भारतीय अर्थव्यवस्था में इस समय सर्विस सेक्टर यानी सेवा क्षेत्र का दबदबा है. चाहे बैंकिंग हो, आईटी (IT) हो, या फिर हेल्थकेयर और डिजिटल बिजनेस हर जगह तेजी से ग्रोथ देखने को मिल रही है. सेवा क्षेत्र की इसी रफ्तार का फायदा निवेशकों तक पहुंचाने के लिए बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड (Baroda BNP Paribas Mutual Fund) ने एक नया फंड लॉन्च किया है, जिसका नाम है Baroda BNP Paribas Services Fund. अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो यह न्यू फंड ऑफर (NFO) आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
ADVERTISEMENT
कब से कब तक खुला है NFO?
यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम (Open-ended equity scheme) है, जो पूरी तरह से सर्विसेज थीम पर आधारित है।
-
NFO खुलने की तारीख: 14 जुलाई 2026
-
NFO बंद होने की तारीख: 28 जुलाई 2026
सिर्फ ₹500 से कर सकते हैं शुरुआत
इस फंड में निवेश करना बेहद आसान और किफायती है. एनएफओ (NFO) अवधि के दौरान निवेशक मात्र ₹10 प्रति यूनिट के फेस वैल्यू पर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं
- एकमुश्त (Lumpsum) निवेश: न्यूनतम ₹1,000 से शुरुआत
- Monthly SIP: न्यूनतम ₹500 से शुरुआत
- Quarterly SIP: न्यूनतम ₹1,500 से शुरुआत
किन सेक्टर्स में होगा निवेश?
यह फंड किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा. इसका फोकस भारत की बढ़ती सर्विस इकोनॉमी से जुड़े कई क्षेत्रों पर होगा. इनमें शामिल हैं
- बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं (BFSI)
- IT और IT-enabled Services
- टेलीकॉम
- हेल्थकेयर
- रिटेल
- ई-कॉमर्स
फंड का उद्देश्य अलग-अलग सर्विस सेक्टर्स में निवेश करके निवेशकों को डायवर्सिफिकेशन का फायदा देना है.
बड़ौदा बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट के एमडी (MD) संजय ग्रोवर के मुताबिक, डिजिटल क्रांति, बढ़ती आमदनी और Financial Inclusion के कारण सर्विस सेक्टर भारतीय इकोनॉमी का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बन चुका है. यही नहीं, सरकार का लक्ष्य साल 2047 तक वैश्विक सेवा निर्यात (Global Services Exports) में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 10% करने का है, जिससे इस सेक्टर को और बढ़ावा मिलेगा.
किसे निवेश करना चाहिए?
यह फंड उन निवेशकों के लिए बिल्कुल सही है जो
-
कम से कम 3 साल या उससे अधिक समय के लिए निवेश का नजरिया रखते हैं
-
भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनकर लॉन्ग-टर्म में वेल्थ क्रिएट (बड़ी पूंजी बनाना) करना चाहते हैं
स्कीम के फंड मैनेजर रोहन कोर्डे ने बताया कि जैसे-जैसे लोगों की प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) बढ़ती है, वैसे-वैसे बैंकिंग, हेल्थकेयर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर्स में मुनाफा तेजी से बढ़ता है. ये फंड निफ्टी 500 इंडेक्स की करीब 195 कंपनियों के दायरे में से बड़ी, मंझोली और छोटी (Large, Mid & Small-cap) कंपनियों में निवेश करेगा, जिससे निवेशकों को डायवर्सिफिकेशन का पूरा फायदा मिलेगा.
Baroda BNP Paribas Services Fund भारत की सेवा अर्थव्यवस्था की बढ़त पर दांव लगाने वाली नई योजना है. निवेश करने से पहले योजना से जुड़े दस्तावेज ध्यान से पढ़ें और अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें, क्योंकि म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है.
ADVERTISEMENT

