Q1 नतीजों के बाद Airtel के शेयर में 4% की तेजी, ब्रोकरेज बोले- अभी 21% तक और आ सकती है उछाल

संदीप शर्मा

• 11:59 AM • 05 Aug 2026

भारती एयरटेल के जून तिमाही नतीजों के बाद शेयर 4% चढ़ा. मुनाफा 37% और आय 18% बढ़ी. मजबूत एआरपीयू, ग्राहक बढ़त और ब्रोकरेज की राय से भी नजरें बनी हैं.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Q1 नतीजों के बाद Airtel का शेयर 4% चढ़ा

कंपनी का मुनाफा 37% बढ़कर ₹8,167 करोड़ रहा

रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹58,539 करोड़ पहुंचा

ARPU बढ़कर ₹264, पोस्टपेड ग्राहकों की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Bharti Airtel के शेयर बुधवार को करीब 4% की तेजी के साथ ₹2,027 तक पहुंच गए. कंपनी के जून तिमाही (Q1 FY27) के मजबूत नतीजों के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की. इसके साथ ही कई विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने भी शेयर पर सकारात्मक राय बरकरार रखी है और मौजूदा स्तर से 21% तक तेजी की संभावना जताई है.

Read more!

कैसे रहे जून तिमाही के नतीजे?

  • कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 37% बढ़कर ₹8,167 करोड़ रहा 
  • वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹58,539 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹49,463 करोड़ था
  • कंपनी का EBITDA 19% बढ़कर ₹33,599 करोड़ रहा 
  • EBITDA मार्जिन 57.4% पर पहुंच गया, जो पिछले साल 56.9% था
  • ARPU 250 रुपये से बढ़कर 264 रुपये रहा

ब्रोकरेज की क्या है राय?
मजबूत नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने Airtel पर अपनी सकारात्मक रेटिंग बरकरार रखी है

  • Jefferies: Accumulate रेटिंग, ₹2,360 का टारगेट (करीब 21% अपसाइड)
  • CLSA: Outperform रेटिंग, ₹2,330 का टारगेट
  • Macquarie: Outperform रेटिंग, ₹2,220 का टारगेट
  • Citi: Buy रेटिंग, ₹2,190 का टारगेट

ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत ग्राहक वृद्धि, बढ़ता ARPU (Average Revenue Per User), Airtel Business और Africa बिजनेस का अच्छा प्रदर्शन आने वाले समय में कंपनी की कमाई को और मजबूत बना सकता है.

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

Airtel के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा कि कंपनी ने एक और मजबूत तिमाही प्रदर्शन किया है. भारत के साथ-साथ अफ्रीका कारोबार ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि कंपनी ने शेयर स्वैप के जरिए Airtel Africa में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 79% से अधिक कर ली है, जो अफ्रीका के लंबे समय के विकास पर कंपनी के भरोसे को दिखाता है.

आगे क्या?

विश्लेषकों का मानना है कि Airtel के मजबूत फंडामेंटल, लगातार बढ़ता ARPU, रिकॉर्ड पोस्टपेड ग्राहक जोड़ने और मजबूत कैश फ्लो की वजह से कंपनी आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. यही वजह है कि ज्यादातर ब्रोकरेज इस शेयर पर सकारात्मक बने हुए हैं.

डिस्क्लेमर: ये खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है. इसमें दी गई ब्रोकरेज की राय और टारगेट उनके अपने विश्लेषण पर आधारित हैं. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें.