शेयर बाजार में तेजी के संकेत, ईरान ने अमेरिका का प्रस्ताव ठुकराया, MSCI में LIC और Meesho की एंट्री

रजत देवगन

• 08:32 AM • 12 Nov 2026

ईरान ने अमेरिका का प्रस्ताव ठुकराते हुए 60% संवर्धित यूरेनियम तीसरे देश को सौंपने से इनकार किया है. उधर, अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए. भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे सप्ताह तेजी बनी हुई है. MSCI इंडेक्स में LIC, Coforge, Adani Green और Meesho को जगह मिली है. Tata Power, Hindustan Copper और Cupid समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे भी सामने आए हैं.

Stock Market Today
Stock Market Today
Google CTA

12 नवंबर को शेयर बाजार के लिए कई अहम संकेत सामने आए हैं. एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है, तो दूसरी तरफ वैश्विक बाजारों में तेजी देखने को मिली है. भारतीय शेयर बाजार में भी लगातार तीसरे सप्ताह तेजी बनी हुई है. GIFT Nifty करीब 25 अंक की बढ़त के साथ कारोबार के संकेत दे रहा है. इसके अलावा MSCI इंडेक्स में बदलाव, कंपनियों के तिमाही नतीजे और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी आज बाजार की दिशा तय कर सकती हैं.

Read more!

ईरान ने अमेरिका का प्रस्ताव ठुकराया, सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत फिलहाल नहीं दिख रहे हैं. ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. उसने 60 फीसदी संवर्धित यूरेनियम किसी तीसरे देश को सौंपने से इनकार किया है.

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे. ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात भी कही है. इसमें यूरोप में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे भी शामिल हैं. दूसरी तरफ अमेरिकी सेना होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की कोशिश कर रही है. अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखने का फैसला किया है.

इस बीच हूतियों ने सऊदी अरब के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है. हालांकि, सऊदी गठबंधन ने दो मिसाइलों को मार गिराने की जानकारी दी है.

ग्लोबल मार्केट में तेजी, अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से भारतीय शेयर बाजार के लिए शुरुआती संकेत सकारात्मक हैं. GIFT Nifty करीब 25 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है. एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली. जापान का Nikkei 0.46 फीसदी और दक्षिण कोरिया का Kospi 0.44 फीसदी चढ़ा. बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए. Dow Jones में 0.49 फीसदी, S&P 500 में 1.31 फीसदी और Nasdaq में 1.60 फीसदी की तेजी रही. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. ब्रेंट क्रूड करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर बरकरार है.

अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़कर 4.98 फीसदी हो गई है. वहीं, डॉलर इंडेक्स डेढ़ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. यह 102.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग पर जांच, शेयर 8.6% गिरा

टेक कंपनी Nvidia से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी का बोर्ड CEO जेनसन हुआंग को हटाने की तैयारी कर रहा है. चीनी जासूस से संबंधों के आरोपों की जांच भी बोर्ड करेगा. इस खबर के बाद आफ्टर आवर्स कारोबार में Nvidia का शेयर 8.6 फीसदी गिर गया. दूसरी तरफ AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी CoreWeave के नतीजे बेहतर रहे. इसके बाद कंपनी के शेयर में 24.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे सप्ताह तेजी

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे सप्ताह तेजी बनी हुई है. बाजार की आगे की चाल में कच्चे तेल की कीमतों की अहम भूमिका रह सकती है. अगर क्रूड की कीमतों में गिरावट जारी रहती है तो शेयर बाजार को समर्थन मिल सकता है.

निफ्टी 8 अक्टूबर 2026 के निचले स्तर से अब तक 13.86 फीसदी ऊपर आ चुका है. अक्टूबर में इक्विटी इनफ्लो महीने-दर-महीने 13.87 फीसदी घटकर 38,306.55 करोड़ रुपये रहा. वहीं, SIP निवेश में भी 1 फीसदी की गिरावट आई. अक्टूबर में SIP के जरिए 32,160 करोड़ रुपये का निवेश हुआ. हालांकि, लार्जकैप और मिडकैप फंड्स में सितंबर के मुकाबले बेहतर निवेश देखने को मिला.

ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने दिसंबर तक निफ्टी का लक्ष्य 25,000 से बढ़ाकर 26,100 कर दिया है. तकनीकी स्तरों की बात करें तो निफ्टी के लिए 25,000 से 24,900 का सपोर्ट जोन है. वहीं, 25,500 से 25,600 का स्तर रेजिस्टेंस जोन माना जा रहा है. आज बाजार की नजर अक्टूबर के CPI महंगाई आंकड़ों पर भी रहेगी.

FIIs ने कैश मार्केट में की खरीदारी

11 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में 12,563.33 करोड़ रुपये की खरीदारी की. दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 8,434.53 करोड़ रुपये की बिकवाली की. डेरिवेटिव मार्केट में FIIs की गतिविधियां मिली-जुली रहीं. इंडेक्स फ्यूचर्स में 3,336.51 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई. वहीं, इंडेक्स ऑप्शंस में 10,063.98 करोड़ रुपये की बिकवाली दर्ज की गई.

स्टॉक फ्यूचर्स में 275.63 करोड़ रुपये और स्टॉक ऑप्शंस में 981.03 करोड़ रुपये की बिकवाली हुई. डेरिवेटिव में कुल नेट गतिविधि 7,984.13 करोड़ रुपये की बिकवाली रही.  FIIs का इंडेक्स लॉन्ग पोजीशन प्रतिशत बढ़कर 30.96 हो गया, जो पहले 26.79 था.

Nifty Futures में 0.81% की बढ़त

नवंबर निफ्टी फ्यूचर्स 201.80 अंक यानी 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 25,235 पर पहुंचा. इसमें खुले कॉन्ट्रैक्ट्स की संख्या 1,76,235 रही. पिछले आंकड़ों के मुकाबले ओपन इंटरेस्ट में 9,345 कॉन्ट्रैक्ट्स यानी 5.04 फीसदी की कमी आई. F&O बैन लिस्ट में Kaynes का नाम बरकरार है.

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

12 नवंबर को कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इनमें Alkem Laboratories, Amber Enterprises India, Hindustan Aeronautics, Manappuram Finance, Oil India, Ola Electric Mobility और Bharat Dynamics शामिल हैं.

इसके अलावा Vodafone Idea, Bonfiglioli Transmissions, Dilip Buildcon, EIH, Elevate Campuses, EMS, IRCTC, Rays of Belief, NMDC, Page Industries, Hitachi Energy India, Rashtriya Chemicals and Fertilizers, Rail Vikas Nigam, Travel Food Services और Turtlemint Fintech Solutions के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी.

Tata Power का मुनाफा 48.6% बढ़ा

Tata Power ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 48.6 फीसदी बढ़कर 1,366 करोड़ रुपये हो गया. आय में 26.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 19,636 करोड़ रुपये रही.

कंपनी का EBITDA 11.1 फीसदी बढ़कर 3,667 करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि, EBITDA मार्जिन 21.2 फीसदी से घटकर 18.7 फीसदी रह गया. तिमाही में कंपनी को 119 करोड़ रुपये का वन-टाइम गेन भी हुआ.

Mishra Dhatu और Hindustan Copper के नतीजे

Mishra Dhatu का दूसरी तिमाही में मुनाफा 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.8 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की आय 41 फीसदी बढ़कर 296 करोड़ रुपये रही.

EBITDA में 54.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 50.3 करोड़ रुपये पहुंच गया. मार्जिन 15.5 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया.

Hindustan Copper के तिमाही नतीजों में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला. तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 47.3 फीसदी बढ़कर 520 करोड़ रुपये हो गया. आय 25.4 फीसदी बढ़कर 1,175 करोड़ रुपये रही.

EBITDA 38.4 फीसदी बढ़कर 703 करोड़ रुपये पहुंच गया. मार्जिन 54.2 फीसदी से बढ़कर 59.9 फीसदी हो गया.

Cupid का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा

Cupid का मुनाफा सालाना आधार पर 24.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 56.2 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की आय 84.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 188 करोड़ रुपये रही.

EBITDA में 93.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 54.9 करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि, मार्जिन 33.6 फीसदी से घटकर 29.2 फीसदी रह गया.

वहीं, Baazar Style Retail के 56 लाख वारंट को शेयरों में बदलने की मंजूरी मिल गई है.

