Artha Bharat का बड़ा प्लान, 3 साल में AUM दोगुना कर 1.5 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य, नए फंड लॉन्च की तैयारी

संदीप शर्मा

• 03:56 PM • 29 Jul 2026

अर्था भारत ने 3 साल में एयूएम 1.5 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है. कंपनी नए फंड, विदेश विस्तार और 4 शहरों में नए ऑफिस की तैयारी में है.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

तीन साल में AUM दोगुना करने का लक्ष्य

मुंबई-दिल्ली समेत चार शहरों में नए ऑफिस

विदेशी विस्तार संग नए ग्लोबल फंड लॉन्च होंगे

GIFT City स्थित फंड मैनेजमेंट कंपनी Artha Bharat Investment Managers ने अगले तीन साल में अपनी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) को दोगुना करने का बड़ा लक्ष्य तय किया है. कंपनी मौजूदा 75 करोड़ डॉलर (750 मिलियन डॉलर) के AUM को बढ़ाकर 1.5 अरब डॉलर तक ले जाना चाहती है. इसके लिए कंपनी नए फंड लॉन्च करने, विदेशों में कारोबार बढ़ाने और भारत में निवेशकों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है.कंपनी ने बताया कि GIFT City में अपने दो साल पूरे होने के मौके पर उसने तीन बड़े क्षेत्रों पर फोकस करने का फैसला किया है. इनमें नए निवेश उत्पाद लॉन्च करना, अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करना और नए निवेशकों को जोड़ना शामिल है. 

Read more!

GIFT City में होगा बड़ा विस्तार

Artha Bharat अपने GIFT City ऑफिस का भी विस्तार कर रही है. कंपनी मौजूदा ऑफिस के साथ 3,300 वर्ग फुट अतिरिक्त जगह जोड़ रही है, जिससे कुल क्षमता बढ़कर 100 कर्मचारियों तक हो जाएगी. इसके अलावा कंपनी ने GIFT City के Shilp Twin Tower में 12,000 वर्ग फुट ऑफिस स्पेस खरीदने का भी समझौता किया है, जो 2030 तक तैयार होने की उम्मीद है. 

अगले दो साल में आएंगे नए फंड

कंपनी अगले दो वर्षों में कई नए निवेश उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी में है. इनमें दो डॉलर आधारित डेट फंड, कमोडिटी और प्रेशियस मेटल्स आर्बिट्राज फंड और ग्लोबल इक्विटी फंड शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी अपनी खुद की क्वांटिटेटिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर भी काम कर रही है. कंपनी का दावा है कि उसके पहले फंड ने शुरुआती तीन साल में निवेशकों को 6 गुना रिटर्न दिया है. 

विदेशों में बढ़ेगा कारोबार

Artha Bharat अब मध्य-पूर्व में अपनी मौजूदगी और मजबूत करना चाहती है. कंपनी पहले से ओमान और दुबई में मौजूद है और अब मॉरीशस और सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों में भी विस्तार की संभावनाएं तलाश रही है. इसका मकसद ग्लोबल इंवेस्टर्स से ज्यादा पूंजी जुटाना है. 

Artha Bharat के मैनेजिंग पार्टनर सचिन सावरिकर का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रहे हाई नेटवर्थ निवेशकों और फैमिली ऑफिसेज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Artha Bharat अपने ग्लोबल निवेश प्लेटफॉर्म का विस्तार कर रही है. इसी रणनीति के तहत कंपनी अगले तीन वर्षों में अपना AUM दोगुना करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है. 

भारतीय निवेशकों तक भी पहुंचेगी कंपनी

अब तक Artha Bharat के फंड मुख्य रूप से विदेशी निवेशकों के लिए थे, लेकिन अब कंपनी भारतीय निवेशकों को भी अपने ग्लोबल निवेश उत्पाद उपलब्ध कराना चाहती है. इसके लिए वह बैंकों और फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बातचीत कर रही है. साथ ही, इस साल मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में इन्वेस्टर रिलेशंस और डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस खोलने की योजना है.