Bizz Deal: Sale में स्मार्टफोन की बरसात, Samsung से Pixel तक में बंपर डिस्काउंड, कम कीमत में बड़े फोन

Bizz Deal: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इस समय कई मिड और प्रीमियम फोन भारी डिस्काउंट के साथ शानदार डील बन चुके हैं. Samsung Galaxy S25 Plus, Google Pixel 9a, Motorola Edge 50 Pro और Oppo Reno 11 Pro जैसे स्मार्टफोन्स अब कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स दे रहे हैं.

 Smartphone sale news
Smartphone sale news

चिराग ठाकुर

follow google news

Bizz Deal: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और चाहते हैं कि फोन दिखने में प्रीमियम हो, परफॉर्मेंस फ्लैगशिप जैसी मिले और कैमरा भी दमदार हो तो यह समय आपके लिए खास हो सकता है. दरअसल कई ऐसे मिड और प्रीमियम स्मार्टफोन्स इस वक्त भारी छूट पर उपलब्ध हैं जो लॉन्च के समय महंगे जरूर थे, लेकिन अब शानदार डील बन गए हैं. आइए आसान भाषा में जानते हैं उन फोन के बारे में जो इस समय लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

Read more!

Samsung Galaxy S25 Plus 5G- फ्लैगशिप अनुभव कम कीमत में

Samsung का यह प्रीमियम स्मार्टफोन पहले करीब 99,999 रुपये में लिस्टेड था, लेकिन सेल में लगभग 25% की कटौती के बाद इसकी कीमत करीब 74,999 रुपये रह गई है. अगर बैंक कार्ड ऑफर और एक्सचेंज का फायदा मिल जाए तो कीमत करीब 55 हजार रुपये तक भी पहुंच सकती है.

फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही 50MP का मेन कैमरा, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए मजबूत विकल्प बनाते हैं। जो लोग एक ऐसा फोन चाहते हैं जो कई साल तक आराम से चले, उनके लिए यह बढ़िया चॉइस माना जा सकता है.

Google Pixel 9a- कैमरा और AI का दम

Google का Pixel 9a खासतौर पर अपने कैमरा और स्मार्ट AI फीचर्स के लिए जाना जाता है. इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये थी लेकिन अब यह लगभग 39,459 रुपये में मिल रहा है यानी सीधे 10 हजार रुपये से ज्यादा की बचत.

इसमें Tensor G4 प्रोसेसर, 6.3 इंच AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी इस फोन के लिए 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है. जो यूजर्स लंबे समय तक बिना चिंता फोन चलाना चाहते हैं उनके लिए यह बड़ा फायदा है.

Motorola Edge 50 Pro- स्पीड और स्टाइल दोनों

Motorola का यह फोन लॉन्च के वक्त 35,999 रुपये का था लेकिन अब लगभग 24,350 रुपये में मिल रहा है. कुछ बैंक ऑफर्स जोड़ने पर और भी बचत हो सकती है.

फोन में 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी 125W सुपरफास्ट चार्जिंग खास आकर्षण है जो फोन को 20 मिनट से भी कम समय में फुल चार्ज कर सकती है. यानी कम समय में ज्यादा काम.

Oppo Reno 11 Pro 5G- स्टाइलिश और कैमरा फ्रेंडली

Oppo का यह स्मार्टफोन पहले करीब 39,999 रुपये के आसपास लॉन्च हुआ था लेकिन अब लगभग 29,999 रुपये में मिल रहा है. बैंक ऑफर्स के साथ कुल बचत 11,000 रुपये से ज्यादा तक जा सकती है.

इसमें 50MP Sony IMX890 OIS कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है. खासकर सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वाले यूजर्स को इसका कैमरा काफी पसंद आता है.

किसे चुनें? आसान समझें

  • ऑल-राउंड फ्लैगशिप चाहिए: Samsung Galaxy S25 Plus 5G
  • बेहतरीन कैमरा और AI: Google Pixel 9a
  • फास्ट चार्जिंग और स्मूद डिस्प्ले: Motorola Edge 50 Pro
  • स्टाइल और कैमरा का बैलेंस: Oppo Reno 11 Pro 5G

अगर आपको लग रहा था कि प्रीमियम फोन खरीदना अब बजट से बाहर हो गया है तो ये ऑफर्स आपकी सोच बदल सकते हैं. सही डील मिलने पर महंगा फोन भी समझदारी भरी खरीद बन सकता है. अब फैसला आपकी जरूरत और बजट पर है आप किस फोन की तरफ झुक रहे हैं?

ये भी पढ़ें: सोने का भाव गिरा वहीं चांदी फिर हुई धड़ाम, दिग्गज निवेशक रे डालियो ने दी बड़ी चेतावनी

    follow google news