Bizz Deal: सालभर रिचार्ज की छुट्टी! जियो, एयरटेल या BSNL... किस प्लान में है असली फायदा?

जियो, एयरटेल और BSNL लंबी वैधता वाले अलग-अलग प्लान्स के जरिए ग्राहकों को लुभा रहे हैं, कहीं सालभर का डेटा और OTT है तो कहीं प्रीमियम पोस्टपेड फायदे या कम बजट में नंबर एक्टिव रखने का विकल्प. कौन सा प्लान आपके लिए बेहतर है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको ज्यादा डेटा चाहिए, एंटरटेनमेंट या सिर्फ सस्ती लंबी वैधता.

बिज डील
बिज डील

तनीषा त्यागी

follow google news

Bizz Deal: हर महीने रिचार्ज की तारीख याद रखना, बैलेंस चेक करना और प्लान खत्म होने की टेंशन लेन... अगर आप भी इससे परेशान हैं तो टेलीकॉम कंपनियों ने आपके लिए लंबी वैधता वाले प्लान्स की पूरी लाइन-अप उतार दी है. एक बार रिचार्ज कीजिए और पूरे साल के लिए निश्चिंत हो जाइए. इस समय बाजार में तीन बड़े खिलाड़ी Reliance Jio, Airtel और BSNL अलग-अलग रणनीति के साथ ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं किस प्लान में क्या खास है.

Read more!

जियो: सालभर डेटा और OTT का तगड़ा पैकेज

सबसे पहले बात Reliance Jio के सालाना प्लान्स की.

3599 रुपये वाला प्लान

यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है. रोज 2.5GB डेटा मिलता है, यानी पूरे साल में कुल 912.5GB डेटा. इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भी शामिल हैं. अगर आपकी रोजाना हाई-स्पीड लिमिट खत्म हो जाती है तो इंटरनेट बंद नहीं होगा लेकिन स्पीड 64 Kbps पर आ जाएगी.

इस प्लान की बड़ी खासियत है अनलिमिटेड 5G एक्सेस (जहां 5G उपलब्ध हो). मनोरंजन के लिए 3 महीने का JioHotstar मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन और Google Gemini AI Pro का एक्सेस भी दिया जा रहा है. साथ में JioTV और JioCloud जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

3999 रुपये वाला प्लान

वैधता और डेटा फायदे लगभग वही हैं. 365 दिन, रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन. OTT और क्लाउड सुविधाएं भी शामिल हैं. अंतर सिर्फ इतना है कि इसमें FanCode का सब्सक्रिप्शन भी जुड़ जाता है. यानी अगर आप लाइव स्पोर्ट्स या Formula 1 जैसे इवेंट्स देखना पसंद करते हैं, तो यह प्लान ज्यादा आकर्षक हो सकता है.

1748 रुपये का वॉयस-ओनली प्लान

अगर आपको डेटा की जरूरत नहीं है और सिर्फ नंबर चालू रखना है तो 336 दिन की वैधता वाला यह प्लान काम का है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS मिलते हैं, लेकिन डेटा शामिल नहीं है. सेकेंडरी सिम यूजर्स के लिए यह किफायती विकल्प माना जा सकता है.

एयरटेल: पोस्टपेड में प्रीमियम अनुभव

अब नजर डालते हैं Airtel पर. कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की है, हालांकि 30 दिनों में 300GB का कैप लागू है.

 रुपये का पोस्टपेड प्लान

इस प्लान में 50GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. साथ ही 100GB क्लाउड स्टोरेज (Google One के तहत), 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, एक साल का Adobe प्रीमियम और Airtel Xstream Play का एक्सेस भी शामिल है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस कीमत पर 18% GST अलग से जोड़ा जाएगा.

फैमिली प्लान 699 रुपये से शुरू होता है, जिसमें दो सिम जोड़े जा सकते हैं. साफ है कि एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को पोस्टपेड में लाकर प्रति ग्राहक औसत आय (ARPU) बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है.

  • बीएसएनएल: कम खर्च, लंबी वैधता
  • सरकारी कंपनी BSNL भी पीछे नहीं है.

449 रुपये का 90 दिन वाला प्लान

यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जिनका नंबर बंद पड़ा है या जो सेकेंडरी सिम कम बजट में चालू रखना चाहते हैं. इसमें 90 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, नेशनल रोमिंग फ्री और रोज 100 SMS मिलते हैं.
डेटा की बात करें तो पूरे 90 दिन के लिए कुल 5GB डेटा दिया जाता है, जिसे आप अपनी सुविधा से कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

किसके प्लान में कितना दम?

अगर तुलना करें तो जियो लंबी वैधता और OTT बंडलिंग के साथ आक्रामक रणनीति पर है. एयरटेल प्रीमियम पोस्टपेड यूजर्स को आकर्षित करने में जुटा है. बीएसएनएल कम बजट और सेकेंडरी सिम यूजर्स पर फोकस कर रहा है.

अंत में चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अगर ज्यादा डेटा और एंटरटेनमेंट चाहिए तो जियो के सालाना प्लान मजबूत दिखते हैं. प्रीमियम सेवाओं के साथ पोस्टपेड अनुभव चाहिए तो एयरटेल विकल्प है. और अगर कम खर्च में नंबर एक्टिव रखना है, तो बीएसएनएल संतुलित समाधान देता है.

ये भी पढ़ें: Bizz Deal: इस बार की होली बनेगी यादगार, सिर्फ ₹30 हजार से शुरू हो रही ट्रिप, जानें IRCTC का खास पैकेज

    follow google news