आंध्र प्रदेश में वैश्विक बागवानी केंद्र और भारतीय कृषि विद्यालय की आधारशिला रखी गई. इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से कहा कि वो उन्हें आंध्र का बेटा मानें. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अनंत अंबानी ने संयुक्त रूप से दोनों संस्थानों की आधारशिला रखी.
ADVERTISEMENT
आंध्र सरकार और रिलायंस के बीच समझौता
भारतीय कृषि विद्यालय की स्थापना और संचालन को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए.अनंत अंबानी ने इस पहल का हिस्सा बनने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज भारतीय कृषि विद्यालय को पूरा सहयोग देगी.उन्होंने कहा कि संस्थान के विकास के लिए भविष्य में भी अगर किसी तरह की मदद की जरूरत होगी तो रिलायंस इसके लिए तैयार है. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वह संस्थान के विकास के लिए जरूरी सहयोग के बारे में उन्हें मार्गदर्शन दें.
मुझे आंध्र का बेटा मानिए- अनंत
कार्यक्रम में अनंत अंबानी ने कहा कि इस पहल का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से आग्रह किया कि वह उन्हें “आंध्र का बेटा” मानें. उन्होंने कहा कि रिलायंस और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच यह सहयोग कृषि और बागवानी के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा कर सकता है.
आंध्र भूमि स्वर्ण भूमि में बदल रही है
अनंत अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आंध्र स्वर्ण भूमि में बदल रही है.उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश के हर हिस्से में बड़े बदलाव हो रहे हैं.अनंत अंबानी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के विकास के इस प्रयास में सभी की भागीदारी जरूरी है.
ADVERTISEMENT

