Union Budget 2026 News LIVE: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पर भाषण शुरू कर दिया है. सबकी निगाहें सीतारमण की तरफ हैं. क्या वे जनता की उम्मीदों के मुताबिक बजट लेकर आ रही हैं?
बजट पेश होने से ठीक पहले जैसे ही बाजार खुला...सोने-चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई है. सोना 9 फीसदी तो चांदी 9 फीसदी धड़ाम हो चुकी है. वहीं LPG महंगी हो गई है.
बजट पेश होते ही शेयर बाजार ऐसा टूटा कि हाहाकार मच गया. कैपिटल गेन पर टैक्स कम होने की उम्मीद थी. उल्टा बजट में इसे बढ़ा दिया गया है. इससे निवेशक नाराज हैं.
बजट के हर पल का लाइव अपडेट आप इस लाइव ब्लॉग से ले सकते हैं. बजट की घोषणाओं की डिटेल खबरें भी आपको यहां मिलेंगी. खबरें ऐसी जिसमें घोषणाओं के पूरे कैलकुलेशन को आसान भाषा में समझाया जाएगा. इसलिए बजट की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग पर...
- 12:32 PM • 01 Feb 2026
Union Budget 2026 LIVE Updates: शेयर बाजार में हाहाकार
Union Budget 2026 LIVE Updates: बजट में बाजार के लिए कुछ नहीं मिला. निवेशक नाराज हैं. सेंसेक्स में 1900 अंकों की बड़ी गिरावट हुई है.
- 12:31 PM • 01 Feb 2026
Budget 2026: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
Budget 2026: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी 12 लाख का इनकम फ्री और 75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन है. ये यथावत है. इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी 12 लाख 75 हजार तक इनकम टैक्स में छूट है.
- 12:29 PM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates: ये चीजें भी हो गईं सस्ती
Budget 2026 LIVE Updates: सस्ते में मोबइल की बैटरी, कपड़ा और CNG भी है. यानी ईवी और सीएनजी कार चलाने वाले या कार खरीदने का प्लान करने वालों के लिए खुशखबरी है. इसके साथ ही स्क्रैप और खनिज महंगे हो गए हैं.
- 12:23 PM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE: विदेश यात्रा अब सस्ती होगी
Budget 2026 LIVE: आम बजट में प्रस्ताव रखा गया है जिससे विदेश यात्रा अब सस्ती रहेगी.
- 12:21 PM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates:कैंसर की 17 विशेष दवाओं पर कस्टम ड्यूटी पर छूट
Budget 2026 LIVE Updates: 17 विशेष दवाओं पर कस्टम ड्यूटी पर छूट. 7 अन्य रोगों की दवाओं पर भी कस्टम ड्यूटी की छूट. वैश्विक स्तर पर जितने भी व्यापारी हों उनको फायदा हो. गंभीर रोगों की दवाएं होंगी सस्ती. कैसर, शुगर की दवाएं सस्ती होंगी.
- 12:19 PM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates: ऑप्शंस प्रीमियम पर STT 0.1% से बढ़ाकर 0.15% किया गया
Budget 2026 LIVE Updates: ऑप्शंस प्रीमियम पर STT 0.1% से बढ़ाकर 0.15% किया गया. फ्यूचर्स पर STT बढ़ाकर 0.05% किया जाएगा.
- 12:15 PM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates: भारत में 5 साल से रह रहे विदेशियों की भारत से बाहर की इनकम पर कोई टैक्स नहीं
Budget 2026 LIVE: भारत में 5 साल से रह रहे विदेशियों की भारत से बाहर की इनकम पर कोई टैक्स नहीं. प्रिवेंटिव बेसिस पर टैक्स देने वाले NRI के लिए MAT से छूट पर विचार. कैपिटल गुड्स देने वाले टोल मैन्युफैक्चरर्स को टैक्स से छूट. इलेक्ट्रॉनिक बनाने वालों को 2% प्रॉफिट मार्जिन पर सेफ हार्बर देना. डेटा सेंटर के लिए भारतीय कंपनी से जुड़ी कंपनियों के लिए 15% सेफ हार्बर पर विचार. IT सर्विस कंपनियों के लिए एडवांस टैक्स रूलिंग प्रोसेस को 2 साल में फास्ट ट्रैक करना.
- 12:03 PM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates: इनकम टैक्स पर घोषणाएं...
Budget 2026 LIVE: मोटर एक्सीडेंटल पर दिए जाने वाले अमाउंट पर आयकर से छूट दी जाएगी. इसपर पूरी तरह से टीडीएस खत्म किया गया है. मेरा ये प्रस्ताव है TDS दर को कम किया जाएगा. मैन पावर सर्विस की आपूर्ति पेमेंट कांट्रैक्ट की परिधि में लाया जाए. इसमें TDS 1 सा दो फीसदी रहेगा. छोटे कारदाता...नील डिडक्शन प्रमाण पत्र पाप्त कर सकते हैं. फॉर्म 15 जी या 15 एच सबमिट करें. इसके साथ जो संशोधित तिथि है 31 दिसबंर से 31 मार्च तक बहुत कम फीस देकर रिटर्न फाइल कर सकते हैं. रिटर्न 31 जुलाई तक आप फाइल कर सकते हैं. 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून. करदाता पर किसी तरह का कर या जुर्माना तक तक नहीं लगाया जाएगा जब तक उसकी अपील की प्रक्रिया चलती रहेगी.
