एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज BSE की सहायक कंपनी BSE Index Services ने नया BSE Total Market Index लॉन्च किया है. यह इंडेक्स भारतीय शेयर बाजार की व्यापक तस्वीर दिखाने के लिए तैयार किया गया है. इसमें BSE AllCap Index के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन का करीब 98% हिस्सा शामिल होगा. साथ ही, इस इंडेक्स में कम से कम 1,000 शेयर शामिल रहेंगे.
ADVERTISEMENT
क्या है BSE Total Market Index?
BSE Total Market Index ऐसा नया बेंचमार्क इंडेक्स है, जो भारतीय शेयर बाजार की व्यापक स्थिति को दर्शाएगा. यह किसी तय संख्या तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जैसे-जैसे भारतीय पूंजी बाजार का विस्तार होगा, वैसे-वैसे इसमें शामिल कंपनियों की संख्या भी बढ़ सकती है. इस इंडेक्स में कम से कम 1,000 शेयर शामिल है और इसकी पहली वैल्यू डेट 16 सितंबर 2005 मानी गई है. इंडेक्स की समीक्षा और Reconstitution हर साल जून और दिसंबर में किया जाएगा.
निवेशकों और फंड मैनेजर्स के लिए मौका
BSE Total Market Index का उपयोग वित्तीय बाजार में कई पैसिव और एक्टिव निवेश रणनीतियों के लिए किया जा सकेगा.
- पैसिव फंड्स और ETFs: फंड हाउस इस इंडेक्स का उपयोग एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) और इंडेक्स फंड्स चलाने के लिए कर सकते हैं
- बेंचमार्किंग: इसे पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज स्ट्रैटेजी, म्यूचुअल फंड योजनाओं और फंड पोर्टफोलियो के प्रदर्शन की तुलना करने के लिए एक मजबूत बेंचमार्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है
- बड़ा मौका: इसके जरिए निवेशक अब भारतीय शेयर बाजार के व्यापक स्पेक्ट्रम में फैली कंपनियों में निवेश के अवसरों तक पहुंच सकते हैं
BSE Index Services के MD और CEO आशुतोष सिंह ने कहा कि BSE Total Market Index भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह किसी तय संख्या तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारतीय शेयर बाजार के बढ़ने के साथ खुद भी विस्तार करेगा. उनका कहना है कि यह इंडेक्स भारतीय बाजार की बदलती तस्वीर को बेहतर तरीके से दिखाएगा.
निवेशकों के लिए इसका मतलब
नए इंडेक्स की मदद से निवेशक शेयर बाजार की ज़्यादा से ज़्यादा कंपनियों और सेक्टरों में निवेश कर सकेंगे। BSE के मुताबिक, इससे इंडेक्स फंड्स और ETFs (पैसिव प्रोडक्ट्स) बनाना आसान हो जाएगा, साथ ही अलग-अलग म्यूचुअल फंड्स के प्रदर्शन को परखना और उनकी तुलना करना भी काफी सहूलियत भरा होगा.
BSE Index Services क्या है?
BSE Index Services, BSE Ltd की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है. यह घरेलू और वैश्विक निवेशकों के लिए अलग-अलग तरह के इंडेक्स तैयार करती है और उनका रखरखाव करती है
ADVERTISEMENT

