iPhone 18 Pro होगा सबसे पावरफुल! लेकिन कीमत देगी बड़ा झटका

न्यूज तक डेस्क

• 06:56 PM • 09 Sep 2026

एप्पल आज आईफोन 18 प्रो सीरीज पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स में कीमत बढ़ने, ए20 प्रो चिप, छोटे डायनैमिक आइलैंड, बड़े कैमरा अपग्रेड और फोल्डेबल मॉडल की चर्चा है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

iPhone 18 Pro की कीमत बढ़ सकती है

iPhone 18 Pro के भारत में दाम ₹1.45 लाख हो सकते हैं

A20 Pro चिप से बढ़ेगी परफॉर्मेंस

कैमरा में मिल सकता है बड़ा अपग्रेड

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च हो सकता है

Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज होने जा रहा है और दुनियाभर की नजरें कंपनी के नए iPhone पर टिकी हैं. Cupertino स्थित एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थियेटर में होने वाले इस इवेंट में कंपनी अपनी नई आईफोन 18 Pro सीरीज से पर्दा उठा सकती है. इसके साथ ही एप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर भी काफी चर्चा है, जिसे रिपोर्ट्स में iPhone Duo कहा जा रहा है. Apple ने हमेशा की तरह अपने नए प्रोडक्ट्स को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में सामने आई रिपोर्ट्स और लीक्स से आईफोन 18 Pro और आईफोन 18 Pro Max के संभावित फीचर्स की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है.

Read more!

iPhone 18 Pro कितना महंगा होगा?

iPhone 17 Pro की अमेरिका में शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर और भारत में 1,34,900 रुपये थी. लेकिन iPhone 18 Pro के लिए ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपोनेंट और RAM की बढ़ती कीमतों के साथ नई 2nm टेक्नोलॉजी वाली A20 Pro चिप की वजह से एप्पल कीमत में बढ़ोतरी कर सकता है. Bloomberg के मार्क गर्नमैन के मुताबिक, अमेरिका में iPhone 18 Pro की कीमत करीब 100 डॉलर बढ़कर 1,199 डॉलर हो सकती है.भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,44,900 रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है.हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स इससे भी ज्यादा कीमत का अनुमान लगा रही हैं. इन रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro की कीमत 1,249 से 1,299 डॉलर और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,349 से 1,399 डॉलर तक जा सकती है.

भारत में कितने का मिलेगा iPhone 18 Pro?

भारत में अगर Apple करीब 10,000 रुपये की बढ़ोतरी करता है तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,44,900 रुपये हो सकती है. वहीं, अगर कीमत में करीब 20,000 रुपये की बढ़ोतरी होती है तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.55 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.हालांकि, भारत में वास्तविक कीमत का खुलासा Apple के आधिकारिक ऐलान के बाद ही होगा.

A20 Pro चिप से मिलेगा ज्यादा पावर

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में एप्पल की नई A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिप 2nm प्रोसेस पर आधारित हो सकती है. इससे फोन की परफॉर्मेंस के साथ-साथ पावर एफिशिएंसी में भी सुधार हो सकता है.इसके अलावा नए Pro मॉडल में बेहतर वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलने की भी चर्चा है. इसका फायदा खासकर गेमिंग, AI फीचर्स और दूसरे हैवी टास्क के दौरान हो सकता है.कुछ रिपोर्ट्स में Apple के नए C2 Modem का भी जिक्र है. हालांकि, इसके 5G और कनेक्टिविटी फीचर्स को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

छोटा हो सकता है Dynamic Island

डिजाइन के मामले में iPhone 18 Pro सीरीज काफी हद तक पिछली सीरीज जैसी रह सकती है. हालांकि, डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल डायनेमिक आइसलैंड को छोटा कर सकता है. Face ID से जुड़े कुछ कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट करने की संभावना है.इससे स्क्रीन पर यूजर्स को थोड़ा ज्यादा स्पेस मिल सकता है. साथ ही डायनेमिक आइसलैंड के आसपास लाइव एक्सिविटीज को बेहतर तरीके से दिखाने की सुविधा भी मिल सकती है.

कैमरे में हो सकता है बड़ा बदलाव

iPhone 18 Pro सीरीज का सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा सिस्टम हो सकता है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में Mechanical या वेरिएबल अपर्चर कैमरा दिया जा सकता है.आसान भाषा में समझें तो वेरिएबल अपर्चर की मदद से कैमरा लेंस में जाने वाली रोशनी की मात्रा को कंट्रोल कर पाएगा. इससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटो लेने के दौरान ज्यादा कंट्रोल मिलेगा.इसके अलावा Depth of Field पर भी बेहतर कंट्रोल मिल सकता है.

नए कलर और बड़ी बैटरी

Apple इस बार Pro मॉडल के लिए कुछ नए कलर भी पेश कर सकता है. इनमें Dark Cherry और Light Blue जैसे रंग शामिल होने की चर्चा है.इसके अलावा iPhone 18 Pro Max में पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है. हालांकि, बड़ी बैटरी की वजह से फोन थोड़ा मोटा हो सकता है.

iPhone Duo भी हो सकता है लॉन्च

iPhone 18 Pro सीरीज के अलावा Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर भी काफी उत्सुकता है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे iPhone Duo नाम दिया जा सकता है. हालांकि, इसका आधिकारिक नाम और डिजाइन एप्पल के लॉन्च इवेंट में ही साफ होगा.इसके साथ नए एप्पल वॉच और एयरपॉड भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

कब होगा Apple का इवेंट?

Apple का यह लॉन्च इवेंट 9 सितंबर की रात 10:30 बजे IST से शुरू होने की उम्मीद है.इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के अलावा फोल्डेबल iPhone और कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट्स को लेकर भी बड़े ऐलान हो सकते हैं.फिलहाल iPhone 18 Pro को लेकर सामने आई ज्यादातर जानकारी लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है. ऐसे में कीमत, फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी अंतिम जानकारी Apple के आधिकारिक ऐलान के बाद ही सामने आएगी.अगर एप्पल इन सभी अपग्रेड्स को iPhone 18 Pro में शामिल करता है, तो यह कंपनी के अब तक के सबसे पावरफुल आईफोन में से एक हो सकता है. लेकिन इसके लिए ग्राहकों को पिछली पीढ़ी के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.