- 11:57 AM • 01 Feb 2026
Union Budget 2026 LIVE Updates: राज्यों के लिए 1.4 लाख करोड़ का अनुदान
Budget 2026 LIVE: Budget 2026 LIVE: बजट में राज्यों के लिए 1.4 लाख करोड़ का अनुदान किया गया है.
- 11:56 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE: 20 बड़े पर्यटन स्थलों पर गाइड प्रोजेक्ट का प्रस्ताव
Budget 2026 LIVE Updates: बजट में 20 बड़े पर्यटन स्थलों पर गाइड प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया गया है. 5 पूर्वोदय राज्यों में 5 पर्यटन स्थल बनेंगे. 15 पुरातात्विक स्थल विकासित होंगे. पूर्वोत्तर राज्यों में 4 हजार ई-बसों का प्रावधान किया गया है.
- 11:51 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE: सरकार देश के हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाएगी
Budget 2026 LIVE Updates: आम बजट में लड़कियों के लिए बड़ा ऐलान हुआ है. देश के प्रत्येक जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे.
- 11:49 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates: AI सिस्टम की मदद से खेतों में ऊपज बढ़ाई जाएगी
Budget 2026 LIVE: खेतों में AI सिस्टम की मदद ली जाएगी. इससे किसानों को जोड़ा जाएगा.
- 11:45 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates: ऑरेंज इकोनॉमी में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत
Budget 2026 LIVE: निजी और सरकारी क्षेत्र में बनेंगे नए AHP संस्थान. अगले 5 साल में एक लाख AHP जोड़े जाएंगे. 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना के लिए योजना के शुभारंभ का प्रस्ताव. तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित होंगे. कोविड के बाद आयुर्वेद को भी मिली दुनिया में स्वीकार्यता और पहचान. आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उठाए जाएंगे कदम. आयुष फार्मेसी और औषधि परिक्षण प्रयोगशालाएं होंगी अपग्रेड. जामनगर में WHO वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र होगा अपग्रेड. पशु-चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने पर जोर. निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए पूंजी सब्सिडी सहायता योजना.1.5 लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं को किया जाएगा प्रशिक्षित. ऑरेंज इकोनॉमी में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पुलिकत झील के किनारे बर्ड वाचिंग ट्रेल्स. इस साल भारत करेगा पहले ग्लोबल बिग कैट शिखर सम्मेलन की मेजबानी. सम्मेलन में हिस्सा लेंगे 95 देशों के सरकारों के प्रमुख और मंत्री.
- 11:43 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates: आत्मनिर्भर भारत निधि में 2,000 करोड़ रु. के टॉप-अप का प्रस्ताव
Budget 2026 LIVE:आत्मनिर्भर भारत निधि में 2,000 करोड़ रु. के टॉप-अप का प्रस्ताव. टियर-।।, टियर-।।। शहरों में बुनियादी ढांचे की मज़बूती पर रहेगा जोर रहेगा.
- 11:40 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates: देशभर में 3 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना होगी
Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देशभर में 3 नए 3 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनाने का प्रस्ताव बजट में किया है. साथ ही 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना होगी. मजबूत केयर सिस्टम बनेगा.
- 11:35 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE: Budget 2026 LIVE: कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर पूर्ण रिटर्न स्वैप शुरू करने का प्रस्ताव
Budget 2026 LIVE Updates: विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव. विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन का प्रस्ताव. विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमावली की होगी व्यापक समीक्षा. कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर पूर्ण रिटर्न स्वैप शुरू करने का प्रस्ताव. बड़े शहरों में अधिक मूल्य के म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देने पर जोर.
- 11:35 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates: MSME ग्रोथ फंड के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव
Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री ने कहा, ''मैं भविष्य के चैंपियन बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव करती हूं."
- 11:34 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE: ये हैं वे 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
Union Budget 2026 LIVE Updates: ये हैं वो 7 हाईस्पीड कॉरिडोर जिनका बजट में है प्रस्ताव.
- मुंबई पुणे
- पुणे-हैदराबाद
- हैदराबाद चेन्नई
- चेन्नई-बेंग्लुरु
- दिल्ली-वाराणसी
- वाराणसी-सिलीगुड़ी
- 11:32 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE: बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा होगी
Budget 2026 LIVE Updates: बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी. रियल एस्टेट परिसंपत्तियों की रीसाइक्लिंग में गति लाने का प्रस्ताव. जलमागों, अंतर्देशीय तटीय पोत परिवहन का हिस्सा बढ़ाने पर जोर. समुद्री विमान वीजीएफ योजना की होगी शुरुआत होगी.
- 11:32 AM • 01 Feb 2026
Budget 2026 LIVE Updates: मेगा टेक्सटाइल पार्क का ऐलान, खादी-हथकरघा के लिए गांधी ग्राम स्वराज की पहल
Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री ने कहा, "...मैं चुनौती मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं. मैं खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं."
ADVERTISEMENT

