Best Recharge Plan: बढ़ती महंगाई के बीच हर कोई अपने खर्चों को कम करने की कोशिश कर रहा है. खासकर मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब पर एक्सट्रा बोझ डाल दिया है. आज के समय में इंटरनेट और कॉलिंग हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं इसलिए रिचार्ज करवाना भी एक जरूरी खर्च बन गया है. अगर आप भी महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं और कम कीमत में ज्यादा फायदे वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. अब सिर्फ 225 रुपये में 75GB डेटा वाला एक किफायती रिचार्ज प्लान उपलब्ध है. इसके साथ आपको कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे. इस खबर में हम आपको इसी शानदार और बजट-फ्रेंडली रिचार्ज प्लान की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT
सरकारी कंपनी BSNL ने बढ़ाई निजी कंपनियों की टेंशन
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा सस्ता प्लान लॉन्च किया है, जिसने Jio और Airtel जैसी निजी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है. BSNL का नया 225 रुपये वाला प्रीपेड प्लान इन दिनों काफी चर्चा में है. वजह है इसकी कम कीमत और शानदार फायदे. इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, डेटा और SMS जैसे कई बेनेफिट्स मिल रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि आखिर BSNL के इस नए प्लान में क्या खास है और यह Jio और Airtel के मुकाबले कितना बेहतर साबित हो सकता है.
BSNL के 225 रुपये वाले प्लान के फायदे और वैलिडिटी
सबसे पहले बात करते हैं BSNL के 225 रुपये वाले प्लान की. BSNL का यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. यानी पूरे एक महीने तक आपको रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. इस प्लान में कंपनी देशभर के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दे रही है. चाहे आप किसी भी राज्य में हों या किसी भी नंबर पर कॉल करें, कॉलिंग पूरी तरह अनलिमिटेड रहेगी. इसके अलावा डेटा की बात करें तो BSNL इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा दे रही है. अगर पूरे महीने का हिसाब लगाया जाए तो यूजर्स को कुल 75GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. यानी जो लोग यूट्यूब देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं, ऑनलाइन क्लास लेते हैं या फिर वीडियो कॉलिंग करते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इतना ही नहीं, BSNL इस प्लान में रोजाना 100 SMS भी दे रही है. यानी कम कीमत में कॉलिंग, डेटा और SMS तीनों सुविधाएं मिल रही हैं.
Jio का 399 रुपये वाला प्लान और उसकी खासियतें
अब सवाल यह है कि Jio और Airtel इसके मुकाबले क्या ऑफर कर रहे हैं? सबसे पहले बात करते हैं Jio की. Jio का 2.5GB डेली डेटा वाला प्लान 399 रुपये में आता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन यानी चार सप्ताह की है. Jio अपने ग्राहकों को रोजाना 2.5GB डेटा देती है, जिसका कुल डेटा 70GB बनता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं. लेकिन Jio के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है अनलिमिटेड 5G डेटा.
Jio प्लान के साथ मिलने वाले अतिरिक्त बेनिफिट्स
अगर आपके इलाके में Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध है और आपके पास 5G स्मार्टफोन है, तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा Jio कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दे रही है. जैसे जियो एआई क्लाउड पर 50GB फ्री स्टोरेज, 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar का एक्सेस और FanCode का फ्री सब्सक्रिप्शन. यानी Jio का प्लान महंगा जरूर है, लेकिन उसमें अतिरिक्त सुविधाएं भी काफी ज्यादा हैं.
एयरटेल का 429 रुपये वाला प्लान और एक्स्ट्रा ऑफर्स
अब बात करते हैं Airtel के प्लान की. Airtel का 2.5GB डेली डेटा वाला मंथली प्लान 429 रुपये का है. इस प्लान में एक महीने की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 2.5GB प्रतिदिन डेटा दिया जाता है. Airtel भी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही है. इसके अलावा कंपनी 5 रुपये का टॉकटाइम भी देती है. अगर अतिरिक्त सुविधाओं की बात करें तो Airtel इस प्लान में Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स और Airtel Xstream Play का एक्सेस भी दे रही है.
ADVERTISEMENT


