BEL Share Price: Defence सेक्टर की तेजी में क्यों चमका BEL, क्या ₹530 तक जाएगा शेयर?

न्यूज तक डेस्क

• 04:06 PM • 08 Sep 2026

डीएसी की 1.10 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी के बाद बीईएल पर नजर बढ़ी है. मजबूत ऑर्डर बुक, तिमाही नतीजे, वैल्यूएशन और जोखिम के बीच शेयर की पूरी तस्वीर यहां समझें.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

BEL का शेयर 1.66% चढ़कर 410.7 रुपये पर बंद

DAC के डिफेंस प्रक्योरमेंट प्रपोजल की मंज़ूरी के बाद खरीदारी

1.10 लाख करोड़ रुपये का डिफेंस प्रक्योरमेंट प्रपोज़ल मंज़ूर

1 जुलाई 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹72,258 करोड़ के करीब

भारत का डिफेंस सेक्टर अब सिर्फ सरकारी खर्च बढ़ने की कहानी नहीं रह गया है. सरकार जिस तेजी से डिफेंस इक्विपमेंट की खरीद में भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता दे रही है, उससे देश की डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के लिए लंबे समय का कारोबार तैयार हो रहा है.सरकार का फोकस विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम करने और डिफेंस इक्विपमेंट की ज्यादा से ज्यादा खरीद भारत में करने पर है. इसका फायदा उन कंपनियों को मिल रहा है, जो रडार, मिसाइल सिस्टम, कम्यूनिकेशन इक्विप्मेंट और इलेक्ट्रिक वारफेयर जैसे महत्वपूर्ण डिफेंस प्रोडक्ट्स बनाती हैं. इसी वजह से डिफेंस स्टॉक्स एक बार फिर निवेशकों के रडार पर हैं. इनमें Bharat Electronics यानी BEL भी शामिल है. आज BEL के शेयर में तेजी देखने को मिली. BEL का शेयर 1.66% बढ़कर 410.7 रुपये पर बंद हुआ

Read more!

आज BEL में खरीदारी की वजह क्या है?

आज Defence stocks में तेजी की बड़ी वजह Defence Acquisition Council यानी DAC से जुड़ी खबर है. DAC ने करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस प्रक्योरमेंट प्रपोज़ल को मंजूरी दी है. खास बात यह है कि इन प्रस्तावों में करीब 98 फीसदी खरीदारी भारतीय कंपनियों से करने पर जोर है. इसका मतलब साफ है कि सरकार डिफेंस इक्विप्मेंट के लिए घरेलू कंपनियों पर निर्भरता बढ़ा रही है.इससे BEL जैसी कंपनियों को फायदा हो सकता है, क्योंकि कंपनी डिफेंस इलेक्ट्रिक्स के क्षेत्र में काम करती है. BEL के कुल कारोबार में करीब 88 फीसदी हिस्सेदारी डिफेंस कारोबार की है. कंपनी रडार, कम्यूनिकेशन सिस्टम, इलेक्ट्रिक वारफेयर, मिसाइल सिस्टम और दूसरे डिफेंस इलेक्ट्रोनिक इक्विपमेंट में काम करती है. इसलिए डिफेंस प्रोक्योरमेंट में बढ़ोतरी का सीधा फायदा BEL को मिलने की संभावना रहती है.

₹72 हजार करोड़ से ज्यादा की Order Book

BEL की कहानी में सबसे बड़ा मजबूत पक्ष इसका Order Book है.1 जुलाई 2026 तक कंपनी का Order Book करीब ₹72,258 करोड़ था.इतना बड़ा Order Book कंपनी को आने वाले वर्षों के कारोबार की अच्छी visibility देता है. यानी कंपनी के पास भविष्य में revenue हासिल करने के लिए पहले से बड़ी संख्या में orders मौजूद हैं.सिर्फ Order Book ही नहीं, कंपनी की financial performance भी मजबूत रही है.

Q1 में Revenue 25% बढ़ा

FY27 की पहली तिमाही यानी Q1 में BEL का revenue करीब 25 फीसदी बढ़कर ₹5,533 करोड़ हो गया. वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा करीब 8 फीसदी बढ़कर ₹1,048 करोड़ रहा.इससे संकेत मिलता है कि कंपनी अपने मजबूत Order Book को धीरे-धीरे revenue और profit में बदल रही है.

BEL का Valuation महंगा या सस्ता?

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक BEL करीब 48 गुना Trailing P/E पर कारोबार कर रहा है. यानी सामान्य नजर से देखें तो वैल्यूएशन सस्ती नहीं है.
लेकिन Defence sector की दूसरी कंपनियों से तुलना करने पर तस्वीर थोड़ी अलग नजर आती है. HAL का P/E करीब 35 गुना, BEL का करीब 48 गुना, Mazagon Dock का करीब 40 गुना, BDL का करीब 89 गुना और Solar Industries का करीब 149 गुना है.इस लिहाज से BEL का वैल्यूएशन प्रीमियम जरूर है, लेकिन कुछ बड़े डिफेंस कंपनियों के मुकाबले ये बहुत ज्यादा महंगा नहीं दिखाई देता.इसके अलावा BEL की प्रॉफिटेबिलिटी भी मजबूत है. कंपनी का Return on Equity यानी ROE करीब 27 फीसदी है.इसलिए बाजार BEL को प्रीमियम वैल्यूएशन दे रहा है, लेकिन मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी, ऑडर्रबुक और डिफेंस सेक्टर में ग्रोथ की संभावना इस प्रीमियम वैल्यूएशन को सपोटर् करती है.

मोतीलाल ओसवाल की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने BEL पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और 530 रुपये का लक्ष्य दिया है. ब्रोकरेज ने करीब 45 गुना 2 साल की फॉरवर्ड अर्निंग्स के आधार पर पर यह टारगेट तय किया है.यहां निवेशकों के लिए समझने वाली बात यह है कि अगर कंपनी की अर्निंग लगातार बढ़ती हैं, तो समय के साथ मौजूदा P/E मल्टीपल्स नीचे आ सकता है, भले ही शेयर की कीमत में बड़ी गिरावट न आए.यानी BEL की कहानी सिर्फ वैल्यूएशन की नहीं है, , बल्कि अर्निंग ग्रोथ की भी है.