Airtel, Vi और Jio ने उतारे सस्ते रिचार्ज प्लान, मिलेंगे ये खास फायदे!

तनीषा त्यागी

• 03:39 PM • 02 Nov 2026

मोबाइल रिचार्ज पर हर महीने ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. TRAI के निर्देशों के बाद Airtel, Vi और Jio ने बिना डेटा वाले सस्ते प्लान पेश किए हैं. Jio के प्लान ₹147 से शुरू होते हैं, जबकि Vi के चार विकल्प भी बाजार में हैं. जानिए किस प्लान में कितनी वैलिडिटी और क्या फायदे मिलेंगे.

NewsTak
Google CTA

BIZ  Deal : मोबाइल रिचार्ज पर हर महीने ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते और आपको इंटरनेट डेटा की भी जरूरत नहीं है, तो टेलीकॉम कंपनियों के नए प्लान आपके काम आ सकते हैं. TRAI के निर्देशों के बाद Airtel, Vodafone Idea (Vi) और Reliance Jio ने ऐसे प्लान पेश किए हैं, जिनमें मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है. वहीं, इंटरनेट और OTT का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Airtel के 200 रूपये और 279 रूपये वाले डेटा वाउचर भी विकल्प देते हैं. आइए जानते हैं इन सभी प्लान की कीमत, वैलिडिटी और फायदे.

Read more!

TRAI के निर्देश के बाद कंपनियों ने पेश किए सस्ते प्लान

टेलीकॉम यूजर्स के लिए अब रिचार्ज चुनते समय एक और विकल्प मौजूद है. जिन लोगों को मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती और उनका ज्यादातर इस्तेमाल कॉलिंग तक सीमित रहता है, उनके लिए कंपनियों ने अलग तरह के प्लान पेश किए हैं. TRAI के टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के 13वें संशोधन के बाद टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे. इसके बाद Airtel ने तीन प्लान पेश किए और अब Vodafone Idea यानी Vi ने भी चार नए प्लान उतारे हैं. Reliance Jio ने भी अपने वॉयस-ओनली प्लान पेश किए हैं. इन प्लान का फायदा खास तौर पर उन लोगों को मिल सकता है, जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं, जिनके पास एक से ज्यादा सिम हैं या जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती.

Vi के 4 नए सस्ते रिचार्ज प्लान

Vodafone Idea ने 179, 189, 203 और 206 रूपये की कीमत वाले चार नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. इन सभी प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 300 SMS की सुविधा दी जा रही है. साथ ही, यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप का फ्री एक्सेस भी मिलता है.  इन चारों प्लान में मुख्य अंतर इनकी वैलिडिटी का है.

179 रूपये वाला प्लान

Vi का 179 रूपये वाला प्लान इन चार विकल्पों में सबसे सस्ता है. इसमें यूजर्स को 25 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. प्लान के तहत पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा 300 SMS और Vi Movies & TV ऐप का फ्री एक्सेस भी मिलता है.

189 रूपये वाला प्लान

अगर आप 28 दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं, तो Vi का 189 रूपये वाला प्लान देख सकते हैं. इसमें भी पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 300 SMS मिलते हैं. इसके साथ Vi Movies & TV ऐप का एक्सेस भी दिया जा रहा है.

203 रूपये वाला प्लान

Vi के 203 रूपये वाले रिचार्ज में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 300 SMS का फायदा मिलता है. कंपनी इस प्लान के साथ Vi Movies & TV ऐप का फ्री एक्सेस भी दे रही है.

206 रूपये वाला प्लान

Vi का 206 रूपये वाला प्लान उन लोगों के लिए है, जो कैलेंडर महीने के हिसाब से वैलिडिटी चाहते हैं. इसमें पूरे कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी मिलती है. यानी महीना 31 दिनों का है तो 31 दिन और 28 दिनों का है तो 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी.

इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 300 SMS और Vi Movies & TV ऐप का एक्सेस दिया जाता है.

Jio के वॉयस-ओनली प्लान 147 रूपये से शुरू

Reliance Jio ने भी डेटा इस्तेमाल नहीं करने वाले यूजर्स के लिए चार नए वॉयस-ओनली प्लान पेश किए हैं. इनकी शुरुआती कीमत ₹147 है. कंपनी ने इन प्लान को TRAI-mandated Packs सेक्शन में उपलब्ध कराया है. Jio के इन रिचार्ज में मोबाइल डेटा का फायदा नहीं मिलता. इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा दी जाती है. प्लान की कीमत और वैलिडिटी इस तरह है.

147 रूपये वाला प्लान

Jio का सबसे सस्ता वॉयस-ओनली प्लान 147 रूपये का है. इसमें 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. इस हिसाब से इसका रोजाना का खर्च करीब ₹6.68 बैठता है.

177 रूपये वाला प्लान

177 रूपये वाले रिचार्ज में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS का फायदा दिया जाता है. इस प्लान का रोजाना का खर्च करीब ₹6.32 है.

196 रूपये वाला प्लान

Jio के 196 रूपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS दिए जाते हैं. इस रिचार्ज का रोजाना का खर्च करीब ₹6.53 बैठता है.

197 रूपये वाला प्लान

अगर आप कैलेंडर महीने के हिसाब से रिचार्ज करना चाहते हैं, तो Jio का 197 रूपये वाला प्लान एक विकल्प है. इसमें एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. महीने में दिनों की संख्या के हिसाब से इसकी रोजाना की लागत बदल सकती है.

