Biz Deal: BSNL का धमाका, लाया ₹1 वाला Recharge प्लान, Airtel-Jio के महंगे प्लान पर पड़ेगा भारी?

चिराग ठाकुर

• 04:29 PM • 14 Aug 2026

BSNL ने 1 रुपये वाला FRC फिर शुरू किया है. नए ग्राहकों को 24 दिन कॉलिंग, रोज 1 जीबी डेटा और 100 SMS मिलेंगे. ब्रॉडबैंड व रिचार्ज पर भी खास छूट मिलेगी.

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

यह ऑफर नए सिम और पोर्ट कराने वाले ग्राहकों के लिए है

कूपन में 24 दिन कॉलिंग और रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा

पुराने ग्राहकों को यह प्लान नहीं मिलेगा, उनके लिए अलग ऑफर है

टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर मुकाबला एक बार फिर तेज होता दिख रहा है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Independence Day के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए कई नए ऑफर्स पेश किए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ₹1 वाले First Recharge Coupon यानी FRC की हो रही है. कंपनी ने इस प्लान को देशभर के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में फिर से उपलब्ध कराया है.

Read more!

लेकिन ₹1 वाला प्लान सिर्फ कीमत की वजह से खास नहीं है. इसमें मिलने वाले फायदे, इसकी eligibility और पुराने प्लान के मुकाबले हुए बदलाव को समझना भी जरूरी है.

₹1 में नया BSNL SIM, 24 दिन की Validity

BSNL का ₹1 वाला FRC खासतौर पर नए ग्राहकों के लिए है. यानी नया BSNL connection लेने वाले ग्राहक इस recharge का इस्तेमाल कर सकते हैं. दूसरे नेटवर्क से अपना नंबर BSNL में port कराने वाले ग्राहकों के लिए भी यह ऑफर उपयोगी हो सकता है.

इस FRC के तहत ग्राहकों को मिलते हैं.

  • 24 दिनों की Service Validity.
  • Unlimited Voice Calling.
  • रोजाना 1GB Data.
  • रोजाना 100 SMS.

यानी पूरे 24 दिनों में 24GB तक Data और 2,400 SMS का benefit मिल सकता है.

ध्यान देने वाली बात: मौजूदा BSNL ग्राहक इस ₹1 वाले FRC का इस्तेमाल अपने पुराने नंबर पर नहीं कर सकते.

पुराने ₹1 वाले प्लान से क्या बदला?

अगर आपको BSNL का पुराना ₹1 वाला प्लान याद है, तो इस बार इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. पहले इस offer में 30 दिनों की validity के साथ रोजाना 2GB data मिलता था. यानी कुल 60GB data.

अब कंपनी ने validity को घटाकर 24 दिन और daily data को 1GB कर दिया है. यानी कुल data benefit 24GB रह गया है. हालांकि Unlimited Calling और 100 SMS रोजाना का benefit अभी भी शामिल है. इसलिए पुराने offer की तुलना में benefits कम जरूर हुए हैं, लेकिन नए ग्राहक के लिए ₹1 में BSNL की service को आजमाने का मौका अभी भी काफी सस्ता है.

Broadband लेने वालों के लिए भी Discount

BSNL ने सिर्फ mobile users को ही ध्यान में नहीं रखा है. अगर आप घर के लिए broadband connection लेने की सोच रहे हैं, तो कंपनी के पास इसके लिए भी कुछ offers हैं.

Fibre Basic FTTH Plan की कीमत ₹495 महीने है और इसमें 100 Mbps की speed मिलती है. Independence Day offer के तहत पहले तीन महीनों तक हर महीने ₹100 की छूट दी जा रही है.

यानी शुरुआती तीन महीने यह plan ₹395 महीने में मिल सकता है.

अगर आपको broadband के साथ OTT platforms भी चाहिए, तो ₹1,199 वाला Fibre Super Plus OTT Plan एक दूसरा option है. इसमें 12 OTT platforms शामिल हैं और छह महीने तक हर महीने ₹88 की discount दी जा रही है.

Existing BSNL Customers के लिए Annual Recharge Offer

BSNL के पुराने ग्राहकों के लिए भी एक खास offer है.

₹2,399 के Annual Recharge पर कंपनी 47 दिन की अतिरिक्त validity दे रही है. इसके बाद कुल validity 412 दिन हो जाती है.

यानी जो ग्राहक वैसे भी annual recharge कराने वाले हैं, उनके लिए अतिरिक्त 47 दिन का फायदा मिल सकता है.

Rural Customers के लिए ₹259 से Broadband

BSNL ने ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के लिए भी सस्ता broadband option रखा है.

Fibre Wi-Fi ₹259 महीने से शुरू होता है. इसके अलावा 6 महीने का plan ₹1,449 और annual plan ₹2,849 का है. इन कीमतों पर GST अलग से लागू होगा.

इसमें पहले 700GB तक 25 Mbps की speed मिलेगी. 700GB data इस्तेमाल होने के बाद भी service बंद नहीं होगी, बल्कि unlimited data 2 Mbps की speed पर चलता रहेगा.

इसके साथ WAVES Premium OTT और 350 से ज्यादा TV channels का access भी दिया जा रहा है.

₹1 वाला Offer कब तक है?

BSNL का ₹1 वाला FRC offer 12 September तक valid है. कुल मिलाकर BSNL ने इस Independence Day पर अलग-अलग तरह के ग्राहकों को target करते हुए offers पेश किए हैं. नए mobile users के लिए ₹1 FRC, broadband users के लिए discounts, existing prepaid customers के लिए extra validity और rural customers के लिए सस्ता Fibre Wi-Fi option. अगर आप नया SIM लेने, BSNL में port कराने या broadband connection लेने का प्लान बना रहे हैं, तो इन offers को जरूर compare कर सकते हैं.