हैं. उनका कहना है कि आने वाले समय में इन परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग और ऑपरेशनल एफिशिएंसी शेयरधारकों के लिए बेहतर वित्तीय नतीजे लेकर आएगी. 

₹15,000 करोड़ के QIP से बढ़ा भरोसा

कंपनी ने जुलाई 2026 में 15,000 करोड़ रुपये का QIP भी सफलतापूर्वक पूरा किया. Adani Enterprises के मुताबिक, इस इश्यू को 3.8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जो घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों के मजबूत भरोसे को दिखाता है.