BIZ DEAL: अब गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं! Flipkart सेल में 1500 रुपये से भी कम में मिल रहे ये ब्रांडेड इंडक्शन कुकटॉप

BIZ DEAL: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच अब किचन चलाने का सस्ता और स्मार्ट तरीका सामने आया है. Flipkart की ताजा सेल में Philips, Prestige, USHA और Pigeon जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के इंडक्शन कुकटॉप पर भारी छूट मिल रही है. कुछ मॉडल तो आधी कीमत से भी कम में उपलब्ध हैं, जिससे बिजली पर कुकिंग करना और आसान हो गया है.

इंडक्शन पर मिल रही है भारी छूट
इंडक्शन पर मिल रही है भारी छूट

तनीषा त्यागी

follow google news

Induction Offer: आज के दौर में जब रसोई गैस (LPG) की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं और सप्लाई को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है, आम आदमी एक सस्ते और भरोसेमंद विकल्प की तलाश में है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ईंधन बाजार में अस्थिरता का असर भारत पर भी पड़ रहा है. ऐसे माहौल में इलेक्ट्रिक कुकिंग, खासकर 'इंडक्शन कुकटॉप', एक स्मार्ट विकल्प के रूप में उभरे हैं. राहत की बात यह है कि इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Philips, Prestige, USHA और Pigeon जैसे दिग्गज ब्रांड्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जो ग्राहकों के लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

Read more!

Pigeon 1800W: कम बजट में पावरफुल परफॉरमेंस

बजट सेगमेंट में रुचि रखने वालों के लिए Pigeon 1800W इंडक्शन कुकटॉप एक बेहतरीन विकल्प है. इस पर लगभग आधी कीमत का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसकी मूल कीमत 3,195 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत यह मात्र 1,999 रुपये में उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को सीधे 1,196 रुपये की बचत हो रही है. यह कुकटॉप 1800 वॉट के मैग्नेटिक कॉइल के साथ आता है, जो बेहद कम समय में तेज हीटिंग सुनिश्चित करता है. रोजमर्रा के भारी इस्तेमाल के लिए इसे एक टिकाऊ और किफायती विकल्प माना जा सकता है.

Prestige 1200W: वैल्यू-फॉर-मनी डील

इस सेल की सबसे शानदार डील Prestige 1200W इंडक्शन कुकटॉप पर मिल रही है. यहां ग्राहकों को 51% तक की भारी छूट दी जा रही है. 2,995 रुपये की एमआरपी वाला यह कुकटॉप ऑफर के बाद केवल 1,471 रुपये में मिल रहा है. इसमें प्रेशर कुक, करी, डोसा और दूध गर्म करने जैसे कई प्रीसेट कुकिंग मेनू दिए गए हैं. तकनीकी रूप से यह एंटी-मैग्नेटिक वॉल और ऑटोमैटिक वोल्टेज रेगुलेशन जैसे आधुनिक फीचर्स से लैस है. एक साल की वारंटी के साथ आने वाला यह मॉडल उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो कम कीमत में ब्रांडेड उत्पाद चाहते हैं.

USHA और Philips: भरोसेमंद क्वालिटी

मिड-रेंज सेगमेंट में USHA 1600W एक मजबूत दावेदार है. 4,390 रुपये की कीमत वाला यह मॉडल 42% डिस्काउंट के बाद 2,528 रुपये में उपलब्ध है. इसकी ABS प्लास्टिक बॉडी और 3 घंटे तक का टाइमर इसे उपयोग में आसान बनाता है. वहीं, जो लोग प्रीमियम ब्रांड को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए Philips 1300W एक विश्वसनीय चुनाव है. हालांकि इस पर 24% का सीमित डिस्काउंट है और यह 3,799 रुपये में मिल रहा है, लेकिन फिलिप्स की बिल्ड क्वालिटी और लंबी उम्र इसे खास बनाती है. दोनों ही ब्रांड्स अपने उत्पादों पर एक साल की डोमेस्टिक वारंटी दे रहे हैं.

Sansui 2200W: हाई-पावर कुकिंग के लिए बेहतरीन 

अगर आपकी प्राथमिकता तेज कुकिंग और ज्यादा पावर है, तो Sansui 2200W रेडिएंट कुकटॉप आपके लिए सही रहेगा. इसकी असली कीमत 4,999 रुपये है, जो 20% डिस्काउंट के बाद 3,999 रुपये में मिल रहा है. इसका 2200 वॉट का पावरफुल कॉइल बड़े बर्तनों में खाना बनाने या जल्दी कुकिंग करने के लिए आदर्श है. इसके अलावा, विभिन्न बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर इसकी कीमत को और भी कम किया जा सकता है. गैस पर निर्भरता कम करने और बिजली की बचत के साथ खाना बनाने के लिए यह निवेश एक समझदारी भरा कदम हो सकता है.

यह भी पढ़ें: BIZ DEAL: सिम एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! जियो और एयरटेल लाए सबसे सस्ते कॉलिंग प्लान

    follow google news