इन चार प्लान के अलावा Jio 448 रूपये और 1,748 रूपये के वॉयस-ओनली प्लान भी उपलब्ध कराती है. इनकी वैलिडिटी क्रमशः 84 दिन और 336 दिन है. इनके साथ JioTV और JioAICloud जैसे बंडल्ड बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

ध्यान देने वाली बात है कि इन वॉयस-ओनली प्लान में मोबाइल डेटा शामिल नहीं है. वहीं, अगर आपको कॉलिंग के साथ थोड़ा डेटा भी चाहिए, तो Jio का 189 रूपये वाला प्लान एक अलग विकल्प है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ JioTV और JioAICloud के फायदे भी दिए जाते हैं.

Airtel भी पेश कर चुका है तीन सस्ते रिचार्ज प्लान

Vi और Jio से पहले Airtel भी TRAI के निर्देशों के बाद तीन सस्ते रिचार्ज प्लान पेश कर चुका है. इन प्लान का मकसद उन यूजर्स को विकल्प देना है, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती और वे मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराते हैं. इस तरह Airtel, Vi और Jio तीनों कंपनियों के पास अब ऐसे रिचार्ज विकल्प हैं, जिनमें यूजर्स को डेटा के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ते. हालांकि, इन प्लान को चुनने से पहले वैलिडिटी और मिलने वाले बेनिफिट्स की तुलना करना जरूरी है.

इंटरनेट और OTT चाहिए तो Airtel के 279 रूपये वाले प्लान पर नजर डालें

अगर आपको कॉलिंग के साथ इंटरनेट और OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है, तो Airtel का 279 रूपये वाला डेटा वाउचर एक अलग विकल्प है. इस प्लान में यूजर्स को कुल 30GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इसकी वैलिडिटी एक महीने की है. इसमें रोजाना डेटा इस्तेमाल करने की कोई तय लिमिट नहीं दी गई है. यानी यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से पूरे महीने में 30GB डेटा खर्च कर सकता है. इस प्लान की खास बात इसके OTT बेनिफिट्स हैं. Airtel इसमें Netflix Basic, Jio Hotstar Super और ZEE5 Premium का फायदा दे रही है. इसके अलावा Airtel Xstream Play का एक्सेस भी मिलता है. ऐसे में जो यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है.

279 रूपये वाले प्लान की सबसे जरूरी शर्त

Airtel के 279 रूपये वाले प्लान को रिचार्ज कराने से पहले एक बात समझना जरूरी है. यह डेटा वाउचर है, न कि ऐसा रिचार्ज जो आपके नंबर पर नई सर्विस वैलिडिटी शुरू कर दे. इसका मतलब है कि अगर आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान नहीं है, तो सिर्फ 279 रूपये का रिचार्ज कराने से आपका नंबर सामान्य इस्तेमाल के लिए एक्टिव नहीं होगा. इस डेटा वाउचर का फायदा लेने के लिए आपके नंबर पर पहले से सर्विस वैलिडिटी वाला प्लान होना चाहिए. इसलिए रिचार्ज कराने से पहले अपने नंबर पर मौजूद मौजूदा प्लान की वैलिडिटी जरूर चेक कर लें.

200 रूपये वाला Airtel डेटा वाउचर भी है विकल्प

अगर आपका बजट 279 रूपये से कम है और आप Netflix के बजाय दूसरे OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो Airtel का 200 रूपये वाला डेटा वाउचर भी देख सकते हैं. इस प्लान में 30GB इंटरनेट डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसके साथ Amazon Prime Video Mobile Edition, JioHotstar Mobile और ZEE5 Premium का फायदा मिलता है. Airtel Xstream Play के तहत SonyLIV समेत दूसरे OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट भी देखा जा सकता है. दोनों प्लान के बीच सबसे बड़ा अंतर OTT सब्सक्रिप्शन का है. 279 रूपये वाले प्लान में Netflix Basic का फायदा मिलता है, जबकि 200 रूपये वाले प्लान में Amazon Prime Video Mobile Edition दिया जाता है. इसलिए किस प्लान को चुनना है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप किस OTT प्लेटफॉर्म का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

आपके लिए कौन सा रिचार्ज प्लान बेहतर?

अगर आपको सिर्फ कॉलिंग करनी है और इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो Jio का 147 रूपये वाला प्लान सबसे कम शुरुआती कीमत वाला विकल्प है. वहीं, Vi के 179 रूपये से शुरू होने वाले प्लान में कॉलिंग के साथ नेशनल रोमिंग, 300 SMS और Vi Movies & TV ऐप का एक्सेस मिलता है. अगर आप ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं, तो Vi और Jio के 30 दिनों या कैलेंडर मंथ वाले प्लान पर विचार कर सकते हैं. दूसरी तरफ, इंटरनेट और OTT कंटेंट आपकी प्राथमिकता है, तो Airtel के 200 रूपये और 279 रूपये वाले डेटा वाउचर विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, इन दोनों डेटा वाउचर के लिए पहले से एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है. रिचार्ज चुनते समय सिर्फ कीमत न देखें. अपनी जरूरत, वैलिडिटी और मिलने वाले बेनिफिट्स की तुलना करके ही फैसला करें.