BIZ DEAL: ₹10,000 से कम में मिल रहे हैं ये 5 धाकड़ स्मार्टफोन, फीचर्स भी एक से बढ़कर एक

₹10,000 के बजट में अब दमदार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं. Samsung, Redmi, Realme और Lava जैसे ब्रांड्स बड़ी स्क्रीन, पावरफुल बैटरी और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स दे रहे हैं. अपनी जरूरत के अनुसार आप बेहतर प्रोसेसर, कैमरा या बैटरी बैकअप वाला फोन चुन सकते हैं.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

तनीषा त्यागी

follow google news

BIZ DEAL: आज के समय में एक शानदार स्मार्टफोन खरीदने के लिए अपनी जेब खाली करने की जरूरत नहीं है. अगर आप सोच रहे हैं कि 20-25 हजार रुपये खर्च करने पर ही अच्छे फीचर्स मिलेंगे तो आप गलत हैं. भारतीय बाजार में बजट सेगमेंट का दबदबा तेजी से बढ़ा है. अब 7,000 से 10,000 रुपये के बीच ऐसे फोन मौजूद हैं, जो डिस्प्ले, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में महंगे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

Read more!

बजट में दमदार विकल्प

स्मार्टफोन अब सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं बल्कि हमारी डिजिटल लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं. ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर गेमिंग और व्लॉगिंग तक, सब कुछ इन किफायती फोन्स पर मुमकिन है. आइए जानते हैं इस सेगमेंट की सबसे बेस्ट डील्स के बारे में...

Tecno Spark Go 3: यदि आप कम बजट में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो यह एक शानदार विकल्प है. करीब 9,990 रुपये में आपको 6.74 इंच की डिस्प्ले, 4GB रैम और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है.

Samsung Galaxy M07: भरोसे और मजबूती के लिए आप इस फोन को चुन सकते हैं. करीब 8,399 रुपये की डील में इसमें MediaTek Helio G99 जैसा दमदार प्रोसेसर और 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है. इसमें मिलने वाले लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट इसे दूसरों से अलग बनाते हैं.

Redmi A5: सबसे कम बजट वालों के लिए यह किंग है. मात्र 7,999 रुपये के आसपास मिलने वाले इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.88 इंच की डिस्प्ले है, जो इस्तेमाल में काफी स्मूद अनुभव देती है.

Realme Narzo 80 Lite 4G: अगर बैटरी ही आपकी प्राथमिकता है, तो यह फोन आपके लिए है. 8,999 रुपये की कीमत में इसमें 6300mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है.

Lava Storm Lite 5G: भविष्य की तैयारी के लिए यह 5G फोन बेस्ट है. लगभग 10,499 रुपये में यह फोन Dimensity 6400 प्रोसेसर और सभी मुख्य 5G बैंड्स के सपोर्ट के साथ आता है.

अब सवाल ये है कि आखिर इन सब में से कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट है?

अगर आपका बजट सबसे कम है तो Redmi A5 एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आप ब्रांड और अपडेट चाहते है तो Samsung Galaxy M07 बेहतर रहेगा. बैटरी चाहिए तो realme Narzo 80 Lite और अगर आप 5G का फायदा उठाना चाहते है तो Lava Storm Lite आपके लिए बेस्ट डील है.

लेकिन यहां एक बात याद रखना बहुत जरूरी है सिर्फ कीमत देखकर फोन मत खरीदिए. अपनी जरूरत के हिसाब से फैसला लें. अगर आप गेमिंग करते हैं तो प्रोसेसर देखें. अगर फोटो खींचना पसंद है तो कैमरा देखें. और अगर ज्यादा फोन चलाते हैं तो बैटरी सबसे जरूरी है.

कुल मिलाकर आज के समय में 10 हजार रुपये के अंदर भी आपको ऐसे स्मार्टफोन मिल रहे हैं जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं. अब महंगा फोन लेना कोई मजबूरी नहीं बल्कि एक विकल्प बन गया है.

    follow google news