BIZ DEAL: कम कीमत ज्यादा वैलिडिटी! BSNL के इन धांसू प्लान्स ने बाजार में मचाया तहलका

BIZ DEAL: महंगे होते टेलीकॉम टैरिफ के बीच BSNL ने फरवरी 2026 में किफायती प्रीपेड प्लान्स से बाजार में हलचल मचा दी है. कम कीमत में लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा के साथ ये प्लान स्टूडेंट्स, सीनियर सिटीजंस और सेकेंडरी सिम यूजर्स के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आए हैं, बजट फ्रेंडली विकल्प साबित.

Cheap Recharge Plan
Cheap Recharge Plan

चिराग ठाकुर

follow google news

BSNL sasta recharge: एक बार रिचार्ज… और महीनों की टेंशन खत्म! मोबाइल यूज़र्स के लिए इससे बड़ी राहत क्या हो सकती है? जब हर कुछ महीनों में प्राइवेट कंपनियां टैरिफ बढ़ा रही हों तब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने फरवरी 2026 में ऐसा धमाका किया है जिसने बजट यूजर्स को फिर से BSNL की तरफ देखने पर मजबूर कर दिया है. आज के Biz Deal में बात करते हैं BSNL के उन्हीं प्रीपेड प्लान्स की जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और भरपूर बेनिफिट्स के साथ मार्किट में उपलब्ध हैं.

Read more!

एक बार का खर्च और पूरे साल की छुट्टी

सबसे पहले उन यूजर्स की बात करते हैं जो चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज हो और पूरे साल मोबाइल की चिंता खत्म हो जाए. BSNL के एनुअल कॉम्बो प्लान्स यही सुविधा देते हैं. जहां करीब ₹2,799 के प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और 3GB प्रतिदिन डेटा मिलता है. वहीं थोड़ा कम डेटा चाहने वालों के लिए ₹2,626 और ₹2,399 जैसे विकल्प भी हैं, जिनमें पूरे साल की वैलिडिटी के साथ 2 से 2.6GB रोज डेटा दिया जा रहा है. लेकिन अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग की है तो ₹1,499 का प्लान करीब 300 दिनों तक चलता है.

स्टूडेंट्स और सीनियर सिटीजंस के लिए बेस्ट

अब आते हैं उन यूजर्स पर जिनका इंटरनेट इस्तेमाल सीमित है. स्टूडेंट्स, सीनियर सिटीज़न या सेकेंडरी सिम रखने वाले लोगों के लिए BSNL का ₹153 वाला प्लान एक संतुलित (Balanced) विकल्प है. इसमें करीब 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और 1GB रोज डेटा मिलता है.

नए यूजर्स के लिए खास पेशकश

नए यूजर्स के लिए भी BSNL ने शुरुआत आसान रखी है. ₹249 के फर्स्ट रिचार्ज पैक (FRC) में करीब 35 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB प्रतिदिन डेटा दिया जा रहा है ताकि नया यूजर बिना ज्यादा खर्च किए नेटवर्क आज़मा सके. अब उन लोगों की बात करें जिन्हें डेटा से ज्यादा सिर्फ बात करने से मतलब है-BSNL के वॉयस-ओनली पैक यहीं काम आते हैं. यहां ₹439 का प्लान करीब 80 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग देता है, जबकि ₹99 वाला छोटा पैक 14 दिनों की कॉलिंग जरूरत पूरी करता है.

वीडियो और सोशल मीडिया के लिए शानदार प्लान

अगर आप उन यूज़र्स में से हैं जिनका फोन दिनभर इंटरनेट पर चलता है-जैसे वीडियो, सोशल मीडिया या ऑनलाइन काम तो BSNL के 3GB प्रतिदिन वाले प्लान आपके लिए बेहतरीन हैं. यहाँ ₹599 का प्लान करीब 70 दिनों तक 3GB रोज़ डेटा, कॉलिंग और SMS देता है. वहीं कम वैलिडिटी में ₹299 और ₹225 जैसे विकल्प भी मौजूद हैं.

बिना कॉलिंग के सिर्फ हाई-स्पीड इंटरनेट

सिर्फ इंटरनेट की जरूरत वालों के लिए BSNL के डेटा-ओनली पैक भी हैं. यहां ₹411 में करीब 60 दिनों के लिए कुल 100GB डेटा मिलता है. हालांकि, यह ध्यान रहे कि ये पैक उन यूज़र्स के लिए हैं जिनके पास पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान मौजूद हो.

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel: ₹449 में किसका प्लान है 'पैसा वसूल'? देखिए कौनसा होगा फायदेमंद

    follow google news