Bandhan Bank के शेयरों में 15% तक बड़ी गिरावट, मुनाफा बढ़ने के बावजूद क्यों घबराए निवेशक?

संदीप शर्मा

• 11:34 AM • 22 Jul 2026

बंधन बैंक के तिमाही नतीजों में मुनाफा बढ़ा और फंसे कर्ज घटे, लेकिन मार्जिन दबाव, बढ़ते खर्च और आरओए अनुमान कटने से शेयर 15 प्रतिशत टूट गए.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Q1FY27 में Bandhan Bank का मुनाफा 35% बढ़कर 502 करोड़ रुपये पहुंचा

RoA गाइडेंस घटाने के बाद शेयरों में करीब 15% की बड़ी गिरावट

Motilal Oswal ने रेटिंग 'Buy' से घटाकर 'Neutral/Hold' की

ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के मुनाफे के अनुमान भी कम किए

Bandhan Bank के शेयर बुधवार को करीब 15% तक टूट गए. हैरानी की बात यह है कि बैंक ने जून तिमाही में 35% ज्यादा मुनाफा दर्ज किया. इसके बावजूद निवेशकों ने शेयर बेचने शुरू कर दिए. इसकी सबसे बड़ी वजह बैंक का Return on Assets (RoA) का अनुमान घटाना रहा. बैंक प्रबंधन का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और डिपॉजिट जुटाने के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा आने वाले समय में मुनाफे पर दबाव डाल सकती है.

Read more!

जून तिमाही के नतीजे कैसे रहे?(YoY)

  • शुद्ध मुनाफा 35% बढ़कर 502 करोड़ रुपये रहा
  • नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 6% बढ़कर 2,920 करोड़ रुपये रही
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब 19% घटकर 1,358 करोड़ रुपये रह गया
  • नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) घटकर 6.2% पर आ गया
  • ग्रॉस NPA 4.96% से घटकर 3.15% हो गया, यानी एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ

RoA गाइडेंस क्यों घटाया गया?
पहले Bandhan Bank ने वित्त वर्ष 2027 के अंत तक 1.6% से 1.8% RoA हासिल करने का लक्ष्य रखा था. अब बैंक ने इसे घटाकर 1.2% से 1.4% कर दिया है. बैंक का कहना है कि

  • डिपॉजिट के लिए बैंकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है
  • फंड जुटाने की लागत बढ़ रही है
  • वैश्विक आर्थिक माहौल अभी भी अनिश्चित बना हुआ है
  • कर्मचारियों और टेक्नोलॉजी पर खर्च बढ़ा है

बैंक के MD पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता के मुताबिक, नए लेबर कॉस्ट और पश्चिम एशिया संकट के कारण टेक्नोलॉजी खर्च में करीब 65% की बढ़ोतरी हुई है.

Motilal Oswal Financial की राय

Bandhan Bank की रेटिंग 'Buy' से घटाकर 'Neutral' कर दी. शेयर का टारगेट प्राइस 230 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर दिया. Q1 में मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा, लेकिन इसकी वजह कम प्रोविजनिंग थी. आने वाले समय में मार्जिन और ऑपरेटिंग खर्च पर दबाव रहेगा. इसी कारण FY27 और FY28 के मुनाफे के अनुमान में क्रमश करीब 14% और 6% की कटौती की गई है.

Nuvama की राय

Bandhan Bank की रेटिंग BUY से घटाकर HOLD की. टारगेट प्राइस 250 रुपये से घटाकर 230 किया.Q1 के कमजोर नतीजों और गाइडेंस में कमी को देखते हुए, FY27-29 के लिए बैंक की कमाई के अनुमान में 11% से 14% की कटौती की गई है.बंधन बैंक के तिमाही नतीजों में मुनाफा और फंसे कर्ज की स्थिति बेहतर दिखी, लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट में गिरावट,मार्जिन पर दबाव और RoA अनुमान में कटौती ने निवेशकों को सतर्क कर दिया. इसी वजह से नतीजों के बाद शेयर में तेज बिकवाली दिखी.