भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 10 लाख रुपये तक के बजट में कार खरीदारों की एक बड़ी संख्या है. इस बजट रेंज में हैचबैक, सेडान और माइक्रो SUV के कई विकल्प मौजूद हैं. 'News Tak' के खास कार्यक्रम 'मंच' में 'कार गुरु' अमित खरे ने साल 2026 में 10 लाख रुपये के अंदर आने वाली 5 सबसे भरोसेमंद और बेस्ट कारों के विकल्प बताए हैं.
ADVERTISEMENT
10 लाख के बजट में 5 बेस्ट कारें
- मारुति ऑल्टो (Maruti Alto): बजट कैटेगरी में ऑल्टो भारतीय ग्राहकों के लिए आज भी एक सदाबहार और बेहतरीन विकल्प बनी हुई है.
- मारुति बलेनो (Maruti Baleno): प्रीमियम अर्बन हैचबैक सेगमेंट में बलेनो एक बेहद सफल कार है, जो फीचर्स और कम्फर्ट का शानदार पैकेज देती है.
- होंडा अमेज (Honda Amaze): सेडान सेगमेंट में होंडा अमेज को कार गुरु ने सबसे दमदार दांव बताया है. इस बजट में एडीएएस (ADAS) सुरक्षा फीचर्स और असली ऑटोमैटिक CVT गियरबॉक्स का सेटअप केवल इसी कार में देखने को मिलता है.
- टाटा पंच (Tata Punch): माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच अपनी मजबूती, बोल्ड लुक और सुरक्षा के चलते पहली पसंद बनी हुई है.
- हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter): 10 लाख से कम बजट में आधुनिक फीचर्स और अर्बन एसयूवी लुक के लिए हुंडई एक्सटर एक बढ़िया विकल्प है.
बिना सर्विस स्टेशन जाए कार को कैसे रखें मेंटेन?
सर्विस सेंटर जाने के अलावा अपने स्तर पर कार की लाइफ बढ़ाने के लिए कार गुरु ने कुछ बेसिक लेकिन महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए हैं.
- इंजन ऑयल लेवल चेक करें: गाड़ी का ऑयल लेवल हमेशा सही स्तर पर होना चाहिए.
- बैटरी और टायर प्रेशर: बैटरी का फुल चार्ज होना और टायरों में सही हवा (Air Pressure) बनाए रखना बेहद ज़रूरी है.
- सही जगह से फ्यूल भरवाएं: ईंधन हमेशा किसी भरोसेमंद पेट्रोल पंप से ही भरवाएं ताकि फ्यूल क्वालिटी खराब न हो.
- अनावश्यक छेड़खानी से बचें: आधुनिक कारें इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स हैं; इसलिए बिना जानकारी के गाड़ी के मैकेनिज्म में किसी प्रकार का बदलाव या छेड़खानी न करें.
E20 पेट्रोल का झटका माइलेज और इंजन पर ? इससे गाड़ी को कैसे बचाएं, Car गुरु अमित खरे ने सब बता दिया
ADVERTISEMENT

