Maruti की इस धांसू CNG SUV पर मिल रहा ₹2.10 लाख का फायदा, माइलेज भी है जबरदस्त

मई महीने के अंत में मारुति सुजुकी और किआ मोटर्स अपनी पॉपुलर गाड़ियों पर लाखों रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही हैं. मारुति अपनी सीएनजी एसयूवी पर ₹2.10 लाख और किआ अपनी गाड़ियों पर ₹2.70 लाख तक की छूट दे रही है. जून से कारों की कीमतें बढ़ने वाली हैं, इसलिए सस्ता सौदा करने का यह आखिरी मौका है.

BIZ DEAL
BIZ DEAL

तनीषा त्यागी

follow google news

BIZ DEAL: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सबसे सही समय साबित हो सकता है. देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस समय अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस समय कारों पर लाखों रुपये तक की छूट दी जा रही है. कहीं सीएनजी एसयूवी पर बड़ा फायदा मिल रहा है तो कहीं फैमिली कारों पर भारी बचत का मौका है. यह ऑफर इसलिए भी खास है क्योंकि जून महीने से कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में सस्ते में कार खरीदने का मई का यह आखिरी हफ्ता आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. आइए जानते हैं किस गाड़ी पर कितनी छूट मिल रही है.

Read more!

मारुति की CNG कार पर ₹2 लाख से ज्यादा की बचत

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय विक्टोरिस सीएनजी (Victoris CNG) पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही है. बाजार में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग सीएनजी कारों को काफी पसंद कर रहे हैं. कंपनी इस गाड़ी पर कुल 2 लाख 10 हजार रुपये तक का फायदा दे रही है. इसमें 1.50 लाख रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट शामिल है. इसके अलावा, पुरानी कार बदलने पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट भी मिल रहा है. बैंकों की तरफ से अच्छे सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों को 7.60 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर लोन भी ऑफर किया जा रहा है.

मारुति की इस एसयूवी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो सीएनजी मोड में 88 बीएचपी की पावर देता है. इसका माइलेज करीब 27 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है, जिससे इसकी रनिंग कॉस्ट काफी कम आती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये से 14.72 लाख रुपये के बीच है. ध्यान रहे कि मारुति जून से अपनी गाड़ियाँ करीब 30 हजार रुपये तक महंगी कर सकती है.

किआ मोटर्स की कारों पर भी बंपर ऑफर

दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स भी ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी कई मशहूर गाड़ियों पर भारी छूट दे रही है. कंपनी की मिड-साइज एसयूवी किआ सेल्टोस (Kia Seltos) पर इस समय 95,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है. बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा से होता है.

वहीं, बजट सेगमेंट में पसंद की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट (Kia Sonet) पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा किआ साइरॉस (Kia Syros) खरीदने पर ग्राहक 85,000 रुपये तक बचा सकते हैं.

किआ कार्निवल पर मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट

अगर आप एक लग्जरी और बड़ी फैमिली कार ढूंढ रहे हैं, तो किआ कार्निवल (Kia Carnival) पर सबसे बड़ा ऑफर है. इस प्रीमियम एमपीवी पर कंपनी पूरे 2 लाख 70 हजार रुपये तक का फायदा दे रही है, जिसमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज और कॉपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं. इसके साथ ही, किआ कैरेंस क्लैविस (Carens Clavis) के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 1.55 लाख रुपये और इसके इलेक्ट्रिक वर्जन (EV) पर 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

कंपनियां क्यों दे रही हैं इतनी भारी छूट?

ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कंपनियाँ मई महीने के अंत में अपने पुराने स्टॉक को जल्द से जल्द निकालना चाहती हैं. दूसरा बड़ा कारण यह है कि अगले महीने यानी जून से नई कीमतें लागू होने वाली हैं, जिससे गाड़ियां महंगी हो जाएंगी. इसके अलावा, बाजार में प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट देना कंपनियों की मजबूरी बन गया है.

अगर आपका डेली रनिंग का काम ज्यादा है, तो मारुति की सीएनजी कार आपके लिए बेस्ट है. वहीं, प्रीमियम फीचर्स के लिए किआ के विकल्प बेहतर हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि यह डिस्काउंट अलग-अलग शहरों और डीलर्स के पास बदल सकता है, इसलिए खरीदने से पहले नजदीकी शोरूम पर जाकर पूरी जानकारी जरूर लें.

    follow google news