BIZ DEAL: YouTube और Instagram के लिए कैमरा ढूंढ रहे हैं? Amazon पर इन 5 कैमरों पर मिल तगड़ी डील

अमेज़न पर कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए मिररलेस कैमरों पर ₹35,000 तक की भारी छूट मिल रही है. सोनी, कैनन और निकोन जैसे बड़े ब्रांड्स पर अच्छे ऑफर्स उपलब्ध हैं. इसके अलावा, 4 जुलाई से शुरू हो रही प्राइम डे सेल में और भी बेहतर डील्स मिलने की उम्मीद है.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

चिराग ठाकुर

follow google news

BIZ DEAL: अगर आप भी अपने स्मार्टफोन की रील्स और वीडियो क्वालिटी से आगे बढ़कर कुछ प्रोफेशनल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. सोशल मीडिया के इस दौर में यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर या ट्रैवल व्लॉगर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है. इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न (Amazon) पर प्रीमियम और मिररलेस कैमरों पर जबरदस्त ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं.

Read more!

इस सेल के दौरान अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कई बड़े ब्रांड्स के कैमरों पर ₹35,000 तक की सीधी बचत की जा सकती है. आइए जानते हैं कि किस बजट में कौन सा कैमरा आपके लिए सबसे सही विकल्प साबित हो सकता है.

शुरुआती यूजर्स के लिए विकल्प: Sony Alpha ILCE-6100X

यदि आप पहली बार कैमरा खरीद रहे हैं और किसी सुरक्षित विकल्प की तलाश में हैं, तो सोनी का यह मॉडल एक बेहतरीन चॉइस है. इसकी एमआरपी (MRP) 89,990 रुपये है, लेकिन अमेज़न पर यह लगभग 15 प्रतिशत की छूट के साथ 76,490 रुपये में उपलब्ध है. इस डील की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके साथ ग्राहकों को दो लेंस (वाइड एंगल और ज़ूम फोटोग्राफी के लिए) मिलते हैं. सोनी का दमदार और तेज ऑटोफोकस सिस्टम व्लॉगिंग और फैमिली वीडियो के दौरान फोकस बिगड़ने नहीं देता.

प्रोफेशनल वीडियोग्राफी के लिए दमदार: Canon EOS R8

जो लोग सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, बल्कि कमर्शियल प्रोजेक्ट्स या वेडिंग शूट के लिए हाई-क्वालिटी वीडियो बनाना चाहते हैं, उनके लिए कैनन का यह फुल-फ्रेम सेंसर वाला कैमरा बेहतरीन है. 1,42,995 रुपये की एमआरपी वाला यह कैमरा 24 फीसदी के बड़े डिस्काउंट के बाद 1,07,990 रुपये में मिल रहा है. यह कम रोशनी (Low Light) में भी शानदार प्रदर्शन करता है और बिना किसी क्रॉप के 4K रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है. ध्यान रहे, इस डील में सिर्फ कैमरा बॉडी मिलती है, लेंस अलग से लेना होगा.

कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद: Canon EOS R50

यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स के लिए यह इस समय सबसे ज्यादा 'वैल्यू फॉर मनी' कैमरा माना जा रहा है. इसकी कीमत 75,995 रुपये है, जिसे डिस्काउंट के बाद 67,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें 4K रिकॉर्डिंग के साथ फ्लिप स्क्रीन मिलती है, जिससे अकेले व्लॉगिंग करना आसान हो जाता है. इसका खास 'प्रोडक्ट शोकेस मोड' रिव्यु करने वाले क्रिएटर्स के लिए बेहद मददगार है, क्योंकि यह सामने आते ही प्रोडक्ट पर तुरंत फोकस कर लेता है.

आउटडोर और वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए: Nikon Z50

स्पोर्ट्स, वाइल्डलाइफ या आउटडोर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए निकोन का यह मॉडल शानदार है. इसकी एमआरपी 1,05,995 रुपये है, जो अभी ऑफर में 90,299 रुपये में मिल रहा है. इसके साथ मिलने वाला ज़ूम लेंस दूर की वस्तुओं की भी साफ तस्वीरें लेता है. हालांकि, व्लॉगर्स को ध्यान रखना होगा कि इसकी स्क्रीन नीचे की तरफ फ्लिप होती है, जिससे ट्राइपॉड पर इस्तेमाल के दौरान थोड़ी असुविधा हो सकती है.

कम बजट वालों के लिए बेहतरीन: Kodak PIXPRO AZ405

अगर आपका बजट 30 हजार रुपये के आसपास है और आप भारी-भरकम लुक वाला कैमरा चाहते हैं, तो कोडाक का यह ब्रिज कैमरा एक अच्छा विकल्प है. 39,999 रुपये की एमआरपी वाला यह कैमरा 29 फीसदी की छूट के साथ सिर्फ 28,499 रुपये में मिल रहा है. इसमें मिलने वाला 40X ऑप्टिकल ज़ूम इसकी सबसे बड़ी यूएसपी (USP) है. हालांकि, इसमें लेंस बदले नहीं जा सकते और कम रोशनी में इसकी परफॉर्मेंस मिररलेस कैमरों जितनी मजबूत नहीं है.

खरीदारों के लिए एक जरूरी सलाह

यदि आपको तुरंत कैमरा खरीदने की कोई जल्दबाजी नहीं है, तो कुछ दिनों का इंतजार करना अधिक फायदेमंद हो सकता है. आगामी 4 जुलाई से 6 जुलाई तक अमेज़न की 'प्राइम डे सेल' (Amazon Prime Day Sale) शुरू होने जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि इस सेल के दौरान इन कैमरों की कीमतों में और भी गिरावट आ सकती है. ऐसे में समझदारी इसी में है कि आप अपनी पसंद का मॉडल अभी से विशलिस्ट में शामिल कर लें.

    follow google news