BIZ Deal: सुपरबाइक खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, BMW और Kawasaki बाइक्स के इन मॉडल्स पर मिला रहा है भारी डिस्काउंट

सौरभ दीक्षित

• 08:00 AM • 19 Feb 2026

अगर आप एक शानदार प्रीमियम बाइक या सुपरबाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. बीएमडब्ल्यू और कावासाकी जैसी दिग्गज कंपनियां अपने चुनिंदा मॉडल्स पर लाखों रुपये का डिस्काउंट दे रही हैं, जो खरीदारी का सबसे बेहतरीन मौका है.

premium bike discount india
premium bike discount india
Google CTA

देश के प्रीमियम टू व्हीलर सेगमेंट में इन दिनों ग्राहकों को भारी छूट मिल रहा है. दरअसल, टू व्हीलर कंपनियां फरवरी के महीने में अपने महंगे और लग्जरी मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं. जहां एक तरफ बीएमडब्ल्यू अपनी इलेक्ट्रिक बाइक पर भारी कटौती कर रही है, वहीं कावासाकी ने अपनी दमदार सुपरबाइक्स के दाम काफी कम कर दिए हैं. ऐसे में ये उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो लंबे समय से एक ब्रांडेड और तेज रफ्तार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं.

Read more!

बीएमडब्ल्यू की इलेक्ट्रिक बाइक पर मिल रही बड़ी राहत

बीएमडब्ल्यू की स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक CE02 पर इस समय सबसे आकर्षक डील मिल रही है. कंपनी इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर 2 लाख रुपये से भी ज्यादा की छूट दे रही है. पहले इस बाइक की ऑन रोड कीमत 4.5 लाख से 5 लाख रुपये के बीच थी, लेकिन अब डिस्काउंट के बाद स्टैंडर्ड वेरिएंट करीब 2.5 लाख रुपये और हाईलाइन वेरिएंट लगभग 3 लाख रुपये में मिल रहा है. 

कावासाकी की सुपरबाइक्स के दाम हुए कम

सुपरबाइक के शौकीनों के लिए कावासाकी ने भी अपने दरवाजे खोल दिए हैं. कंपनी की सबसे लोकप्रिय बाइक निंजा ZX-10R पर पूरे 2.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस छूट के बाद 15.99 लाख रुपये वाली इस बाइक की कीमत घटकर करीब 13.5 लाख रुपये रह जाएगी. इसके अलावा निंजा 650 पर 30,000 रुपये और वर्सेस X300 पर 30,000 रुपये तक की बचत करने का शानदार अवसर ग्राहकों के पास है.

आखिर क्यों मिल रहा है इतना भारी डिस्काउंट

इतनी बड़ी कंपनियों द्वारा लाखों रुपये की छूट देने के पीछे एक खास वजह है. दरअसल, कंपनियां साल 2026 के लिए अपने नए और अपग्रेडेड मॉडल्स बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में पुराने स्टॉक को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए यह सेल और डिस्काउंट ऑफर पेश किए गए हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये ऑफर सिर्फ स्टॉक रहने तक ही सीमित हैं और कई शहरों में स्टॉक खत्म भी होने लगा है.

यह भी पढ़ें: BIZ DEAL: गर्मी आने से पहले AC की कीमतों में भारी गिरावट, Voltas और LG जैसे ब्रांड्स पर मिल रही 53% तक की छूट