BIZ DEAL: अगर आप इस साल चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए नया एयर कंडीशनर (AC) खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. सीजन शुरू होने से पहले ही दिग्गज कंपनियों ने अपने AC के दाम घटा दिए हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस समय ऑफ-सीजन सेल चल रही है, जहां 1.5 Ton Window AC बेहद किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं.
ADVERTISEMENT
इन दिग्गज ब्रांड्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
इस सेल में Voltas, Blue Star, LG, Samsung और Lloyd जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स पर 50 प्रतिशत तक की कटौती की गई है. कंपनियों का मकसद गर्मी शुरू होने से पहले अपना पुराना स्टॉक क्लियर करना है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है.
कहां कितनी बचत?
Voltas: वोल्टास का 1.5 Ton Window AC, जिसकी एमआरपी ₹42,990 है, वह अभी 36% डिस्काउंट के बाद मात्र ₹27,399 में मिल रहा है.
Blue Star: प्रीमियम कूलिंग के लिए मशहूर ब्लू स्टार का मॉडल ₹39,500 के बजाय सिर्फ ₹26,750 में लिस्टेड है.
LG: एलजी के 5-स्टार विंडो AC पर 47% की छूट है, जिससे इसकी कीमत ₹38,990 रह गई है. वहीं, इसके 3-स्टार वेरिएंट पर 53% का भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जो इसे ₹31,990 पर ले आता है.
Whirlpool & Carrier: व्हर्लपूल का AC लगभग आधी कीमत (₹27,409) पर मिल रहा है, जबकि कैरियर का 1.5 टन मॉडल ₹28,399 में उपलब्ध है.
अभी खरीदना क्यों है समझदारी?
आमतौर पर लोग गर्मी बढ़ने पर AC खरीदते हैं तब मांग ज्यादा होने के कारण कीमतें आसमान छूने लगती हैं. अभी खरीदारी करने पर आपको न सिर्फ कम दाम मिल रहे हैं, बल्कि बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और पुराने AC पर एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी मिल रहा है. हालांकि, ऑर्डर करने से पहले अपने कमरे का साइज और बिजली बचाने वाली स्टार रेटिंग जरूर चेक कर लें.
ADVERTISEMENT