अन्य कंपनियों के तिमाही नतीजे

EIH Associated Hotels का मुनाफा 35.7 फीसदी बढ़कर 3.8 करोड़ रुपये हो गया. आय 17.7 फीसदी बढ़कर 68.6 करोड़ रुपये रही. EBITDA 88 फीसदी बढ़कर 5 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का मार्जिन 4.6 फीसदी से बढ़कर 7.3 फीसदी हो गया.

Triveni Turbine का प्रदर्शन कमजोर रहा. कंपनी का मुनाफा 41.6 फीसदी घटकर 53.3 करोड़ रुपये रह गया. आय 3 फीसदी घटकर 491 करोड़ रुपये रही. EBITDA में 44.8 फीसदी की गिरावट आई और यह 63.1 करोड़ रुपये रहा. मार्जिन 22.6 फीसदी से घटकर 12.9 फीसदी हो गया.

DCX Systems की आय 27.5 फीसदी घटकर 140 करोड़ रुपये रही. कंपनी का EBITDA घाटा 12.5 करोड़ रुपये से घटकर 1.1 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी का शुद्ध घाटा भी 9 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 0.3 करोड़ रुपये रहा.

National Fertilizers को पिछले साल के 36 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले इस बार 6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ. हालांकि, आय 13.9 फीसदी घटकर 5,814 करोड़ रुपये रही. EBITDA 20 फीसदी बढ़कर 138 करोड़ रुपये और मार्जिन 1.7 फीसदी से बढ़कर 2.4 फीसदी हो गया.

TSF Investments का मुनाफा 49.3 फीसदी बढ़कर 150 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की कुल आय में 25.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 320 करोड़ रुपये रही.

अक्टूबर में लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का प्रीमियम 26% बढ़ा

अक्टूबर 2026 में लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के फर्स्ट ईयर प्रीमियम में सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. यह बढ़कर 42,914 करोड़ रुपये पहुंच गया.

LIC का फर्स्ट ईयर प्रीमियम 31 फीसदी बढ़कर 25,316 करोड़ रुपये रहा. SBI Life का प्रीमियम 12 फीसदी बढ़कर 3,556 करोड़ रुपये और HDFC Life का प्रीमियम 18 फीसदी बढ़कर 3,334 करोड़ रुपये हो गया.

ICICI Life के फर्स्ट ईयर प्रीमियम में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 2,437 करोड़ रुपये रहा. Axis Max Life का प्रीमियम 17 फीसदी बढ़कर 1,130 करोड़ रुपये पहुंच गया.

ICICI Life के बिजनेस अपडेट के मुताबिक, कुल APE 8.6 फीसदी बढ़कर 797 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, रिटेल APE 3.2 फीसदी घटकर 582 करोड़ रुपये पर आ गया.

MSCI इंडेक्स में बड़े बदलाव, LIC और Meesho समेत 4 शेयरों की एंट्री

MSCI Global Standard Index में चार नए शेयर शामिल किए गए हैं. इनमें LIC, Coforge, Adani Green और Meesho शामिल हैं. वहीं, PI Industries को इस इंडेक्स से बाहर किया गया है.

यह री-बैलेंसिंग 30 नवंबर से लागू होगी. बदलाव के बाद MSCI Emerging Markets Index में भारत का वेटेज 12.9 फीसदी से बढ़कर 13.1 फीसदी होने का अनुमान है.

Nuvama के अनुमान के मुताबिक, Coforge में 630 मिलियन डॉलर, LIC में 468 मिलियन डॉलर, Adani Green में 348 मिलियन डॉलर और Meesho में 307 मिलियन डॉलर का संभावित निवेश आ सकता है.

दूसरी तरफ PI Industries से इंडेक्स से बाहर होने के कारण 119 मिलियन डॉलर का संभावित आउटफ्लो हो सकता है.

इन 11 शेयरों का बढ़ेगा वेटेज

MSCI री-बैलेंसिंग में 11 शेयरों का वेटेज बढ़ने की संभावना है. इनमें Billionbrains यानी Groww में 97 मिलियन डॉलर, Lenskart में 85 मिलियन डॉलर, JSW Steel में 69 मिलियन डॉलर और Adani Energy Solutions में 60 मिलियन डॉलर के संभावित इनफ्लो का अनुमान है.

