Amazon Mega Days Sale शुरू, लैपटॉप पर मिल रहा 30,300 रुपये तक का डिस्काउंट, गेमिंग से लेकर ऑफिस यूज तक के कई ऑप्शन्स

बजट लैपटॉप्स से लेकर हाई-एंड गेमिंग मशीनों तक, ग्राहकों को अलग-अलग प्राइस रेंज में कई विकल्प मिल रहे हैं. हालांकि ऑफर्स और स्टॉक उपलब्धता समय के साथ बदल सकती है.

बिज डील
बिज डील

चिराग ठाकुर

follow google news

Bizz Deal: अगर आप नया लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है.Amazon ने अपनी Mega Days Sale शुरू कर दी है, जिसमें ऑफिस, पढ़ाई, घर के इस्तेमाल, AI फीचर्स और गेमिंग के लिए कई लैपटॉप्स पर भारी छूट दी जा रही है. इस सेल में Acer, HP और Lenovo जैसी बड़ी कंपनियों के लैपटॉप्स शामिल हैं और कुछ मॉडल्स पर 30,300 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

Read more!

ऑफिस और रोजमर्रा के काम के लिए सस्ते लैपटॉप

  • सेल में कई बजट और मिड-रेंज लैपटॉप्स उपलब्ध हैं. Acer Aspire One को 46,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें AMD Ryzen 3 प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है. इसके साथ Microsoft Office 2024 भी मिलता है.
  • वहीं HP 15 Core i5 लैपटॉप 65,990 रुपये में उपलब्ध है.इसमें 13वीं पीढ़ी का Intel Core i5 प्रोसेसर, 8GB RAM, 512GB SSD और फुल HD डिस्प्ले मिलता है. बैकलिट कीबोर्ड इसकी खासियत है.
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 को 58,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें Ryzen 5 प्रोसेसर, 16GB RAM, 512GB SSD और Office 2024 के साथ Microsoft 365 Basic की सुविधा दी गई है.
  • Lenovo ThinkBook 14 पर 39 फीसदी तक की छूट मिल रही है.इसकी कीमत 77,990 रुपये है. इसमें Ryzen 5 प्रोसेसर, 16GB RAM, 1TB SSD, फिंगरप्रिंट स्कैनर और WUXGA IPS डिस्प्ले मिलता है.

AI लैपटॉप्स पर भी खास ऑफर

AI फीचर्स वाले लैपटॉप खरीदने वालों के लिए भी सेल में अच्छे विकल्प मौजूद हैं. HP Omnibook 3 AI Laptop की कीमत 73,990 रुपये रखी गई है. इसमें Snapdragon X प्रोसेसर, 45 TOPS AI परफॉर्मेंस, 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है.

इस लैपटॉप पर अतिरिक्त 6,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल सकता है.इसके अलावा 2K डिस्प्ले, FHD IR कैमरा और Mini GaN चार्जर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

गेमर्स के लिए RTX ग्राफिक्स वाले लैपटॉप

  • गेमिंग पसंद करने वालों के लिए Nvidia RTX ग्राफिक्स कार्ड वाले कई लैपटॉप्स पर भी ऑफर मिल रहा है. Acer ALG Gaming Laptop को 74,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें Intel Core 5 प्रोसेसर, Nvidia RTX 3050 ग्राफिक्स, 16GB RAM और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है.
  • HP Omen RTX 5050 Gaming Laptop की कीमत 1,39,990 रुपये है. इसमें Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर, RTX 5050 ग्राफिक्स, 24GB DDR5 RAM, 1TB SSD और 165Hz 2K डिस्प्ले दिया गया है.
  • वहीं HP HyperX Omen AI Gaming Laptop को 1,45,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.इसमें AMD Ryzen 7 प्रोसेसर, RTX 5050 ग्राफिक्स, 24GB RAM और 180Hz 2.5K डिस्प्ले मिलता है. यह लैपटॉप AI गेमिंग फीचर्स और हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले के साथ आता है.

कब तक मिलेगी यह डील?

Amazon Mega Days Sale फिलहाल लाइव है.इस सेल में 50 हजार रुपये से कम कीमत वाले एंट्री-लेवल लैपटॉप से लेकर 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले हाई-एंड गेमिंग लैपटॉप तक शामिल हैं.हालांकि डिस्काउंट, स्टॉक और कूपन ऑफर समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले ऑफर जरूर चेक कर लें.

    follow google news