Amazon vs Flipkart: गैजेट्स पर मिल रही है भारी छूट, जानें कहां से खरीदारी करना होगा फायदेमंद

Amazon Flipkart Sale: अमेजन और फ्लिपकार्ट पर समर सेल शुरू हो गई है. अमेजन जहां फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 75% तक की छूट और कैशबैक दे रहा है, वहीं फ्लिपकार्ट टैबलेट्स पर ₹20,000 से ज्यादा की बचत का मौका दे रहा है.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

तनीषा त्यागी

follow google news

Best Deals on Tablets: गर्मियों के इस सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए खुशियों की सौगात आई है. देश की दो सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां, अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) अपनी मेगा सेल के साथ ग्राहकों को लुभाने में जुट गई हैं. जहां अमेजन की 'ग्रेट समर सेल' में 75% तक की सीधी छूट मिल रही है, वहीं फ्लिपकार्ट भी अपनी 'समर सेल 2026' के जरिए टैबलेट और इलेक्ट्रॉनिक्स पर जबरदस्त डील लेकर आ रहा है.

Read more!

Amazon की सेल में ऑफर्स की भरमार

अमेजन की सेल 8 मई से लाइव हो चुकी है. फैशन, होम एप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 75% तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा, HDFC बैंक के कार्डधारकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. अमेजन पे (Amazon Pay) के जरिए भुगतान करने पर कैशबैक और अतिरिक्त कूपन का लाभ भी उठाया जा सकता है.

Flipkart का टैबलेट मार्केट पर फोकस

फ्लिपकार्ट की समर सेल 9 मई से शुरू होने जा रही है. इस सेल की सबसे बड़ी खासियत टैबलेट्स पर मिलने वाले ऑफर्स हैं. अगर आप सैमसंग, लेनोवो या एप्पल का टैबलेट खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट पर भारी बचत हो सकती है.

Samsung Galaxy Tab S10 FE+: 64,999 रुपये वाला यह टैबलेट सेल में मात्र 43,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

Lenovo Legion Tab: गेमिंग के शौकीनों के लिए 65,000 रुपये का यह टैब सिर्फ 27,399 रुपये में मिल रहा है.

Apple iPad Air: इसमें भी अच्छी कटौती की गई है और यह लगभग 61,800 रुपये में उपलब्ध है.

फ्लिपकार्ट पर SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 10% की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जो EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगी.

कहां मिलेगी बेहतर डील?

अगर आप घर की जरूरत का सामान, कपड़े और मिक्स गैजेट्स लेना चाहते हैं, तो अमेजन के कैशबैक ऑफर्स और व्यापक छूट आपके लिए बेहतर हो सकते हैं. वहीं, अगर आपका पूरा फोकस सिर्फ एक हाई-एंड टैबलेट या स्पेसिफिक इलेक्ट्रॉनिक्स पर है, तो फ्लिपकार्ट की डील्स काफी ज्यादा आकर्षक नजर आ रही हैं.

    follow google news