BIZ DEAL: एयरटेल लाया कमाल का फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगे 2 सिम, प्राइम-हॉटस्टार भी फ्री

Airtel Family Plan: भारती एयरटेल ने फैमिली यूजर्स के लिए 699 रुपये का नया पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें एक ही बिल पर दो सिम कार्ड चलेंगे. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ Amazon Prime और Disney+ Hotstar जैसे OTT ऐप्स मुफ्त मिलेंगे. साथ ही, कंपनी ने भीड़ में भी तेज इंटरनेट देने के लिए भारत की पहली 5G स्लाइसिंग तकनीक पेश की है.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

चिराग ठाकुर

follow google news

Airtel Recharge Family plan: भारतीय टेलीकॉम मार्केट में ग्राहकों को लुभाने के लिए अब सिर्फ सस्ते डेटा का दौर पीछे छूटता दिख रहा है. अब लड़ाई डिजिटल इकोसिस्टम और प्रीमियम सर्विसेज की हो चली है. इसी कड़ी में देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने फैमिली यूजर्स और भारी डेटा इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रखकर एक बेहद खास पोस्टपेड प्लान पेश किया है. कंपनी का यह कदम टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है.

Read more!

एक बिल में चलेंगे दो सिम कार्ड

एयरटेल ने 699 रुपये का एक नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है, जो सीधे तौर पर परिवारों को टारगेट करता है. इस प्लान की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) यह है कि इसमें एक ही रिचार्ज और एक ही बिल पर दो सिम कार्ड चलाए जा सकते हैं. आज के समय में जब हर घर में कई मोबाइल कनेक्शन होते हैं, वहां यह प्लान अलग-अलग रिचार्ज के झंझट को खत्म करता है. इसमें दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है.

मनोरंजन का पूरा पैकेज, OTT ऐप्स बिल्कुल फ्री

कंपनी सिर्फ नेटवर्क ही नहीं बल्कि ग्राहकों को एंटरटेनमेंट का पूरा डोज भी दे रही है. इस 699 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को 1 साल के लिए Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ ही Disney+ Hotstar मोबाइल, एक्सस्ट्रीम प्ले (Airtel Xstream Play) का एक्सेस भी दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, डेटा सुरक्षित रखने के लिए इसमें Google One के जरिए 100GB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है. वहीं कंपनी के सबसे महंगे 1,749 रुपये वाले प्लान में Netflix का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

भीड़भाड़ में भी मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड

एयरटेल ने देश में पहली बार '5G स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी' (5G Slicing Technology) की शुरुआत की है. आसान शब्दों में कहें तो इस तकनीक के जरिए नेटवर्क को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर प्रीमियम या प्रायोरिटी यूजर्स को खास नेटवर्क दिया जाता है. इसका फायदा यह होगा कि जब आप किसी स्टेडियम, कॉन्सर्ट, या भारी भीड़भाड़ वाले मार्केट एरिया में होंगे, जहां नेटवर्क जाम रहता है, वहां भी आपको बिना किसी रुकावट के तेज स्पीड और मजबूत कनेक्टिविटी मिलेगी. अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों के बाद भारत में यह तकनीक पहली बार आई है.

प्रीमियम ग्राहकों पर एयरटेल का दांव

एयरटेल अब सिर्फ आम ग्राहकों के बजाय कॉर्पोरेट कर्मचारियों, वर्क फ्रॉम होम करने वाले प्रोफेशनल्स और हैवी ओटीटी यूजर्स पर ज्यादा फोकस कर रही है. कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में सिर्फ सस्ते डेटा से कमाई नहीं होगी  बल्कि ऐसी प्रीमियम सर्विसेज और डिजिटल सुविधाएं ही मुनाफे का नया जरिया बनेंगी.

चुनौतियां भी हैं सामने

हालांकि यह प्लान काफी आकर्षक हैं लेकिन भारतीय बाजार में चुनौतियां भी कम नहीं हैं. भारत का टेलीकॉम मार्केट अभी भी कीमत को लेकर काफी संवेदनशील है और पोस्टपेड यूजर्स का दायरा सीमित है. इसके अलावा 5G प्रायोरिटी सर्विस का फायदा उठाने के लिए यूजर्स के पास कंपैटिबल स्मार्टफोन और अपडेटेड सॉफ्टवेयर होना भी जरूरी है.

 

    follow google news