₹15,000 से कम में मिल रहे हैं धांसू 5G स्मार्टफोन, रिलायंस डिजिटल की सेल में मची लूट!

रिलायंस डिजिटल के Digital Mobile Days सेल में ₹10,000 से ₹15,000 के बजट में कई स्मार्टफोन भारी छूट पर मिल रहे हैं. OPPO, Realme और Redmi जैसे ब्रांड्स के फोन सस्ते दाम में उपलब्ध हैं. एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर्स और EMI विकल्प इस डील को और आकर्षक बना रहे हैं.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

तनीषा त्यागी

follow google news

BIZ DEAL: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो रिलायंस डिजिटल की 'डिजिटल मोबाइल डेज' सेल आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है. इस सेल में ₹15,000 से कम कीमत में बेहतरीन 5G फीचर्स वाले फोन मिल रहे हैं. ओप्पो, रियलमी और रेडमी जैसे बड़े ब्रांड्स पर भारी डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस और आसान EMI की सुविधा भी दी जा रही है.

Read more!

Oppo और Realme पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

सेल में OPPO K14x 5G का 4GB+64GB वेरिएंट ₹12,999 में मिल रहा है, जिसकी असल कीमत ₹16,999 है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले और 50MP का मुख्य कैमरा है.

वहीं, Realme P4 Lite 5G पर 33% की बड़ी छूट दी जा रही है. ₹20,999 वाला यह फोन अब ₹13,999 में उपलब्ध है. इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर है.

Redmi के बजट फोन पर भी खास ऑफर

सस्ते और टिकाऊ फोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए Redmi 14C 5G एक अच्छा विकल्प है. 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला यह फोन ₹11,999 में मिल रहा है.

इसके अलावा, Xiaomi Redmi Note 10 Lite पर 42% का भारी डिस्काउंट है, जिससे इसकी कीमत घटकर सिर्फ ₹10,500 रह गई है.

अगर आप थोड़ा और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो OPPO K14x का 128GB वेरिएंट ₹14,999 में ले सकते हैं, जिसमें 6500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा है.

बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का उठाएं फायदा

सिर्फ सीधा डिस्काउंट ही नहीं बल्कि रिलायंस डिजिटल ग्राहकों को ₹8,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है. इसके साथ ही HDFC, ICICI, IDFC और YES बैंक के कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. बजट कम होने पर आप मात्र ₹1 की EMI से भी अपना पसंदीदा फोन घर ला सकते हैं.

BIZ DEAL: ₹10,000 से कम में मिल रहे हैं ये 5 धाकड़ स्मार्टफोन, फीचर्स भी एक से बढ़कर एक

    follow google news