इसके अलावा Coal India में 52 मिलियन डॉलर, Paytm में 48 मिलियन डॉलर, Bharat Forge में 24 मिलियन डॉलर, Oracle Financial Services में 23 मिलियन डॉलर, Zydus Lifesciences में 20 मिलियन डॉलर, Vedanta में 20 मिलियन डॉलर और Bosch में 10 मिलियन डॉलर के संभावित इनफ्लो का अनुमान है.

इन 9 शेयरों का घटेगा वेटेज

दूसरी तरफ नौ कंपनियों का वेटेज घट सकता है. इनमें NTPC से 97 मिलियन डॉलर, Eicher Motors से 65 मिलियन डॉलर, Grasim से 64 मिलियन डॉलर और REC से 45 मिलियन डॉलर के संभावित आउटफ्लो का अनुमान है.

इसके अलावा HAL से 44 मिलियन डॉलर, Cipla से 38 मिलियन डॉलर, GAIL से 36 मिलियन डॉलर, MRF से 30 मिलियन डॉलर और Siemens India से 10 मिलियन डॉलर का संभावित आउटफ्लो हो सकता है.

MSCI Smallcap Index में भी बदलाव

MSCI India Smallcap Index में 11 नए शेयर शामिल किए गए हैं, जबकि 29 शेयरों को बाहर किया गया है.

नए शामिल शेयरों में PI Industries, Shadowfax Technologies, Apollo Micro Systems, HUDCO, Diamond Power Infra, Aequs, Viyash Scientific, E2E Networks, SG Mart, Molbio Diagnostics और Axiscades Technologies शामिल हैं.

इंडेक्स से बाहर होने वाले शेयरों में Coforge, HCC, Praj Industries, Arvind Fashions, ION, Happiest Minds, India Cements, TTK Prestige, Shakti Pumps, Aditya Birla Fashion, Sandur Manganese, Ashapura Minechem, Tata Teleservices, Borosil Renewables, Maharashtra Seamless, Jupiter Wagons, Senco Gold, GR Infra, MIDHANI, Transport Corporation, Signatureglobal, AvenuesAI, Triveni Engineering, Campus Activewear, Ahluwalia Contracts, PNC Infratech, CSB Bank, Inox Green Energy और GSPL Transmission शामिल हैं.

ध्यान रहे कि इन सभी संभावित फंड फ्लो के आंकड़ों का अनुमान Nuvama Alternative & Quantitative Research ने लगाया है. ये वास्तविक निवेश की गारंटी नहीं हैं.

आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

Bajaj Finance: कंपनी ने 992.25 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर QIP लॉन्च किया है. इसमें फ्लोर प्राइस पर 5 फीसदी तक डिस्काउंट देने का विकल्प भी है.

Aurobindo Pharma: अमेरिकी दवा नियामक USFDA ने कंपनी की सब्सिडियरी Lannett की यूनिट को OAI कैटेगरी में रखा है. अगस्त में हुए निरीक्षण के बाद FDA ने चार ऑब्जर्वेशन जारी किए थे.

ITC: कंपनी ने सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी की है. Gold Flake RSFT (69 mm) के पैक का दाम 10 रुपये बढ़ाकर 135 रुपये कर दिया गया है. इससे पहले फरवरी 2026 में इसकी कीमत 95 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये की गई थी.

Tata Investment Corporation: Noel N Tata ने चेयरमैन और डायरेक्टर के पद से रिटायरमेंट ले लिया है. 12 नवंबर से उन्हें चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त किया गया है.

Time Technoplast: कंपनी को कंपोजिट LPG सिलिंडर की सप्लाई के लिए 38 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.

Vintage Coffee: कंपनी के प्रमोटर ग्रुप को 164 रुपये प्रति वारंट की कीमत पर 39 लाख वारंट जारी किए गए हैं.

Alivus Life: कंपनी ने IQGEN-X Pharma में 76 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है.

Sandur Manganese & Iron: कंपनी को आयरन ओर RoM उत्पादन क्षमता 7.85 MTPA से बढ़ाकर 9.42 MTPA करने के लिए पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है.

इस तरह 12 नवंबर को शेयर बाजार में वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों, अक्टूबर CPI आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों और MSCI री-बैलेंसिंग से जुड़े घटनाक्रमों पर निवेशकों की नजर रहेगी.

जेन्सेन हुआंग की बेटी ने खींचीं पिता और एलिस की तस्वीरें, वायरल वीडियो से उठे सवाल