Tata, Mahindra, Hyundai की EVs पर तगड़ा डिस्काउंट..इन कारों पर मिल रही है 10 लाख तक की भारी छूट

मार्च के अंत में इलेक्ट्रिक कारों पर भारी छूट मिल रही है. Tata, Mahindra, MG और Hyundai जैसी कंपनियां पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए लाखों रुपये तक के ऑफर्स दे रही हैं. Hyundai Ioniq 5 पर सबसे ज्यादा ₹10 लाख तक की छूट मिल रही है.

biz-deal
biz-deal

तनीषा त्यागी

follow google news

अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मार्च का यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. ऑटो कंपनियां फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले अपने पुराने स्टॉक को तेजी से निकालने में जुटी हैं. इसी वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) पर भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. टाटा, महिंद्रा, हुंडई और एमजी जैसी दिग्गज कंपनियां अपनी कारों पर 10 लाख रुपये तक की छूट दे रही हैं.

Read more!

क्यों मिल रही है इतनी बड़ी छूट?

दरअसल, 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर खत्म हो रहा है. कंपनियां चाहती हैं कि नया साल शुरू होने से पहले उनके पास मौजूद पुराना स्टॉक बिक जाए. इसी 'स्टॉक क्लीयरेंस' के चक्कर में ग्राहकों को लाखों रुपये बचाने का मौका मिल रहा है.

टाटा मोटर्स: टियागो से लेकर कर्व तक बंपर ऑफर

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टाटा मोटर्स अपने लगभग हर मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है:

Tiago EV: इस छोटी और लोकप्रिय कार पर करीब 2.1 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है.

Nexon EV: टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 1.2 लाख रुपये की छूट मिल रही है.

Curvv EV: प्रीमियम लुक वाली इस गाड़ी पर कंपनी 3.8 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है.

हुंडई और महिंद्रा का धमाका

सबसे बड़ा डिस्काउंट हुंडई की प्रीमियम कार Ioniq 5 पर मिल रहा है, जहां ग्राहक सीधे 10 लाख रुपये तक बचा सकते हैं.

वहीं, महिंद्रा की XUV400 पर 4 लाख रुपये और नए मॉडल्स BE 6 व XEV 9e पर करीब 2.95 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.

MG Windsor EV के साथ फ्री चार्जिंग

JSW MG मोटर अपनी Windsor EV के साथ एक साल की मुफ्त पब्लिक चार्जिंग का ऑफर दे रही है. इसके अलावा, जो ग्राहक बिजनेस के लिए गाड़ी खरीद रहे हैं, वे टैक्स में 13.17 लाख रुपये तक का डेप्रिसिएशन क्लेम भी कर सकते हैं. यह ऑफर खासतौर पर कारोबारियों के लिए फायदेमंद है.

    follow google news