Bisleri Controversy: 'स्वतंत्र जांच में तय सीमा के अंदर मिला ब्रोमेट, पानी पूरी तरह सुरक्षित', FSSAI के आरोपों पर बिसलेरी की सफाई

• 12:17 PM • 23 Nov 2026

Bisleri FSSAI Case: FSSAI की ओर से मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद बिसलेरी ने अपने पानी को पूरी तरह सुरक्षित बताया है. कंपनी का दावा है कि गोवा प्लांट के जिस सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से अधिक मिली थी, उसकी स्वतंत्र जांच में यह निर्धारित मानक के अंदर पाई गई. बिसलेरी ने यह भी कहा कि उसने 2 फरवरी 2026 को FSSAI को जांच रिपोर्ट सौंप दी थी. जानिए पूरा विवाद और कंपनी की सफाई.

Bisleri Water Safety
Bisleri Water Safety
Google CTA

FSSAI यानी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है. रविवार को FSSAI ने बिसलेरी के पानी को असुरक्षित करार दिया था और मुकदमा चलाने का आदेश दिया, जिसके बाद से ही मार्केट में लोग बिसलेरी को लेकर सोच में पड़ गए है. अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिसलेरी ने एक बयान जारी किया है और कहा है कि उसका पानी पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. साथ ही उन्होंने बताया है कि यह मामला करीब 14 महीने पहले का है और बिसलेरी ने इसके लिए पहले ही रिपोर्ट FSSAI को सौंप दी थी. 

Read more!

बिसलेरी ने जारी की सफाई

मामला बढ़ता देख, बिसलेरी ने एक स्टेटमेंट दारी करते हुए लिखा है कि, हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि FSSAI ने बिसलेरी को एक नोटिस जारी किया है. लेकिन यह मामला 14 महीने पहले सितंबर 2025 में कंपनी के गोवा में मौजूद एक प्लांट के बैच से जुड़ा हुआ है, जो कि हमारे नेटवर्क में मौजूद 143 प्लांट में से एक है.

कंपनी के बयान के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने गोवा इकाई से छह सैंपल लिए थे. शुरुआती जांच में पांच सैंपल सभी मानको पर खरे उतरे थे. छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर पाया गया, जो कि तय मानक 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर के मुकाबले ज्यादा था.

'स्वतंत्र जांच में तय सीमा में मिला ब्रोमेट'

कंपनी ने मामले में 22 नवंबर, 2025 को अपील की, जिसके बाद सैंपल को जांच के लिए दोबारा रेफरल लैब में जांच के लिए भेजा गया. रेफरल लैब में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के अंदर मिली, लेकिन सैंपल में अलग से पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (Polynuclear Aromatic Hydrocarbons - PAHs) का जिक्र किया गया. दोनों ही जांच में सामने आए अंतर के बाद बिसलेरी को लगा की स्पष्टीकरण देना जरूरी है. इसके बाद कंपनी ने FSSAI अप्रूव्ड लैब में स्वतंत्र जांच कराई, जहां पर ब्रोमेट तय सीमा के अंदर ही मिला.

'FSSAI से नहीं मिला नोटिस'

अपने जारी किए बयान में बिसलेरी ने कहा है कि, 2 फरवरी 2026 को उन्होंने FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय में स्वतंत्र जांच की रिपोर्ट सौंप दी थी. इसके बाद हमारे पास FSSAI से कोई भी आगे की सूचना नहीं मिला और कंपनी ने मामले को बंद मान लिया था. बिसलेरी के अनुसार, कंपनी को अभी तक ना तो इमेल या हार्ड कॉपी में कोई नोटिस मिला है और साथ ही FSSAI के वेबसाइट पर भी ऐसा कोई नोटिस नहीं दिखाई दे रहा है.

'पानी की सेफ्टी बिसलेरी के लिए प्रायोरिटी'

कंपनी ने अपने बयान में साफ कहा है कि, पीने के पानी की सेफ्टी बिसलेरी के लिए प्रायोरिटी है. हम अपने 10 स्टेप निर्माण प्रक्रिया में 90 से अधिक परीक्षणों के माध्यम से सख्त गुणवत्ता नियंत्रण बनाए रखते हैं. साथ ही रेगुलेटरी प्रोसेस के जरिए मामले को सुलझाने के लिए FSSAI के साथ कोऑपरेट करते रहेंगे. उन्होंने लिखा है कि, सालों से भरोसेमंद ब्रांड, बिसलेरी पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है.

FSSAI ने क्यों दी मुकदमा चलाने की मंजूरी?

मिली जानकारी के मुताबिक, FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी. FSSAI का कहना है कि, सैंपल में तय मात्रा में ब्रोमेट सीमा का पालन नहीं हुआ है. साथ ही कंपनी की अपील के बाद रेफरल फूड लैब ने PAHs मिलने की पुष्टि हुई और इसे असुरक्षित करार दिया.

बिसलेरी का पानी जांच में फेल, दो लैब ने बताया असुरक्षित, FSSAI ने लिया बड़ा एक्शन