बेंगलुरु के एक स्कूल से शुरू हुआ सफर अब दुनिया की दिग्गज technology companies में से एक Adobe की कमान तक पहुंचने वाला है. नाम है Anil Chakravarthy. Adobe ने ऐलान किया है कि 1 दिसंबर 2026 से Chakravarthy कंपनी के President और CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे.
ADVERTISEMENT
करीब 18 साल तक Adobe का नेतृत्व करने वाले Shantanu Narayen के बाद अब कंपनी की जिम्मेदारी Chakravarthy के हाथों में होगी. लेकिन इस नियुक्ति की कहानी सिर्फ CEO बनने तक सीमित नहीं है. इसके पीछे करीब तीन दशक का ऐसा करियर है, जिसमें technology, business, cybersecurity, software और AI की दुनिया में काम करने का लंबा अनुभव शामिल है.
Bengaluru से IIT-BHU तक की पढ़ाई
Chakravarthy का शुरुआती सफर Bengaluru से शुरू हुआ. उन्होंने Sudarshan Vidya Mandir और Vijaya High School से पढ़ाई की. इसके बाद National College, Basavanagudi से प्री-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी की.
इसके बाद उन्होंने IIT (BHU), Varanasi से Computer Science and Engineering में B.Tech किया और 1989 में पढ़ाई पूरी की.
पढ़ाई का सफर
- Sudarshan Vidya Mandir से शुरुआती पढ़ाई.
- Vijaya High School से स्कूलिंग.
- National College, Basavanagudi से प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा.
- IIT (BHU), Varanasi से Computer Science में B.Tech.
- 1995 में MIT Media Lab से Ph.D.
IIT के बाद Chakravarthy आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका पहुंचे और 1995 में MIT Media Lab से Ph.D. पूरी की. लेकिन उनकी मंजिल सिर्फ तकनीकी शोध तक सीमित नहीं थी.
Technology के साथ कारोबार की समझ भी विकसित की
Ph.D. पूरी करने के बाद 1995 में Chakravarthy ने McKinsey & Company से करियर की शुरुआत की. यहां चार साल से ज्यादा काम करते हुए वह Engagement Manager के पद तक पहुंचे.
इस दौरान उन्होंने तकनीक के साथ-साथ कारोबारी रणनीति और बड़ी कंपनियों में फैसले लेने की प्रक्रिया को करीब से समझा.
इसके बाद उन्होंने technology industry का रुख किया. Logictier में Vice President of Marketing और फिर VeriSign में काम करने के बाद उनके करियर का बड़ा पड़ाव Symantec बना.
Symantec में मिला बड़ा नेतृत्व अनुभव
Symantec में Chakravarthy ने करीब एक दशक बिताया. इस दौरान उन्होंने कंपनी के कई महत्वपूर्ण हिस्सों की जिम्मेदारी संभाली.
Symantec में काम का अनुभव
- Enterprise services.
- Product operations.
- Storage business.
- Information security.
- India Technical Operations की जिम्मेदारी.
यानी इस दौर तक उनके पास तकनीकी जानकारी के साथ उत्पाद, संचालन और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों का भी अनुभव आ चुका था.
लेकिन अब अगला सवाल था कि क्या वह पूरी कंपनी की कमान भी संभाल सकते हैं?
2015 में बने Informatica के CEO
इसका जवाब 2015 में मिला, जब Chakravarthy Informatica के CEO बने. खास बात यह है कि वह इससे सिर्फ दो साल पहले, 2013 में, कंपनी से Chief Product Officer के तौर पर जुड़े थे.
Informatica का सफर
- 2013 में Chief Product Officer के तौर पर कंपनी से जुड़े.
- 2015 में CEO बने.
- करीब पांच साल तक कंपनी का नेतृत्व किया.
- Enterprise data management कारोबार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.
यह उनके करियर का महत्वपूर्ण मोड़ था. अब उनके पास तकनीक और उत्पाद से जुड़े अनुभव के साथ पूरी कंपनी चलाने का भी अनुभव था.
2020 में Adobe से जुड़े, अब CEO की बारी
जनवरी 2020 में Chakravarthy Adobe से जुड़े. फिलहाल वह Adobe के Customer Experience Orchestration कारोबार के President हैं.
इस भूमिका में उनका ध्यान डिजिटल ग्राहक अनुभव, कारोबारी सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े कारोबार पर रहा है.
यानी Adobe में CEO बनने से पहले ही वह कंपनी के उन हिस्सों से जुड़े रहे हैं, जो आने वाले समय में उसके कारोबार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
Adobe के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती AI
Chakravarthy की नियुक्ति ऐसे समय हो रही है, जब software industry तेजी से बदल रही है. Generative AI के बाद अब Agentic AI की तरफ बढ़ती तकनीक कंपनियों के उत्पाद और कारोबार करने के तरीके को बदल रही है.
ऐसे में Adobe के लिए अगला दौर सिर्फ मौजूदा उत्पादों को मजबूत करने का नहीं, बल्कि AI को कारोबार की अगली बड़ी ताकत बनाने का भी है.
Chakravarthy के सामने बड़ी चुनौतियां
- Adobe के AI कारोबार को आगे बढ़ाना.
- बड़े कारोबारी ग्राहकों के बीच कंपनी की पकड़ बनाए रखना.
- Generative AI और Agentic AI की बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना.
- कंपनी की बाजार स्थिति को मजबूत बनाए रखना.
Shantanu Narayen के करीब 18 साल के नेतृत्व में Adobe ने पारंपरिक software कारोबार से cloud और subscription model की तरफ बड़ा बदलाव किया. अब Chakravarthy के सामने AI के दौर में इस बदलाव को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी.
Bengaluru से शुरू हुआ यह सफर Adobe के CEO पद तक पहुंच चुका है. लेकिन 1 दिसंबर 2026 से शुरू होने वाली नई पारी ही बताएगी कि करीब तीन दशक का technology और business अनुभव Adobe के लिए कितनी बड़ी ताकत साबित होता है.
ADVERTISEMENT

