Best CNG car under 10 lakh: अगर आप भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्चों से परेशान हैं और बचट के अंदर CNG गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. यहां हम आपको 10 लाख के अंदर शानदार CNG गाड़ी के बारे में बता रहे हैं. गौरतलब है कि अब CNG कारें पर माइलेज के साथ ही आपको जबरदस्त सेफ्टी, लुक और दमदार फीचर्स भी मिल रहे हैं. यही वजह है कि CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ऐसे में हमने आपके लिए ऐसी ही 5 धाकड़ सीएनजी कारों की लिस्ट तैयार की है जो आपके पैसे भी बचाएंगी और स्टाइल भी बरकरार रखेंगी.
ADVERTISEMENT
मारुति फ्रोंक्स : स्टाइल के साथ माइलेज की भी गारंटी
अब बात करते हैं Maruti FRONX CNG की. मारुति की ये स्टाइलिश हैचबैक उन लोगों को पसंद आती है जो स्पोर्टी डिजाइन के साथ माइलेज भी चाहते हैं. FRONX CNG के Sigma वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख 78 हजार रुपये है. कंपनी के मुताबिक, ये कार CNG पर करीब 28.5 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है. यानी रोज़ाना शहर में चलाने वालों के लिए ये कार जेब पर बेहद हल्की पड़ सकती है. मारुति की सर्विस नेटवर्क और कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसे और भी आकर्षक बनाती है.
मारुति ब्रेजा सीएनजी: भरोसेमंद इंजन और कम रनिंग कॉस्ट
तीसरे नंबर पर है Maruti Brezza CNG. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ये नेक्सॉन की सीधी टक्कर की कार मानी जाती है. CNG में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 8 लाख 25 हजार रुपये है. ब्रेज़ा उन ग्राहकों के लिए है जो ऊंची ड्राइविंग पोज़िशन, भरोसेमंद इंजन और मारुति का नाम चाहते हैं. शहर और हाईवे दोनों के लिए ये एक बैलेंस्ड SUV मानी जाती है और CNG के साथ इसकी रनिंग कॉस्ट काफी कम हो जाती है.
टाटा पंच सीएनजी: 5-स्टार सेफ्टी वाली कार
अगर आप छोटी लेकिन मजबूत SUV टाइप कार ढूंढ रहे हैं, तो 2026 Tata Punch CNG भी आपकी लिस्ट में होनी चाहिए. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपये है. पंच को भी ग्लोबल एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जो इस साइज की कार के लिए बड़ी बात है. ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, सॉलिड बिल्ड और टाटा की सेफ्टी इमेज इसे छोटे परिवारों और नए ड्राइवर्स के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है.
हुंडई एक्सटर सीएनजी: हाई-टेक फीचर्स का अनुभव
अब बात करते हैं Hyundai Exter CNG की. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6 लाख 95 हजार रुपये है, जबकि इसका टॉप CNG वेरिएंट करीब 8 लाख 85 हजार रुपये तक जाता है. Exter उन लोगों के लिए है जो मॉडर्न फीचर्स, स्मार्ट डिजाइन और आरामदायक ड्राइव चाहते हैं. हुंडई की स्मूद ड्राइव क्वालिटी और फीचर-लोडेड केबिन इसे यूथ और अर्बन यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर बनाता है.
यह भी पढ़ें: Bizz Deal: Sale में स्मार्टफोन की बरसात, Samsung से Pixel तक में बंपर डिस्काउंड, कम कीमत में बड़े फोन
ADVERTISEMENT

